Author: shivam kumar

रामगढ़। रामगढ़ जिले में 76वें गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार को डीसी चंदन कुमार ने तैयारी के मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान यह स्पष्ट हो गया कि गणतंत्र दिवस पर सिद्धो कान्हो मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 16 विभागों के द्वारा झांकी निकाली जाएगी। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला कल्याण विभाग, वन प्रमंडल रामगढ़, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़, जिला खनन विभाग, टिस्को वेस्ट बोकारो, जेएसएलपीएस, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला पंचायती राज कार्यालय, जिला कृषि कार्यालय, नगर परिषद कार्यालय…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी क्लीनिक खोलने के नाम पर बैकफुट पर आ गई है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद सरकार ने आम आदमी क्लीनिक के बोर्ड उतारने शुरू कर दिए हैं। अब यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान अरोग्य केंद्र के नाम से जाने जाएंगे। पंजाब के शहरी क्षेत्रों में 242 आम आदमी क्लीनिक और 2889 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (2403) सब सेंटर और 266 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के बोर्ड उतारने का काम लुधियाना जिले से बुधवार को शुरू हो गया। पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार इन केंद्रों के नाम बदलने शुरू कर दिए हैं।…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन बुधवार को 58वें दिन में प्रवेश कर गया। मेडिकल सुविधा लेने के बाद डल्लेवाल की हालत में पहले के मुकाबले सुधार है। बुधवार को डाक्टरों की मौजूदगी में डल्लेवाल को खनौरी बॉर्डर पर ही दूसरे कमरे में शिफ्ट किया जाएगा। इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। जहां पंजाब सरकार द्वारा डल्लेवाल की मेडिकल रिपोर्ट पेश की जाएगी। डल्लेवाल ने आज जारी बयान में कहा कि मुझे ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं थी। जो 121 किसान मरणव्रत पर बैठे थे, उनके कारण मैंने दबाव…

Read More

तेल अवीव। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने मंगलवार को अपने इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने रक्षा मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि वह 06 मार्च को अपने पद से हटने का इरादा रखते हैं। हलेवी ने 2023 में दक्षिण इजराइल पर हमास के हमले को रोकने में सेना की विफलता की जिम्मेदारी ली है। आईडीएफ के प्रमुख हर्जी हलेवी ने कहा कि वह हमास हमले की जांच को 06 मार्च तक पूरा करेंगे और सेना को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सेना…

Read More

वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण के बाद मंगलवार को क्वाड के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक हुई जिसमें अमेरिका के नवनियुक्त विदेश मंत्री मार्को रुबियो, भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और जापान एवं ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया। जापान की तरफ से ताकेशी इवाया और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व किया। चार देशों के समूह क्वाड का उद्देश्य इंडो पैसिफिक क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। बैठक के बाद जारी साझा बयान में कहा गया कि, “हम चारों देशों का दृढ़ विश्वास है कि समुद्री क्षेत्र सहित सभी क्षेत्रों…

Read More

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने अपने देशों के बीच बढ़ते सहयोग और साझेदारी पर चर्चा की। उन्होंने व्यापार, ऊर्जा और वैश्विक स्थिरता के मुद्दों पर अपने संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया। दोनों नेताओं की यह वार्ता ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका में नई सरकार ने कार्यभार संभाला है। बातचीत में पुतिन और शी ने वैश्विक बहुध्रुवीय व्यवस्था को बढ़ावा देने और सुरक्षा में सहयोग करने की प्रतिबद्धता दोहराई। विशेष रूप से, चीन रूस का प्रमुख ऊर्जा…

Read More

बीजिंग। चीन ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रति अपना दृढ़ समर्थन व्यक्त किया है। चीन की ओर से यह अभिव्यक्ति अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन के निकाय से बाहर निकलने की घोषणा के बाद आई है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद डब्ल्यूएचओ से अमेरिका को अलग करने की प्रक्रिया शुरू करने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। ट्रंप ने कोविड-19 संकट से ठीक से नहीं निपटने और सुधारों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए अमेरिका को विश्व स्वास्थ्य निकाय…

Read More

अभिनेता अक्षय कुमार आगामी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिलहाल अक्षय फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच अक्षय की पिछली कई फिल्में फ्लॉप रही हैं। पिछले 2 सालों में उन्होंने एक भी ब्लॉकबस्टर हिट नहीं दी है। कुछ साल पहले भी अक्षय की लगातार 16-17 फिल्में फ्लॉप रही थीं। अब इन सबका जवाब खुद अक्षय ने दिया है। एक साक्षात्कार में अक्षय कुमार कहा, “मैं कई लोगों से मिलता हूं और उनसे सुनता हूं कि ‘हम इस फिल्म को ओटीटी पर देखेंगे।’ अब यह एक आदत बन गई…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने अब तक के करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं। उन्होंने न सिर्फ अपने एक्शन अवतार से बल्कि अपने कॉमिक किरदारों से भी दर्शकों का दिल जीता है। वर्ष 2007 में एक्टर की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया’ रिलीज हुई थी, जो ब्लॉकबस्टर हुई और बाद में क्लासिक बन गई। इसके बाद ‘भूल भुलैया’ के दो सीक्वल भी बने। हालांकि, दोनों सीक्वल में अक्षय की जगह अभिनेता कार्तिक आर्यन को लिया गया। अब एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने ‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी छोड़ने की वजह बताई है। इस समय अक्षय कुमार वीर पहाड़िया…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार आज सपाट स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं होने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना मंगलवार के भाव पर ही यानी 81,380 रुपये से लेकर 81,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में ही कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 74,650 रुपये से लेकर 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच ही बिक रहा है। चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज भी 96,500…

Read More

नई दिल्ली। एक दिन पहले मंगलवार की जोरदार गिरावट के बाद आज शुरुआती कारोबार के दौरान घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच तेजी का रुख है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल भी ऊपर-नीचे होती रही। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.47 प्रतिशत और निफ्टी 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के…

Read More