Author: shivam kumar

रांची। झारखंड की महिला हॉकी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राजधानी रांची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बरियातू हॉकी सेंटर की तीन होनहार खिलाड़ी बिनीमा धान, पार्वती टोप्पो और रोशनी आइंद का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है। तीनों खिलाड़ी 5 से 14 जुलाई तक होने वाले इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम इस दौरे के दौरान कुल सात अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी। यूरोप की मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने का यह अवसर खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव हासिल…

Read More

हजारीबाग। शहर के मिशन अस्पताल के समीप रविवार देर रात को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे मौजूद कई लोगों को अपनी चपेट में लेने के बाद बिजली के पोल और चापाकल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में छह से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया। चालक का भी वहीं…

Read More

रहस्य और प्रेम का धाम, जहां भगवान आज भी भक्त के पीछे चल पड़ते हैं क्या सच में इस धरती पर एक ऐसा धाम है जहां भगवान को सुबह जगाया नहीं जाता, जहां ना शंख बजता है, ना घंटियों की गूंज उठाती है, जहां हर कुछ ही क्षणों में पर्दे को ऐसे गिरा दिया जाता है, जैसे मानो किसी जीवंत उपस्थिति को तेज नजरों से बचाया जा रहा हो और जहां 54 वर्षों तक बंद रहा एक रहस्यमय कक्ष धनतेरस के दिन खुलता है और उसके भीतर जो मिलता है वह पूरे वृंदावन को सन्न कर देता है। कैसा होगा…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। नक्सल संगठनों की ओर से मनाए जा रहे “दमन विरोधी सप्ताह” के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन ट्रैक हॉक के तहत 25 जून 2026 से चक्रधरपुर और मनोहरपुर रेलवे स्टेशनों के बीच नक्सल प्रभावित रेलखंड में ड्रोन के माध्यम से विशेष निगरानी एवं क्षेत्र प्रभुत्व अभियान शुरू किया है। इस अभियान के दौरान अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक की सहायता से पूरे रेलखंड की लगातार हवाई निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही आरपीएफ की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में…

Read More

पलामू। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा है कि अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ऐसे मामलों को लेकर बेहद संवेदनशील है और अब तक कई आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दो दिवसीय दौरे पर पलामू पहुंचे आदित्य साहू ने रविवार को मेदिनीनगर स्थित परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चाहे चंपत राय हों या राम मंदिर ट्रस्ट…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सलगझरी फाटक के समीप शनिवार देर रात एक विवाहिता ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान देव कुमार शर्मा की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। पुलिस और परिजनों के अनुसार, सोनी देवी का विवाह वर्ष 2013 में हुआ था। परिवार में उनके पति के अलावा तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। ससुराल पक्ष का कहना है कि वह…

Read More

खूंटी। उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने रविवार को सदर अस्पताल, खूंटी से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की तथा जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उपायुक्त ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियोरोधी खुराक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को अभियान के दौरान पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करते…

Read More

कोलकाता। तारातला गोदाम हादसे के लगभग 72 घंटे बाद जब कई घायल अस्पताल से घर लौटने लगे, तब उनके साथ मलबे के नीचे दबी एक ऐसी कहानी भी बाहर आई जिसने पूरे समाज की मरती मानवीयता को आईना दिखा दिया। पता चला है कि मलबे में दबे कई लोग मदद के लिए चीख-पुकार रहे थे लेकिन पास में खड़े स्थानीय लोग सहायता करने के बजाय मोबाइल पर रील बनाने में व्यस्त थे। रील इसलिए क्योंकि मोबाइल के बैक कैमरे से नहीं बनती फ्रंट कैमरे से खुद को तस्वीर में रखते हुए लोग वीडियो बना रहे थे। हादसे में घायल मानिक…

Read More

नई दिल्ली। देश में स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद (सीसीएचएफडब्ल्यू) की 16वीं बैठक 29 जून को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रतापराव जाधव भी मौजूद रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, सांसद, वरिष्ठ अधिकारी, गैर-सरकारी सदस्य और स्वास्थ्य विशेषज्ञ भाग लेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के…

Read More

किशनगंज। मुहर्रम जैसे संवेदनशील पर्व के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर किशनगंज पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती पाई गई महिला सिपाही अनुप्रिया कुमारी के खिलाफ यह कार्रवाई की। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। शनिवार को पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे पुलिस अधीक्षक शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का औचक निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान सौदागर पट्टी…

Read More

रांची। झारखंड के रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते किसान की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कुईला महतो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की दाउली भी बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसने आखिरकार हत्या का रूप ले लिया। तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो ने शनिवार को बताया कि 24 जून को बारेडीह गांव में…

Read More