यशराज फिल्म्स (YRF) के बहुप्रतीक्षित स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर दर्शकों और सिनेमाघर संचालकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। यह फिल्म आगामी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया भट्ट और उभरती हुई अभिनेत्री शरवरी वाघ मुख्य और दमदार भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। इस मेगा-बजट फिल्म की भव्य रिलीज से पहले मेकर्स ने देशभर के सिनेमाघर संचालकों (एग्जिबिटर्स) के लिए शो टाइमिंग, टिकट दरों और स्क्रीन शेयरिंग को लेकर कुछ बेहद खास और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वाईआरएफ…
Author: shivam kumar
-हूल क्रांति के अमर सेनानियों का त्याग और बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा : राज्यपाल रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को ‘हूल दिवस’ के अवसर पर रांची स्थित लोकभवन में हूल क्रांति के अमर महानायक सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने हूल आंदोलन के सभी वीर सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका संघर्ष देश की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय की लड़ाई का अमिट अध्याय है। राज्यपाल ने कहा कि हूल क्रांति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का एक गौरवशाली…
पूर्वी सिंहभूम। बिष्टुपुर स्थित डी.डी. बार के समीप चाकूबाजी की घटना में घायल युवक हिमांशु सिंह की मौत के बाद आजसू पार्टी ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं यह दर्शाती हैं कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जबकि पुलिस का अधिक ध्यान ट्रैफिक चेकिंग अभियानों पर केंद्रित दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपराध नियंत्रण पर अधिक प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है। मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कन्हैया…
देवघर। देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के महापुर पंचायत स्थित हेठ नवाडीह गांव में सोमवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला और उसके बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतकों की पहचान 38 वर्षीय रुबेदा बीबी और उनके 12 वर्षीय बेटे छोटू के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात हमलावर घर में घुसे और दोनों की हत्या कर फरार हो गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी…
पूर्वी सिंहभूम। बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुई चाकूबाजी की घटना में करनी सेना के सरायकेला युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की मौत के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। घटना के दौरान ड्यूटी में कथित लापरवाही बरतने के आरोप में गश्ती दल के तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) रतन कुमार दास, सहायक…
राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं का इमोशन है और इमोशन ही भविष्य की राजनीति तय करती है यह मुद्दा महज चोरी का नहीं है, यह मुद्दा आस्था के साथ खिलवाड़ का है, भरोसे से प्रपंच का है राकेश सिंह 500 वर्षों का लंबा संघर्ष, अनगिनत बलिदान और पीढ़ियों की प्रतीक्षा के बाद, जब अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर आकार लेने लगा, तो समूचे देश के हिंदुओं में उल्लास और संतोष की लहर दौड़ गयी। राम मंदिर आंदोलन से भारतीय राजनीति के नेपथ्य से निकलकर मुख्यधारा में आयी भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के…
पलामू (मेदिनीनगर)। झारखंड के पलामू जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ चैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करसो (केल्हार) जंगल से मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवती का अधजला शव बरामद हुआ है। निर्वस्त्र अवस्था में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जंगल में शव देखे जाने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद चैनपुर थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी नजर आ रही है। भाव में आई गिरावट के कारण आज चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजार में सोना 1,850 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,020 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। वहीं चेन्नई में सोने के भाव में 770 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमजोरी दर्ज की गई है। चांदी के भाव में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक अपनी सारी बढ़त गंवा कर लाल निशान में पहुंच गए। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.22 प्रतिशत और निफ्टी 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी और नेस्ले के शेयर 1.63 प्रतिशत…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी स्टॉक मार्केट पिछले सत्र के दौरान टेक्नोलॉजी शेयरों में आई तेजी के कारण मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 306.63 अंक यानी 0.59 प्रतिशत उछल कर 52,182.74 अंक के स्तर पर पहुंच गया।…
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। हाल ही में कर्नाटक से उच्च सदन के लिए पुनर्निर्वाचित हुए खरगे को संसद भवन स्थित सभापति कक्ष में उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सदन के नेता एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित विभिन्न दलों के कई वरिष्ठ नेता मौजूद…
