रांची। रांची जिले में 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अभियान के तहत जिले के शून्य से पांच वर्ष तक के 5,05,524 बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक दो बूंद दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसकी जानकारी शनिवार को सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि जिलेभर में 3,893 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जहां बच्चों को पोलियो की खुराक…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने जब शव को पेड़ से झूलते देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान पाटपुर गांव निवासी रवि बेहरा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रवि शुक्रवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। रात के दौरान वह कब घर से बाहर निकला, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। सुबह शव…
नई दिल्ली। वेनेजुएला की राजधानी काराकास और आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में आए विनाशकारी भूकंपों के बाद भारत ने मानवीय सहायता के तहत मदद का हाथ बढ़ाया है। भारतीय वायुसेना के दो विमान शुक्रवार को ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत आवश्यक राहत सामग्री और चिकित्सा उपकरण लेकर वेनेजुएला के लिए रवाना हुए। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारत की ओर से बड़े पैमाने पर चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित सहायता भेजी जा रही है। राहत सामग्री में एक फील्ड हॉस्पिटल यूनिट, 35 टन से अधिक राहत…
रांची। रामगढ़-बोकारो मार्ग पर लारी-बरलौंग के समीप देर रात हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में कहा कि लारी-बरलौंग के पास हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत की सूचना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने सातवीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा (2021) में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित पदों को भरने में अनियमितता के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) को याचिकाकर्ता सदानंद कुमार की नियुक्ति के लिए 12 सप्ताह के भीतर आवश्यक अनुशंसा करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने सदानंद कुमार एवं अन्य दो अभ्यर्थियों की ओर से दायर रिट याचिका को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किया। मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने अदालत को बताया कि सातवीं…
पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के पाड़ा टोला स्थित एक तालाब में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान के साथ-साथ उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार सुबह तालाब के मालिक की नजर तालाब में तैर रहे शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तत्काल ग्राम प्रधान सागेन हांसदा को इसकी सूचना दी। ग्राम प्रधान ने बिना देर किए परसुडीह थाना…
पलामू। झारखंड के पलामू जिले से एक बेहद दर्दनाक और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार गांव में दहेज की बकाया राशि न मिलने पर एक 20 वर्षीय नवविवाहित महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी बबलू राम की पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है। कई दिनों तक रांची के रिम्स अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद आखिरकार शुक्रवार (26 जून) को उसने दम तोड़ दिया…
रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉ. राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकार कर लिया है। यह इस्तीफा उस समय आया है जब रिम्स में सीआईडी की दो टीमें अलग-अलग मामलों में जांच और पूछताछ में जुटी हुई हैं। बुधवार को सीआईडी की एक टीम ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में एडमिशन लेने के मामले की जांच की, वहीं दूसरी टीम ने संस्थान में सफाई कार्य से जुड़े टेंडर में कथित अनियमितताओं को लेकर जानकारी जुटाई। जांच के दौरान सीआईडी अधिकारियों ने रिम्स के डीन, चिकित्सा अधीक्षक और अन्य…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। उच्च न्यायालय ने सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना में वर्ष 2014 में दर्ज आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित प्राथमिकी को निरस्त कर दिया है। अदालत के इस फैसले के साथ ही करीब एक दशक पुराने मामले का पटाक्षेप हो गया है। मामले की सुनवाई झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की अदालत में हुई। मुख्यमंत्री की ओर से अधिवक्ता दीपांकर ने पक्ष रखा। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने प्राथमिकी संख्या 418/2014 को निरस्त करने का आदेश पारित किया। गौरतलब…
पटना। आपातकाल की घोषणा के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को पटना के ज्ञान भवन में ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, लोकतंत्र सेनानियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा…
रांची। बोकारो जिले की लापता 18 वर्षीय युवती से जुड़े बहुचर्चित मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने गुरुवार को महत्वपूर्ण सुनवाई करते हुए कोलकाता स्थित केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) से प्राप्त डीएनए जांच रिपोर्ट का अवलोकन किया। रिपोर्ट लापता युवती के माता-पिता के डीएनए नमूनों और जंगल से बरामद कंकाल के मिलान के आधार पर तैयार की गई है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की खंडपीठ में हुई। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत डीएनए रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद अदालत ने उसे मामले के अनुसंधानकर्ता…
