Author: shivam kumar

लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश में दिए गये बयान में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना कराने वाली यह पार्टी अब इसकी आड़ में सत्ता में आने का सपना देख रही है। इनके इस नाटक से सचेत रहें जो आगे कभी भी जातीय जनगणना नहीं करा पाएगी। मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर ताबाड़तोड़ पांच पोस्ट किए। इसमें उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान पर हमलावर हुई हैं। जो उन्होंने विदेश में दिया है। उन्होंने विदेश में यह कहा है कि भारत जब बेहत्तर…

Read More

रांची। रांची पुलिस पार्षद वेद प्रकाश हत्याकांड के आरोपितों धीरज मिश्रा और सत्यम पाठक के खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू करेगी। इस मामले के जांच अधिकारी ने रांची सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में दोनों आरोपितों के खिलाफ इश्तहार जारी करने का आग्रह किया है। इससे पहले कोर्ट दोनों आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर चुका है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने धुर्वा में वेद प्रकाश को गोली मार दी गयी थी। लंबे इलाज के बाद दिल्ली में वेद प्रकाश की तीन अगस्त को मृत्यु हो गयी थी। इस केस के एक आरोपित को…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। टीएसपीसी के उग्रवादी मुनेश्वर गंझू ने सोमवार को रांची पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। मुनेश्वर गंझू पर विभिन्न थानों में कुल 26 मामले दर्ज है। उसने संगठन के अंदर की आपसी कलह और पैसों की कमी के कारण टीएसपीसी छोड़ने का निर्णय लिया। 2019 से टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य रहा मुनेश्वर गंझू अपने स्कूल के दिनों में ही संगठन के संपर्क में आ गया था। हाल ही में टीएसपीसी के एक और सदस्य राहुल गंझू ने भी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। मुनेश्वर के आत्मसमर्पण से पहले संगठन के भीतर की असंतोष और आपसी…

Read More

रांची। झारखंड हाईकोर्ट से पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, सांसद दीपक प्रकाश, ढुल्लू महतो, प्रतुल शाहदेव और युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक राज समेत 18 को बड़ी राहत मिली है। हाइकोर्ट ने मोरहाबादी में भाजपा के कार्यक्रम के दौरान पुलिस के साथ झड़प मामले में पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है। साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। दरअसल भाजपा के युवा आक्रोश मार्च में हुए उपद्रव के बाद उक्त सभी लोगों समेत दस हजार…

Read More

पलामू। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पलामू जिले में भी जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिले के चारों पुलिस अनुमंडल स्तर पर अलग अलग क्षेत्र में पूर्वाहन 11 बजे से इस कार्यक्रम की शुरूआत हुई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया था। सभी शिकायतें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सुनी औऱ निदान करने की कोशिश की। ऑफलाइन और ऑनलाइन शिकायत सुनी गई। निर्धारित समय में शिकायतों पर एक्शन की जानकारी दी जाएगी। डालटनगंज पुलिस अनुमंडल स्तर पर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन मेदिनीनगर के बेलवाटिका के गुरु तेग बहादुर हाल में किया गया।…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर कांटाटोली चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने परमवीर अब्दुल हमीद चौक, कांटाटोली के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Read More

दुमका। शहर के गांधी मैदान में एक दुखद हादसा सामने आया है, जहां मैदान का जर्जर गेट गिरने से 12 वर्षीय आशीष रजक की दबने से मौत हो गई। आशीष और उसके दो अन्य साथी गेट के समीप खेल रहे थे, जब यह हादसा हुआ। घटना के दौरान आशीष गेट पर झूल रहा था, जिसके बाद गेट गिर पड़ा और उसकी गेट से दबकर मौत हो गई। आशीष गरीब परिवार से था और अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। इस हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने गांधी मैदान की सड़क को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र के यूपी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है।  सभी ऑल्टो कार से हजारीबाग में गाड़ी सर्विसिंग कराने के बाद वापस घर लौट रहे थे। तीनों मृतकों की पहचान हो गई है। जिनमें राहुल अग्रवाल, दिपेश प्रसाद और चालक हेमंत प्रसाद शामिल थे। सभी अलग-अलग परिवार के थे और सभी लोग पेटरवार के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलने के बाद हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर सभी का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल…

Read More

रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में एक बार फिर सक्रिय मानसून का असर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर पड़ गया था, लेकिन 9 सितंबर को हुई रिमझिम वर्षा ने राहत दी है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव क्षेत्र के कारण झारखंड में तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 10 और 11 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट और 12 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में 10 सितंबर से भारी बारिश होने की संभावना…

Read More

रांची। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभि यान (पीएम जनमन) से देश भर के पीवीटीजी लाभुकों के लिए 9500 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात इस माह सितंबर में मिलेगी। इस अभियान के तहत झारखंड सहित पूरे देशभर में मेगा इवेंट का आयोजन कराया जायेगा, जिसमें सीएम, गवर्नर, मंत्री सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। बता दें कि पीएम ने 15 नवंबर 2023 को पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान की शुरूआत की थी। इसके बाद 15 जनवरी को व्यापक कार्यक्रम भी हुआ था, उस समय 4749 करोड़ की योजना शुरू हुई। इसके नौ माह बाद 5300 करोड़ की…

Read More

जामताड़ा। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। पोस्ट में उन्होंने जामताड़ा के डीसी को जामताड़ा जिले के करमाटांड़ के नेंगराटांड़ पहाड़िया गांव में हुई मौतों पर संज्ञान लेने का आदेश दिया है। जानकारी हो कि जामताड़ा के करमाटांड़ के नेंगराटांड़ पहाड़िया गांव में छह लोगों की मौत अज्ञात बीमारी के कारण हो गयी है। वहीं दर्जनों लोग बीमारी से पीड़ित हैं। पहाड़िया गांव के लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के लोग सिर्फ दवा देकर लोगों के स्वास्थ्य के…

Read More