देहरादून/उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बार फिर धरती डोली। आज तड़के 5:48 बजे भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। इससे लोग दहशत में आ गए। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। पिछले दो दिन में उत्तरकाशी में चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.04 मापी गई। इसका केंद्र तहसील डुण्डा के ग्राम खुरकोट और भरणगांव के मध्य के वन क्षेत्र में था। बीते कल शुक्रवार को जिला मुख्यालय समेत मनेरी, भटवाड़ी व डुंडा क्षेत्र भूकंप के तीन झटकों से…
Author: shivam kumar
वाशिंगटन। अमेरिका के लॉस एंजिल्स की जेल में बंद आतंकवादी तहव्वुर राणा को अब भारत लाने से कोई नहीं रोक सकता। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी। 63 वर्षीय तहव्वुर राणा 2008 में भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुए 26/11 के आतंकवादी हमलों का दोषी है। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने उसकी दोषसिद्धि के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज कर दी। मुंबई हमलों के कुसूरवार राणा 13 नवंबर को संयुक्त राज्य अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दायर की थी। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के…
लॉस एंजिल्स। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप शुक्रवार दोपहर वायुसेना के विशेष विमान से लॉस एंजिल्स पहुंचे। राष्ट्रपति का यहां पहुंचने पर कैलिफोर्निया के गवर्नर और डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता गेविन क्रिस्टोफर न्यूसम ने स्वागत किया। इसके बाद ट्रंप ने आग प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। राष्ट्रपति पैसिफिक पैलिसेड्स के तटीय लॉस एंजिल्स काउंटी में आग प्रभावित क्षेत्र में हुई तबाही को देखकर अवाक रह गए। सीबीएस न्यूज की खबर के अनुसार, ट्रंप ने लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टरमैक के पास इंतजार कर रहे पत्रकारों को संबोधित करने से पहले गवर्नर…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार आज तेजी का रुख बना हुआ है। सोना आज 310 रुपये से लेकर 340 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में 1,100 रुपये प्रति किलोदग्राम तक की तेजी आई है। कीमत में उछाल आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 82,430 रुपये से लेकर 82,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 75,560 रुपये से लेकर 75,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में…
अररिया। गणतंत्र दिवस से पूर्व अनुमंडल प्रशासन की ओर से घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को फारबिसगंज में एनसीसी कैडेट्स,स्काउट गाइड और स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई और प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लगे महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सुभाष चौक पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस,सुल्तान पोखर महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप,राजेंद्र चौक डॉ राजेन्द्र प्रसाद,स्टेशन चौक पर पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी,फैंसी मार्केट परिसर में बाबू वीर कुंवर सिंह, गोढ़ीहारे चौक के पास बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर,पोस्ट ऑफिस चौक पर शहीद चंद्रशेखर आजाद आदि…
लोहरदगा। लोहरदगा मे हजरत बाबा दुखन शाह का सालाना उर्स मनाया जा रहा है। उर्स के मौके पर लोहरदगा बड़ी मस्जिद स्थित हजरत बाबत दुखन शाह के मजार पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण और एसपी हारिश बीन जमा सहित कई अधिकारियों ने शुक्रवार को चादरपोशी कर जिले में अमन और चैन की दुआ मांगी। हज़रत बाबा दुखन शाह के मजार पर पिछले 100 साल से उर्स के मौके पर चादर पेशी की जा रही है।इस बार यहां 100 वां उर्स मनाया जा रहा है।अंजूमन इस्लामिया के जरिये सालाना उर्स की व्यवस्था की जाती है।…
रांची। माघ माह शुक्ल पक्ष की पंचमी तीन फरवरी को है। इसी दिन बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन से ही बसंत ऋतु का आगमन हो जाएगा। पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी दो फरवरी को दोपहर 2.48 बजे से शुरू हो जाएगी। पंचमी तिथि का समापन तीन फरवरी को शाम में होगा। उदयातिथि के कारण पंचमी का त्योहार तीन को मनाया जाएगा। इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की विशेष पूजा की जाएगी। शुभ मुहूर्त तीन फरवरी की सुबह 7.06 बजे से लेकर दोपहर 12.34 बजे तक रहेगा। इसके बाद 1.10 बजे से शाम 5.40 बजे तक…
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का आज राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। बाद में उन्होंने राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो भारत की पहली राजकीय यात्रा पर हैं। वो कल भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, “एक खास दोस्त का विशेष स्वागत। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का भारत की पहली राजकीय यात्रा पर गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति प्रबोवो का…
शोणितपुर (असम)। असम पुलिस ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज सुबह शोणितपुर जिले से भारी मात्रा में विस्फोट सामग्री बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शोणितपुर जिलांतर्गत ढेकियाजुली थाना क्षेत्र के हुगराजुली के खाबला गांव में एक रबर के बागान में खुदाई कर पांच हैंड ग्रेनेड, तीन डेटोनेटर एवं बम बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है।पुलिस विस्फोटक सामग्री को अपने साथ थाना ले गई। हालांकि, इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि रबर के बागान में विस्फोटकों को किसने और…
अररिया। एसएसबी 52वीं बटालियन के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के निर्देशन में आमबाड़ी बीओपी के बलुआ कालियागंज गांव एसएसबी की ओर से आज निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत एसएसबी की ओर से शिविर में बीमार लोगों को चिकित्सीय परामर्श के साथ साथ जरूरतमंदों के बीच मुफ्त दवाई का भी वितरण किया गया। एसएसबी 52वीं वाहिनी सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ मनोज जाट ने स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की।जिसके बाद नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया।शिविर में पुरुष मरीजों के साथ साथ महिला मरीजों और बच्चों का इलाज किया गया। मौके पर डॉ मनोज जाट…
देहरादून। उत्तराखंड के 100 नगर निकायों की कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। प्रदेश में 54 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां 986 टेबल पर मतों की गिनती हो रही है। 23 जनवरी को हुए मतदान के बाद आज प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। देहरादून, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा समेत अन्य जनपदों में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। पोस्टल बैलट की गिनती पहले शुरू की गई है। मतगणना केंद्रों के बाहर उम्मीदवारों के समर्थकों का जमावड़ा देखा जा रहा है। केंद्रों में प्रवेश केवल पास धारकों को ही दिया जा रहा है। प्रदेशभर…
