पलामू। जिले के मनातू थाना क्षेत्र के डुमरी के सिकदा गांव में वृद्ध संबोधी यादव (65) की हत्या करने के बाद उसकी बॉडी को फंदे से लटका देने के मामले में बुधवार को चार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। आरोपित फरार बताये जाते हैं। नामजद आरोपितों में दो सगे भाई रामप्रकाश यादव एवं बनौधी यादव , बनौधी का पुत्र विरेन्द्र यादव एवं उपेन्द्र यादव शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की अहले सुबह भैस दूहकर लौट रहे संबोधी यादव की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी।…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। गोल्ड और डायमंड की ज्वेलरी बनाने वाली कंपनी काबरा ज्वेल्स ने आज शेयरों की लिस्टिंग के जरिए स्टॉक मार्केट में शानदार शुरुआत की। इस जोरदार शुरुआत के कारण कंपनी के आईपीओ निवेशकों का पैसा पहले दिन ही लगभग दोगुना हो गया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 128 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर ये शेयर 90 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 243.20 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के बाद खरीदारों ने इसे हाथों हाथ लिया, जिसकी वजह से थोड़ी ही देर में ये शेयर उछल कर…
रांची। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में झारखंड कैबिनेट (मंत्रिपरिषद) की बैठक हुई। इसमें 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। राज्यकर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना और राज्य के विभिन्न अस्पतालों के लिए पद सृजित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। चतरा में स्पेशल कोर्ट के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। कैबिनेट ने अनुपूरक बजट की घटनोत्तर स्वीकृति दी है। बैठक में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री रामदास सोरेन, दीपक बिरुवा, इरफान अंसारी, संजय प्रसाद यादव समेत अन्य उपस्थित थे। झारखंड अधिवक्ता कल्याण कोष के लिए 12 करोड़ की मंजूरी झारखंड कैबिनेट ने…
केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय की रिपोर्ट में झारखंड ने बिहार और यूपी को पछाड़ा आर्थिक और सामाजिक मोर्चे पर भी हो रही तारीफ सरकार के साथ आम लोगों को भी इस सिलसिले को जारी रखने की है चुनौती नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। यह झारखंड के लिए सुखद सूचना है कि वह अब देश का सबसे गरीब राज्य नहीं है। केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा जारी आर्थिक विकास के विभिन्न सूचकांकों से पता चलता है कि झारखंड की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हुई है। इतना ही नहीं, यहां की प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ी…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने कहा कि झारखंड सरकार वर्ष 2019 से अब तक राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से खर्च हुए 1300 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं दे पा रही है। मंडल भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में अमित मंडल ने कहा कि 15वें आयोग की सिफारिश राज्य सरकार को विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य क्षेत्र में 2370 करोड़, ग्रामीण स्थानीय निकायों (पंचायत) को 6585 करोड़, नगर निकायों को 3367 करोड़ और आपदा प्रबंधन विभाग को 3138 करोड़ रुपये की राशि 2026 तक मिलेगी। मंडल ने कहा…
रांची। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को मिलन समारोह सह सदस्यता कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लोकहित अधिकार पार्टी के पवन तिग्गा के नेतृत्व में लोहरदगा से आए सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुकरु उरांव, शशि नंदन भगत, तपेश्वर प्रजापति, एतवा उरांव, इलीशिबा मिंज, तारा भगत, सुरेशचंद्र साहू, लोलेन एक्का और बिमोला मिंज सहित लोकहित अधिकार पार्टी के लोहरदगा जिला के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा एक विशाल परिवार है, जिसके 12.5 करोड़ से…
रांची। राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ ने मंगलवार को भू-राजस्व विभाग को फर्जी डीड पर लगाम लगाने के लिए एनआईसी के सॉफ्टवेयर में सुधार करने का निर्देश दिया है। मंत्री ने फर्जी डीड से किए जाने वाले भ्रष्टाचार पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति डीड अप्लाई करता है, तो संबंधित व्यक्ति को डीड का यूनिक नंबर मिलता है लेकिन उसमें छोटी-मोटी खामियां निकालकर उसके डीड को कैंसिल कर दिया जाता है। इसके कुछ ही दिन बाद दोबारा संबंधित व्यक्ति के उसी डीड नंबर को उसके आगे पीछे यूनिक नंबर लगाकर दोबारा डीड अप्लाई करवाया…
धनबाद। धनबाद के बाघमारा स्थित मधुबन थाना क्षेत्र के हिलटॉप आउटसोर्सिंग में हुए हिंसक झड़प मामले काे लेकर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी धनबाद समाहरणालय पहुंच कर उपायुक्त से मंगलवार काे मुलाकात की। इसके बाद पत्रकाराें से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हिलटॉप आउटसोर्सिंग की घटना बीसीसीएल एरिया 3 के प्रबंधन की देन है। यहां न सिर्फ स्थानीय रैयतों की मांग को अनदेखा किया गया, बल्कि फॉरेस्ट सहित कई अन्य क्लियरेंस भी नहीं ली गई और वहां कार्य शुरू कर दिया गया। जिससे झड़प हुई और उसमें एसडीपीओ सहित अन्य लोग घायल हुए। इस दौरान मेरे कार्यालय को भी जला…
धनबाद। मधुबन घटना मामले में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। नामजद आराेपित शेख मोबिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेख मोबिन हथियार के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है। उसके पास से एक देसी पिस्टल और चार गोली बरामद हुआ है। ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेस में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार शेख मोबिन शेख डब्लू गुट का सदस्य है। एसपी ने बताया कि अभी तक मधुबन घटना मामले में 19 आरोपिताें की गिरफ्तारी हो चुकी है। 70 से 80 नामजद आराेपित एवं अप्राथमिक आराेपिताें की पुलिस को अभी भी…
रांची। झारखंड के दिवंगत नेता कमल किशोर भगत की पत्नी और आजसू पार्टी की पूर्व प्रत्याशी नीरु शांति भगत ने आदिवासी समाज की बहुप्रतीक्षित मांग सरना धर्म कोड लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है। नीरु शांति भगत ने इस मुद्दे को सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि अस्तित्व, संस्कृति और पहचान से जुड़ा हुआ बताया। सरना धर्म कोड: पहचान और संरक्षण का मुद्दा नीरु शांति भगत ने अपने पत्र में कहा कि सरना धर्म कोड आदिवासी समाज की धार्मिक परंपराओं, प्रकृति-पूजा और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने बताया कि आदिवासी समाज…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मुठभेड़ में 14 नक्सलियों के मारे जाने के बाद सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद को एक और करारा झटका। हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। गृहमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “नक्सलवाद को एक और करारा झटका। नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में हमारे सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों…
