नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आठ फरवरी को दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने वाली है। दिल्ली के वोटर भाजपा सरकार को चुनने के लिए उत्सुक हैं। पीयूष गोयल ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार द्वारा सर्व समाज को आर्थिक मजबूती और एक समावेशी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब आप-दा से दिल्ली को मुक्त होने के लिए चंद घंटे शेष रह गए हैं। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा भी मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस…
Author: shivam kumar
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के लखनऊ आगमन पर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका प्रयागराज जाने का भी कार्यक्रम है।
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कथित तौर पर बड़ी संख्या में मतदाता जोड़े जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों के बीच हिमाचल प्रदेश की आबादी जितने मतदाताओं को महाराष्ट्र की मतदाता सूची में जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पांच साल में इतने मतदाता नहीं जुड़े जितने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच के समय में जोड़े गए हैं। शिरड़ी की एक बिल्डिंग में 7 हजार मतदाताओं का पंजीकरण हुआ है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी…
नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज राज्यसभा के 267वें सत्र के लिए उप-सभापतियों के पैनल का पुनर्गठन करते हुए सदन के आठ सदस्यों को इसमें शामिल किया है। इनमें चार महिला सदस्य भी हैं। धनखड़ ने बजट सत्र के तीसरे दिन सदन को बताया कि उप-सभापतियों के पैनल का पुनर्गठन किया गया है। मनोनीत किए गए कुल आठ उप-सभापतियों में से चार महिला सदस्य हैं। पैनल की चार महिला सदस्यों में सुनेत्रा अजित पवार, सुष्मिता देव, किरण चौधरी और संगीता यादव हैं। चार अन्य सदस्यों में घनश्याम तिवाड़ी, डॉ. दिनेश शर्मा, पी. विल्सन और विक्रमजीत सिंह साहनी…
काठमांडू। अमेरिकी दबाव के बाद पनामा ने चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) से खुद को किनारा करते हुए इसे नवीनीकरण नहीं करने का फैसला किया है। पनामा की तरह अब नेपाल सरकार पर भी बीआरआई से अलग होने का व्यापक दबाव पड़ने लगा है। पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार पनामा नहर पर अमेरिकी नियंत्रण को फिर से लागू करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बार-बार धमकियों के बाद चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव में शामिल होने के लिए 2017 के सौदे को नवीनीकृत नहीं करेगी। यह निर्णय मुलिनो…
काठमांडू। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की कैबिनेट में लाए गए छह अलग-अलग अध्यादेशों के खिलाफ विपक्षी मोर्चा के सांसदों ने पचास से अधिक अस्वीकार प्रस्ताव संसद में पेश किये हैं। सरकार के इन अध्यादेशों पर मंगलवार से चर्चा और वोटिंग होनी है। संसद सचिवालय के प्रवक्ता एकराम गिरी ने सोमवार को बताया कि सुशासन प्रवर्द्धन तथा सार्वजनिक सेवा प्रवाह संबंधी कानून के बदलाव लाने के लिए पेश किए गए अध्यादेश को वापस लेने की मांग करते हुए अलग-अलग दलों के 9 सांसदों हितराज पाण्डे, दुर्गा राई, शिशिर खनाल, भानुभक्त जोशी, ज्ञानु बस्नेत सुवेदी, रेखा शर्मा, प्रेम सुवाल, सुमना श्रेष्ठ और…
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह महाकुंभ में मची भगदड़ में हजारों लोगों की मौत हो गई, जिन्हें मैं श्रद्धांजलि देता हूं। उनके इस बयान को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ और सभापति जगदीप धनखड़ ने उनसे यह बयान वापस लेने को कहा। खरगे ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज राज्यसभा में हुई चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि मेरा कहना है कि वहां (महाकुंभ भगदड़ में) हजारों लोग मारे गए। अगर आप कहते हैं कि मैं गलत हूं तो कम से कम वहां हुई मौतों…
कराची। पाकिस्तान के लोगों की हज या उमराह के नाम पर सऊदी अरब जाकर वहां भीख मांगने की प्रवृत्ति से देश को बार-बार शर्मिंदगी उठानी पड़ी है।इसे रोकने को लेकर सऊदी शासन अब सख्त हो गया है। सऊदी अरब ने भीख मांगने वाले पाकिस्तानियों को पकड़ कर वापस उनके देश भेजना शुरू कर दिया है। हाल ही में उमराह वीजा पर सऊदी पहुंचे 10 ऐसे पाकिस्तानियों को वापस उनके देश भेज दिया जो वहां भीख मांगते हुए पकड़े गए थे। अपनी किरकिरी को देखते हुए पाकिस्तान ने इन सभी को वापस पहुंचते ही हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। जीयो…
एसएलवी सिनेमास एक बार फिर धमाकेदार फिल्म देने के लिए तैयार है। प्रोडक्शन हाउस ने अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘द पैराडाइज’ का ऐलान कर दिया है। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म बड़े स्तर पर बनाई जा रही है। फिल्म की अनाउंसमेंट के माैके पर एक पोस्टर जारी किया गया। इस फिल्म का म्यूजिक रॉकस्टार अनिरुद्ध रविचंदर ने करेंगे। एसएलवी सिनेमास ने अपनी अगली बड़ी फिल्म द पैराडाइज में नेचुरल स्टार नानी लीड रोल में नजर आएंगे। यह ग्रैंड सिनेमैटिक स्पेक्टेकल जल्द ही फ्लोर पर जाएगा। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्टर शेयर करते हुए…
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अपने कुछ व्यापारिक साझेदारों पर शुल्क लगाने और कमजोर वैश्विक रुझानों का असर सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखा। यही कारण रहा कि दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। इसके साथ ही सेंसेक्स में पिछले पांच कारोबारी दिनों से जारी तेजी थम गई। कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 319.22 अंक यानी 0.41 फीसदी टूटकर 77,186.74 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 121.10 अंक यानी 0.52 फीसदी फिसलकर 23,361.05 के स्तर…
-जनवरी 2025 तक उत्पादन में 5.88 फीसदी और ढुलाई में 5.73 फीसदी की वृद्धि नई दिल्ली। देश का कोयला क्षेत्र मजबूती के साथ विकास के मार्ग पर अग्रसर है। अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 के दौरान उत्पादन और ढुलाई दोनों में निरंतर वृद्धि हुई है। ये आंकड़े निरंतर ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने में इस क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन को रेखांकित करते हैं। कोयला मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में बताया कि जनवरी 2025 में कुल कोयला उत्पादन 104.43 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान दर्ज 100.05 मीट्रिक टन से 4.38 प्रतिशत…
