Author: shivam kumar

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर रणदीप हुड्डा, जो हर किरदार में डूबकर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतते हैं, वो अपनी नई हॉलीवुड फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खबर है कि रणदीप अपनी अगली इंटरनेशनल फिल्म की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट रवाना हो चुके हैं। यह उनकी हॉलीवुड में दूसरी बड़ी फिल्म होगी, जो 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई एक्सट्रैक्शन के बाद आ रही है। स्वातंत्र्य वीर सावरकर में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और डायरेक्टोरियल डेब्यू के बाद रणदीप हुड्डा एक बार फिर ग्लोबल स्टेज पर अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। हालांकि, उनकी आने वाली हॉलीवुड फिल्म…

Read More

नई दिल्ली। एक दिन की कमजोरी के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज फिर तेजी लौटती हुई नजर आ रही है। सोने की कीमत में आज आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 81,380 रुपये से लेकर 81,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 74,650 रुपये से लेकर 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी मामूली तेजी आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी का रुख बना हुआ है। आज बाजार मजबूती के साथ खुला था, लेकिन कारोबार की शुरुआत होते ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट आ गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.51 प्रतिशत और निफ्टी 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अपोलो हॉस्पिटल, बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 2.76 प्रतिशत…

Read More

नवादा। नवादा जिले के रोह प्रखंड के रूपौ गांव में एक दर्दनाक घटना हुई है। र देर रात ड्यूटी पर जा रहे 55 वर्षीय चौकीदार बनवारी पासवान को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बनवारी को पहले रोह अस्पताल और फिर नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। मृतक के साले विनय पासवान ने आरोप लगाया है कि नवादा अस्पताल में डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा रात में कहीं भी उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण उनके जीजा की जान चली गई। उन्होंने कहा डॉक्टर…

Read More

रांची। नगड़ी थाना पुलिस को धुर्वा डैम से मंगलवार को एक युवती का शव मिला। पुलिस ने स्थानीय गोताखोर के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाल लिया है। नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि शव की शिनाख्त हटिया निवासी नरेश कच्छप की पुत्री एनी अनुष्का कच्छप के रूप में की गई है। युवती के परिजनों के अनुसार, पढ़ने के लिए कहने पर नाराज होकर वह घर से 16 जनवरी को निकली थी। इस संबंध में युवती के परिजनों ने जगन्नाथपुर थाने में उसके गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के…

Read More

रांची। पहाड़ी मंदिर में शृंगार परिवार के जरिये 22 जनवरी को रामलला की प्रथम वर्षगांठ मनाई जाएगी। मुख्य मंदिर में सुबह 10 बजे 151 लीटर दूध से बाबा का महारुद्राभिषेक से किया जाएगा। इसके मुख्य यजमान शृंगार परिवार के पंकज कुमार गुप्ता और राजेश कुमार गुप्ता होंगे। इस दौरान मंदिर में पूजा और दर्शन करने आए अन्य लोग भी महारुद्राभिषेक में भाग ले सकते हैं। दोपहर एक बजे से बाबा का भव्य शृंगार किया जाएगा। भजन-कीर्तन और आरती कर छप्पन भोग लगाया जाएगा। दोपहर दो बजे से भंडारा का आयोजन किया गया है।

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज लगातार दूसरे दिन पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। मार्टिन लूथर किंग जूनियर डे होने के कारण सोमवार को अमेरिकी बाजार में कारोबार नहीं हुआ था। हालांकि आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर खरीदारी का माहौल बना हुआ है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार पॉजिटिव माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,520.54 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह…

Read More

रांची। धनबाद के मधुबन में वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग और आगजनी की घटना के संबंध में आजसू की छह सदस्यीय समिति ने जांच रिपोर्ट पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो को सौंप दी है। समिति के सदस्यों ने प्रभावित परिवारों से 15 जनवरी को मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली थी। समिति में मांडू विधायक निर्मल महतो, गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो, पूर्व न्यायाधीश पंकज श्रीवास्तव, पूर्व डीआइजी सुबोध प्रसाद, पार्टी के प्रधान सचिव राजेंद्र मेहता और राधेश्याम गोस्वामी शामिल थे। यह है जांच रिपोर्ट में बीसीसीएल ने आउटसोर्सिंग कंपनी हिलटॉप को सीमांकन और चहारदीवारी निर्माण के लिए एजेंसी…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने संगठन महापर्व, सदस्यता अभियान के लिए तीन सदस्यीय अपील समिति का गठन किया है। समिति में पूर्व मंत्री एवं रांची के विधायक सीपी सिंह, सांसद मनीष जायसवाल एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम नारायण दुबे शामिल हैं।

Read More

रांची। मंगलवार (21 जनवरी 2025) को हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने यह सूचना दी है। विभाग की ओर से बताया गया है कि झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 21 जनवरी 2025 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

Read More

-वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी चिन्हित हुए 29,029 बच्चे, मिल रहा याेजना का लाभ लखनऊ। “उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य)” अनाथ और जरूरतमंद बच्चों के लिए एक नई आशा लेकर आई है। अगस्त 2021 में शुरू की गई इस योजना से योगी सरकार बच्चों और किशोरों को सहायता प्रदान कर रही है, जिन्होंने कोरोना से इतर कारणों से अपने माता-पिता, किसी एक अभिभावक या संरक्षक को खो दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह योजना अनाथ बच्चों को न केवल आर्थिक सहायता प्रदान नहीं कर रही है, बल्कि बच्चों और युवाओं के समग्र विकास के लिए…

Read More