Author: shivam kumar

भागलपुर। सामाजिक न्याय एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन पटना के ज्ञान भवन में होगा। यह कार्यशाला 10 सितंबर से लेकर 12 सितंबर तक चलेगा। इस कार्यशाला को लेकर भागलपुर के उप विकास आयुक्त के कार्यालय से सोमवार को जागरूकता रथ को भागलपुर के प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त प्रदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसको लेकर उप विकास आयुक्त प्रदीप सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रीय कार्यशाला पटना के ज्ञान भवन में तीन दिवसीय होगा। इसमें देश भर के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस कार्यशाला में भागलपुर से…

Read More

नवादा। नवादा के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने खुरी नदी के किनारे ढाई एकड़ आम गैर मजरुआ जमीन को खुरी इको पार्क के लिए वन विभाग को हस्तांतरित कर दिया है,जिससे नवादा जिले वासियों की चिर प्रतीक्षित पार्क की मांगे पूरी होती दिख रही है। डीएम आशुतोष कुमार वर्मा के प्रयास से नवादा वासियों का यह पार्क एक बड़ा सौगात भी माना जा रहा है । डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने बताया कि लंबे समय से नवादा में एक पार्क बनाने की मांग की जा रही थी ।जिसके लिए जमीन तलाशने के काफी प्रयास किए गए थे।अंतत खुरी नदी के…

Read More

रांची। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मिला। इस दौरान झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जरिये 22 सितंबर को धनबाद में होने वाले महासम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र दिया गया। इस प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ,प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी, धनबाद जिला संघ प्रतिनिधि अनिल कुमार और राजू कुमार शामिल थे। केंद्रीय महासचिव ने मुख्यमंत्री से इस संबंध में वार्ता करने की बात कही।

Read More

सहरसा। श्री रामचन्द्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सहरसा आगमन पर उनके स्वागतार्थ उत्सव समिति का बैठक सीताराम सिंह पब्लिक स्कूल मीरा सिनेमा रोड में विप्लव रंजन के अध्यक्षता एवं ज्योति कुमार सिंह के संचालन में आयोजित किया गया। बैठक में विप्लव रंजन ने बताया कि हमारे प्रतिष्ठान वास मार्ट का शुभारंभ के लिए हमलोगों के आराध्य श्रीशिव शक्ति योगपीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर उत्तरतोताद्रि मठ विभीषण कुंड अयोध्या के उत्तराधिकारी श्री रामचन्द्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज 19 सितम्बर को सहरसा आगमन हो रहा है। पादुका पूजन के वाद दीक्षा का कार्यक्रम होगा। शाम में मंच उद्घाटन के बाद…

Read More

रांची। जन शिकायत समाधान कार्यक्रम की शुरूआत मगंलवार 10 सितंबर से होगी। इसे लेकर राज्य के सभी जिलों की पुलिस अलग- अलग जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस क्रम में 18 मुख्य मुद्दों पर लोगों की समस्याएं सुन कर झारखंड पुलिस उसका समाधान करेगी। इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए राज्य के 21 जिलों में 21 आइजी और डीआइजी रैंक के अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। मुख्य मुद्दे जिन पर पुलिस आम लोगों की राय जानेगी और करेगी समाधान – क्षेत्र से गुमशुदा बच्चों के संबंध में जानकारी प्राप्त करना और मामला दर्ज करना। – क्षेत्र में संचालित…

Read More

रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य मनोज कुमार और रामसुभग सिंह सोमवार को हाइकोर्ट में महाधिवक्ता राजीव रंजन से मिले और राज्य सरकार द्वारा वकीलों के कल्याण के लिए निये गये निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान बार काउंसिल के सदस्यों ने वकीलों के हित में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में श्री रंजन की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की। काउंसिल सदस्य मनोज सिंह और रामसुभग सिंह ने महाधिवक्ता से आग्रह किया कि मेडिकल योजना में सेवानिवृत्त वकीलों को शामिल करने की दिशा में कदम उठाया जाये, ताकि इस योजना का लाभ सेवानिवृत्त वकीलों…

Read More

विशेष भाजपा-आजसू के मजबूत गढ़ में होगी झामुमो-कांग्रेस-राजद की अग्निपरीक्षा जयराम की जेबीकेएसएस एंट्री ने बदल दिया है इलाके का राजनीतिक परिदृश्य नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड की सियासत में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का अलग स्थान है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से इस प्रमंडल के तहत सात जिले आते हैं, लेकिन धनबाद को सियासी हलके में कोयलांचल कहा जाता है और उत्तरी छोटानागपुर के तहत छह जिले, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, चतरा और रामगढ़ आते हैं। झारखंड की राजनीति में उत्तरी छोटानागपुर का खास स्थान इसलिए है, क्योंकि चुनावी दृष्टिकोण से यह राज्य का…

Read More

कोलकाता। कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अधिकारियों को इस घोटाले से अर्जित काले धन के एक हिस्से को हवाला के जरिये पड़ोसी देश बांग्लादेश के रियल एस्टेट व्यवसाय में अवैध रूप से निवेश किए जाने के सुराग मिले हैं। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान जब्त किए गए विभिन्न दस्तावेजों से जांच अधिकारियों को दो बांग्लादेशी व्यापारियों के नाम मिले हैं, जो रियल एस्टेट के कारोबार में रुचि रखते हैं और हाल के दिनों में अक्सर कोलकाता आ रहे थे। इन व्यापारियों की मुलाकात आरजी कर मेडिकल…

Read More

नई दिल्ली। भारत की आधिकारिक यात्रा आए अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने आज यहां अब से कुछ देर पहले हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग के कई क्षेत्रों पर चर्चा होनी है। यह क्राउन प्रिंस के रूप में उनकी पहली भारत यात्रा है। वह कल नई दिल्ली पहुंचे। केंद्रीयमंत्री पीयूष गोयल ने उनकी अगवानी की। क्राउन प्रिंस के साथ यूएई सरकार के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है। वो मंगलवार को एक बिजनेस फोरम में हिस्सा लेने मुंबई जाएंगे।…

Read More

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश विफल कर दी। भारतीय सेना के जवानों ने घुसपैठ को रोकते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकियों के पास से दो एके-47, एक पिस्तौल और बड़ी संख्या में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर कहा कि संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में खुफिया एजेंसियों और पुलिस के इनपुट के आधार पर आठ और नौ सितंबर की दरमियानी रात लाम सेक्टर में घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया।…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पोलियो उन्मूलन अभियान से जुड़े लोगों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे। पोलियो का सबसे ज्यादा प्रकोप वजीरिस्तान में है और यहीं सबसे ज्यादा हमले हो रहे हैं। अब दक्षिण वजीरिस्तान से ऐसी ही घटना सामने आई है। एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण वजीरिस्तान में पोलियो टीम को ले जा रहे पुलिस वाहन पर हमले में कम से कम दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह घटना वाना में हुई। पुलिस वाहन पोलियो टीम के साथ ड्यूटी पर था। अचानक भीड़ ने हमला कर दिया। हमले में दो पुलिसकर्मियों…

Read More