इस समय हर कोई फिल्म ‘छावा’ को लेकर उत्सुक है। यह फिल्म महज तीन दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। विक्की कौशल ने फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। महारानी येसुबाई की भूमिका में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हैं। ऐसी संभावना है कि ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करेगी। क्योंकि ‘छावा’ के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और सिर्फ 48 घंटों में ‘छावा’ के 2 लाख टिकट बिक चुके हैं। लक्ष्मण उतेकर की निर्देशित फिल्म ‘छावा’ की एडवांस बुकिंग रविवार 9 फरवरी से शुरू हो गई। अग्रिम बुकिंग…
Author: shivam kumar
फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ 9 साल पहले रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म उस समय फ्लॉप हो गई थी, अब पुनः रिलीज होने से लेकर चर्चा में है। वर्ष 2016 में रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ शुक्रवार 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो गई है। इस फिल्म को अब वह लोकप्रियता मिल रही है, जो 9 साल पहले नहीं मिल सकी थी। फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को दोबारा रिलीज करने का निर्माताओं का निर्णय सही लग रहा है। हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने दोबारा रिलीज होने के…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना आज रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। इस तेजी के कारण 24 कैरेट सोना आज 87 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के ऊपर पहुंच गया है, वहीं 22 कैरेट सोना भी 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के काफी करीब पहुंचा हुआ है। आज की तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 87,070 रुपये से लेकर 87,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 79,810 रुपये से लेकर 79,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के…
लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की सोच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रही है। उन्होंने गरीबी उन्मूलन के खोखले नारों पर विपक्ष को घेरा। साथ ही योगी ने महाकुम्भ को लेकर दुष्प्रचार करने वालों पर भी करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जीवन भर वीवीआईपी ट्रीटमेंट लेने वाले लोग आज महाकुम्भ को लेकर दुष्प्रचार में जुटे हैं। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, अंत्योदय एवं…
महाकुम्भ के समापन से 15 दिन पहले ही स्नानार्थियों की संख्या ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड महाकुम्भनगर। मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान अब उस शिखर पर पहुंच गया है, जिसकी महाकुम्भ से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उम्मीद जताई थी। सीएम योगी ने पहले ही अनुमान जताया था कि इस बार जो भव्य और दिव्य महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है वह स्नानार्थियों की संख्या का नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा। उन्होंने शुरुआत में ही 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने एक खनन संचालक के खनन पट्टे को अवैध बताते हुए उसे रद्द करने के लिए साहेबगंज के तत्कालीन डीसी आईएएस रामनिवास यादव पर 50000 (पचास हजार) रुपये का जुमार्ना लगाया है. मंगलवार को हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एम.एस. रामचन्द्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की बेंच ने यह आदेश दिया है. अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि उपायुक्त के पास याचिकाकर्ता को दिए गए खनन पट्टे को समय से पहले रद्द करने की कोई शक्ति नहीं है. फिर भी उन्होंने खनन पट्टा रद्द कर दिया. अदालत ने आईएएस रामनिवास यादव को 50000 रुपये के जुमार्ने…
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राज्य सरकार बुधवार को बजट पेश करेगी। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार अपने आगामी बजट में सामाजिक सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण को प्रमुखता देने की तैयारी कर रही है। सरकार इन योजनाओं को अपने चुनावी सफलता के लिए अहम मान रही है। वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य बुधवार शाम वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी। चूंकि यह 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले का अंतिम पूर्ण बजट होगा, इसलिए इसमें लोकलुभावन योजनाओं की भरमार रहने की संभावना…
बीरभूम। बोलपुर के बांधगोड़ा इलाके में स्थित सांझबाती नामक आवासीय इमारत में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए। मृतकों के नाम स्वपन नंदी (68) और अंजू नंदी (62) बताए हैं। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद तुरंत तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने बांस की सीढ़ी का उपयोग करके फंसे हुए लोगों को बचाया, लेकिन उनके पास बड़ी सीढ़ी नहीं थी। आग की सूचना मिलने के बाद श्रीनिकेतन रोड इलाके में भारी मात्रा में धुआं और…
कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के कुलतली में दहशत फैलाने वाला रॉयल बंगाल टाइगर आखिरकार पकड़ लिया गया। मंगलवार तड़के 3:30 बजे वन विभाग की टीम ने उसे पिंजरे में कैद कर लिया। सोमवार को इस बाघ ने एक वनकर्मी पर हमला कर उसके गर्दन पर काट लिया था और जंगल में भाग गया था। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कुलतली के एक सब्जी खेत में दो पिंजरे लगाए थे और उसमें बकरी को चारा के रूप में रखा गया था। तड़के 3:32 बजे बाघ उस चारे के झांसे में आकर पिंजरे में फंस गया। वन विभाग के…
अररिया। फारबिसगंज भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रेणु पुस्तकालय परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया । मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुई कहा कि पंडित दीनदयाल मां भारती के सच्चे सपूत थे। वे एक व्यक्ति मात्र नहीं, बल्कि मानवतावादी विचार की प्रतिमूर्ति थे। उनके विचार और चितन के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। नगर अध्यक्ष मिंटू गुप्ता ने कहा कि…
पटना। बिहार के कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर देवरिया गांव के सामने मंगलवार सुबह सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की माैत हाे गयी और दाे लाेग घायल हाे गए। यह श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से कुंभ स्नान कर बिहार लौट रहे थे। दुर्घटना मेें मरने वाले औरंगाबाद जिले के हैं। बताया गया कि महाकुंभ स्नान करने के बाद तीर्थ यात्रियों का सीएनजी ऑटाे औरंगाबाद जा रहा था। इस बीच मोहनियां थाना क्षेत्र केमुठानी गांव के पास तीर्थयात्रियाें का ऑटाे खड़े ट्रक में टकरा गया। जिससे ऑटाे सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौत…
