नई दिल्ली। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में इस हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती होने की संभावना है। चालू वित्त वर्ष 2024-25 में आरबीआई की तीन दिवसीय द्विमासिक एमपीसी बैठक 5 से 7 फरवरी तक चलेगी। गवर्नर संजय मल्होत्रा 7 फरवरी को बैठक के नतीजे का ऐलान करेंगे। वित्त सचिव तुहिन कांता पांडे ने एक दिन पहले रविवार को जारी एक बयान में कहा कि यह समय ब्याज दरों में कटौती के लिए सही है। उन्होंने कहा कि सरकार राजकोषीय नीति के साथ ही विकास…
Author: shivam kumar
पटना। कांग्रेस सांसद एवं लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पांच फरवरी काे बिहार आएंगे।राहुल गांधी इस महीने में लगातार दूसरी बार बिहार आ रहे हैं। राहुल गांधी पांच फरवरी काे कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया है कि राहुल गांधी जगलाल चौधरी जयंती समारोह में शामिल हाेंगे। उन्होंने एक्स पर बताया कि नेता विपक्ष राहुल गांधी पांच फरवरी को कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में जगलाल चौधरी जयंती समारोह में भाग लेंगे। राहुल गांधी जनवरी पिछले महीने 18 जनवरी को बिहार आए थे। राहुल गांधी…
मुजफ्फरपुर। मुंगेर-जिले में विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा मनाई जा रही है। विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चणा की जा रही है। कहीं मंदिरों में, कहीं पूजा पंडालों में तो कई छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने घरों में देवी की मूर्ति की स्थापना कर उनकी आराधना की और देश-समाज की उन्नति के लिए ज्ञान की प्राप्ति की प्रार्थना की।हवेली खड़गपुर में पर्यटन स्थल ऋषि कुंड की तर्ज पर पंडाल के अंदरूनी हिस्से को स्वरूप दिया गया। खड़गपुर के पश्चिम आजीमगंज आज़ाद सेवा सदन में यह मूर्ति स्थापित की गई है। जबकि सदर प्रखंड क्षेत्र के…
किशनगंज। सदर पुलिस ने एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मो. सैफुल इस्लाम के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति खगड़ा कालू चौक के आसपास मंडरा रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान जब उससे दस्तावेज मांगे गए, तो वह भारत में अपने प्रवास की वैधता साबित करने के लिए कोई कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी संदेह जताया…
विशेष तमाम अवरोधों के बावजूद लगातार आगे बढ़ती रही पार्टी शोषणमुक्त झारखंड के लिए अनवरत संघर्ष करते रहे शिबू सोरेन हेमंत सोरेन ने पार्टी को नया कलेवर दिया, नयी ऊंचाइयां दी, सम्मान दिलाया नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। हम अकेले ही चले थे जानिब-ए-मंजिल मगर, लोग साथ आते गये और कारवां बनता गया। हिंदी और उर्दू के प्रख्यात शायर मजरूह सुल्तानपुरी की ये चर्चित पंक्तियां 15 नवंबर, 2000 को आजाद भारत के राजनीतिक नक्शे पर 28वें राज्य के रूप में उभरे झारखंड की सबसे बड़ी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा और इसके निर्विवाद नेता…
रांची। वसंत पंचमी पर सोमवार को राजधानी रांची मां शारदे के भक्ति में डूबी हुई है। रांची के विभिन्न गली मोहल्लों में सुबह से विद्यर्थियों का उत्साह देखते बन रहा है। बच्चे नहा धोकर मोहल्लों में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा अर्चना की तैयारी में जूट गये। पंडालों में आचार्य ने विधिवत पूजा अर्चना कराई। मां सरस्वती का फूल, ऋतुफलं, धूप और दीप दिखाकर पूजा की गई। सरस्वती पूजा को लेकर डोरंडा, हरमू, रातू रोड, कांके रोड समेत सभी इलाकों में कई गई। वहीं धुर्वा क्षेत्र में भी मां शारदे की हर्षोल्लास के साथ की गयी। धुर्वा के…
रांची। राज्यपाल संतोष गंगवार चार फरवरी को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय के सिदगोड़ा कैंपस में कार्यक्रम होगा। दीक्षांत समारोह की तैयारी को लेकर विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन जुटा हुआ है। एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। अन्य तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है।
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत खेले गए बास्केटबॉल 5×5 मुकाबले सोमवार को संपन्न हुए। छह दिनों तक चले इन रोमांचक मुकाबलों में पंजाब ने पुरुष वर्ग में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि महिला वर्ग में तमिलनाडु ने केरल को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पंजाब ने पुरुष वर्ग में बरकरार रखा दबदबा पुरुष वर्ग के फाइनल में गत चैंपियन पंजाब और तमिलनाडु के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। हालांकि, पंजाब ने अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए 80-64 के अंतर से जीत दर्ज की और लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। तमिलनाडु…
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रविवार को शिवालिक हॉल, रुद्रपुर में समापन हो गया। पांच दिनों के कड़े मुकाबलों के बाद पुरुषों के फाइनल में, सर्विसेज ने केरल को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि महिलाओं के फाइनल में, केरल ने रोमांचक मुकाबले में तमिलनाडु को 3-2 से हराकर चैंपियनशिप हासिल की। पुरुष वर्ग पुरुषों के फाइनल में, सर्विसेज ने केरल पर 3-1 से जीत दर्ज की। सर्विसेज ने पहले दो सेटों में अपना दबदबा बनाते हुए 25-20 और 25-22 से जीत हासिल की। हालांकि, केरला ने तीसरे सेट में जोरदार वापसी करते हुए 25-19 से…
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों में छठे दिन भी रोमांचक प्रतिस्पर्धा जारी रही, जहां एथलीटों ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात 10:00 बजे तक की पदक तालिका में सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) और कर्नाटक ने कुल 33 पदक जीतकर शीर्ष स्थान साझा किया, लेकिन एसएससीबी 17 स्वर्ण पदकों के साथ आगे चल रहा है, जबकि कर्नाटक के खाते में 15 स्वर्ण आए हैं। महाराष्ट्र ने अब तक का सबसे अधिक कुल 51 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें 13 स्वर्ण, 23 रजत और 15 कांस्य शामिल हैं, जिससे वह तालिका में तीसरे स्थान पर…
रांची। आईपीएस अनुराग गुप्ता झारखंड डीजीपी के पद पर पदस्थापित किए गए। इस संबंध में सोमवार की दोपहर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के जरिये अधिसूचना जारी कर दी गई। इससे पहले रविवार की रात सरकार ने अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद पर नियमित नियुक्ति करने की मंजूरी दे दी थी। उनकी नियुक्ति दो साल के लिए होगी। उनका कार्यकाल 26 जुलाई 2024 से दो साल के लिए होगा। अनुराग गुप्ता अभी झारखंड के प्रभारी डीजीपी थे। साथ ही वह सीआईडी डीजी और एसीबी के डीजी पद के अतिरिक्त प्रभार में हैं। उल्लेखनीय है कि साल 2022 में…
