नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी के साथ कारोबार होता रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज आम तौर पर मजबूती का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.83 प्रतिशत उछल कर…
Author: shivam kumar
रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में बुधवार की सुबह से कार्रवाई कर रही है। एसीबी की टीम नामकुम अंचल के राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार के मोरहाबादी के रामकृष्ण मिशन के पास स्थित आवास और गुमला के घाघरा में स्थित आवास पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है। इसकी पुष्टि निगरानी के एसपी ने की है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रांची के सदर सीओ को 37 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया था।
पलामू। पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी रेलवे से बड़े घोटाले का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। रेलवे स्टेशन में टिकट बिक्री के 2 करोड़ 16 लाख 12 हजार 267 गायब कर दिये गए हैं। यह गड़बड़ी वर्ष 2023 में हुई है। इस संबंध में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया। बुधवार से जांच शुरू कर दी गई। घोटाले का आरोप एसबीआई द्वारा स्टेशन से बैंक तक पैसा लाकर जमा करने के लिये अधिकृत एजेंसी राईटर सेफ गार्ड लिमिटेड (डब्ल्यूएसजी) के बाईकर (कर्मियों) अजय कुमार गुप्ता एवं प्रेमचंद्र प्रजापति पर लगाया गया है। इसका खुलासा रेलवे…
बोकारो। जिले के बेरमो में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मुठभेड़ बेरमो अनुमंडल के ऊपरघाट में हुई है। बेरमो अनुमंडल के नक्सल प्रभावित पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊपरघाट के बंशी एवं जरवा के जंगल में सुरक्षा बलों के जवानों की प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के साथ बुधवार अहले सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक महिला एवं एक पुरुष नक्सली को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली मंगलवार को चंद्रपुरा से पकड़े गए 15 लाख के…
वॉशिंगटन। अमेरिका के 22 राज्यों के अटॉर्नी जनरल ने मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बर्थराइट पॉलिसी बदलने के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। यह पॉलिसी अमेरिका में जन्मे बच्चों को उनके माता-पिता के इमिग्रेशन स्टेटस को नजरअंदाज कर नागरिकता की गारंटी देती है। डोनाल्ड ट्रम्प ने 20 जनवरी को शपथ ग्रहण के साथ जारी आदेश पर हस्ताक्षर किए जो अमेरिकी संविधान में बर्थराइट पॉलिसी को बदलने की बात करता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बर्थराइट पॉलिसी को लेकर दी गई मंजूरी कानूनी अड़चनों में फंसती दिख रही है। ट्रम्प ने देश की बर्थराइट पॉलिसी की यह कहते हुए…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने राज्य की चिकित्सा व्यवस्था के मुद्दे पर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार रिम्स पार्ट-2 की नींव रखने की बात कर रही है जबकि रिम्स की मौजूदा स्थिति दिन-प्रतिदिन और भी बदतर होती जा रही है। महतो ने कहा कि राज्य सरकार को पहले रिम्स की वर्तमान व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना चाहिए, न कि नया प्रोजेक्ट सब्जबाग दिखाकर स्वास्थ्य क्षेत्र में कुव्यवस्था मुंह मोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिम्स की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। रिम्स में न दवाइयां और न…
लातेहार। जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमुहान नदी के पास पुल निर्माण कार्य के साइडिंग पर बुधवार को अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की । इस घटना में साइडिंग इंजीनियर के पैर को छूते हुए गोली निकल गई। जानकारी के अनुसार फोरलेन सड़क निर्माण कार्य को लेकर पुल निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान बुधवार की दोपहर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अपराधी निर्माण स्थल के पास पहुंचे और वहां खड़े लोगों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरु कर दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी फायरिंग करके वहां से फरार हो गए। इस गोलीबारी…
रामगढ़। रामगढ़ जिले में परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। डीसी चंदन कुमार के निर्देश पर बुधवार को डीटीओ मनीषा वत्स ने ओवरलोडिंग परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से जांच अभियान चलाया। विभिन्न चौक चौराहों पर चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान में 2.97 लाख रुपए का जुर्माना गाड़ियों पर लगाया गया है। डीटीओ ने भारी मालवाहक वाहनों सहित अन्य वाहनों का आरसी बुक, फिटनेस, प्रदूषण एवं ड्राइविंग लाइसेंस,ओवरलोडिंग की जांच की। इस दौरान वाहनों पर लगाए जाने वाले रिफ्लेक्टिव टेप की भी जांच की गई। जांच के दौरान कुल 20 से…
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से सात किलो गांजा जब्त किया है। यह गांजा एक्सप्रेस ट्रेन के दिव्यांग कोच से बरामद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 70 हजार रुपये है। हटिया के उप निरीक्षक दीपक कुमार ने बुधवार को बताया कि आरपीएफ के मण्डल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट हटिया और जीआरपी हटिया ने हटिया स्टेशन पर संयुक्त जांच अभियान चलाया, जिसमें एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15027 के दिव्यांग कोच में एक भारी ट्रॉली बैग बर्थ के नीचे पड़ा मिला। सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ अशोक कुमार सिंह की मौजूदगी में बैग में दो…
लोहरदगा। भंडरा थाना क्षेत्र के जमगई पंचायत के बीटपी गांव में मकान निर्माण के क्रम में छज्जा टूटकर गिरने से एक मिस्त्री की बुधवार काे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो अन्य मजदूर घायल है। घायलों का इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिटपी निवासी राजेश उरांव अपना निजी मकान बना रहा है। इस मकान के निर्माण के लिए छज्जा के ऊपर जोड़ाई का काम चल रहा था। मिस्त्री और मजदूर छज्जा के ऊपर चढ़कर काम कर रहे थे। इसी क्रम में छज्जा टूट कर गिर गया और मिस्त्री चंपा उरांव छज्जा से…
कोलकाता। कोलकाता में बाघाजतिन के बाद अब टेंगरा इलाके में एक निर्माणाधीन बहुमंजिली इमारत झुक गई, जिससे आसपास के निवासियों में हड़कंप मच गया। घटना क्रिस्टोफर रोड की है, जहां कोलकाता नगर निगम के 58 नंबर वार्ड में यह निर्माणाधीन इमारत झुककर पास के मकान पर गिर गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पांच मंजिला यह इमारत पिछले साल एक प्रमोटिंग कंपनी ने बनाना शुरू किया था और अब लगभग पूरी हो चुकी थी। हालांकि, निर्माण कार्य के दौरान ही यह इमारत झुक गई। गनीमत यह रही कि इमारत में कोई निवासी नहीं था, केवल मजदूर ही काम कर रहे थे,…
