-हिंसा के दौरान जो फोटो लिए गए, उसके आधार पर आरोपितों की पहचान की गई-पथराव के साथ आगजनी और तोड़फोड़ में शामिल थे सभी आराेपित : एसपी संभल संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में विवादित जामा मस्जिद में 24 नवम्बर 2024 को सर्वे के दौरान तीन स्थानों पर हुई हिंसा में फरार चल रहे 10 और आरोपितों को संभल कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 72 उपद्रवी पकड़े जा चुके हैं। इन उपद्रवियों ने पत्थरबाजी के अलावा आगजनी और तोड़फोड़ करने के साथ पुलिस पर भी जानलेवा हमला किया था। हिंसा…
Author: shivam kumar
भोपाल। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए मंगलवार, 21 जनवरी की शाम बेहद खास होने जा रही है। इस दौरान आसमान में अद्भुत खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसमें सौरमंडल के ग्रहों का जमावड़ा लगने लगने जा रहा है। इस दिन सूर्यास्त के बाद आकाश में पूर्व से पश्चिम तक सौरमंडल के छह ग्रह एक कतार में नजर आएंगे। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने सोमवार को इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम पूर्वी आकाश में मंगल (मार्स) होगा तो सिर के लगभग ऊपर बृहस्पति (जुपिटर) और यूरेनस…
विक्की कौशल की आने वाली फिल्म ‘छावा’ को लेकर हर कोई उत्सुक है। इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। ‘छावा’ की चर्चा पिछले साल से ही थी। इससे पहले ‘छावा’ का नया पोस्टर लॉन्च किया गया है। 22 काे फिल्म ‘छावा’ का ट्रेलर लॉन्च होगा। इस पोस्टर में हम संभाजी महाराज के किरदार में विक्की का लाल अवतार देखने काे मिला। विक्की का लुक आपको भी हंसने पर मजबूर कर देगा। ‘छावा’ के नए पोस्टर से दर्शकाें में बड़ी उत्सुकता मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म ‘छावा’ का नया पोस्टर लॉन्च किया है। इस पोस्टर…
एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म ‘इमरजेंसी’ आखिरकार सिनेमाघरों में 17 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में कंगना के अभिनय की सराहना हो रही है। हालांकि, फिल्म ‘इमरजेंसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। फिल्म ने तीन दिन में केवल 10.45 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ धीमी शुरुआत हुई है। सैकनिल्क के मुताबिक ‘इमरजेंसी’ ने रिलीज के तीसरे केवल 4.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और इसी के साथ भारत में फिल्म की तीन दिनों की कुल कमाई अब 10.45 करोड़ रुपये हो गई…
गुमला। गुमला जिले में पुलिस और अपराधी गिरोह के बीच मुठभेड़ की घटना हुई है। मुठभेड़ की घटना रविवार देर शाम जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित देवरागनी जंगल में घटी है। पुलिस और अपराधी रामदेव गुट के सदस्यों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख अपराधी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से भारी संख्या में हथियार और गोली भी बरामद किये हैं। पुलिस को भारी पड़ता देख अपराधी मौके से भाग निकले एसपी शंभू कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि रामदेव गिरोह के अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम…
रांची। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के शीर्ष नेता अमित शाह के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर मानहानि मामले को चुनौती देने वाली एसएलपी में सुप्रीम कोर्ट ने रांची सिविल कोर्ट में चल रही ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता के कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। इससे पहले हाईकोर्ट ने उनके द्वारा दायर याचिका खारिज कर दी थी। राहुल गांधी ने चाईबासा में एक सभा अमित शाह…
बारामूला। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके के जंगलों में आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों का अभियान सोमवार को दूसरे दिन भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने सोपोर पुलिस के साथ मिलकर रविवार शाम को जिले के जालोरा गुज्जरपति इलाके में आतंकियों के एक ठिकाने का पता लगने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कुछ देर के लिए गोलीबारी भी हुई लेकिन बाद में बंद हो गई। रात को सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और कड़ी कर दी। आज सुबह सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में आतंकवादियों की तलाश तेज कर…
-हिन्दुस्थान समाचार से साक्षात्कार में विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिन्द परान्डे का मत महाकुंभनगर। हिन्दू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने का यह सर्वोत्तम समय है। परम्परा,सभ्यता और संस्कृति की रक्षा के लिए हिन्दुओं को एक साथ आना होगा और अपनी विरासत को पुन: प्राप्त करना होगा। यह आवश्यक है कि हिन्दू अपने मंदिरों को सरकारों से वापस प्राप्त करें और उनका कायाकल्प करें। यह बातें विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिन्द परान्डे ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से साक्षात्कार के दौरान कही। हिन्दुस्थान समाचार के वरिष्ठ संवाददाता बृजनन्दन राजू ने विहिप संगठन महामंत्री मिलिन्द परान्डे…
-केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष सहित सहित राष्ट्रीय और प्रदेश के नेता करेंगे संबोधित रांची। प्रदेश भाजपा द्वारा 15 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न जिलों में गोष्ठियों का भी आयोजन किया जा रहा। 19 जनवरी से 24 जनवरी तक विभिन्न जिलों में गोष्ठियां आयोजित हैं। इसमें केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश के नेता संबोधित करेंगे। 19 जनवरी को कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने गिरिडीह में और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पलामू प्रमंडल के प्रभारी विकास प्रीतम ने गढ़वा जिला मुख्यालय में गोष्ठी को संबोधित किया।…
कोलकाता। मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में एक प्रसूता की मौत और चार अन्य महिलाओं के बीमार पड़ने के बाद प्रतिबंधित सलाइन के उपयोग का मामला गरमा गया है। बावजूद इसके, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के पॉलाशिपाड़ा स्थित प्रीतिमयी ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र में इस सलाइन का उपयोग जारी रहने का आरोप सामने आया है। इस विवादास्पद सलाइन, जिसे ‘पश्चिम बंगाल फार्मास्यूटिकल’ द्वारा निर्मित ‘रिंगर्स लैक्टेट’ कहा जाता है, को स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही प्रतिबंधित कर दिया था। इसके बावजूद, इस सलाइन का उपयोग किए जाने से मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी रबीउल…
ढाका। दो भारतीय नागरिकों और एक बांग्लादेशी दलाल को कुरीग्राम में फुलबारी सीमा के पास गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर बांग्लादेश में अवैध रूप से प्रवेश करने का आरोप है। फूलबाड़ी थाना प्रभारी मामुनूर रशीद ने इसकी पुष्टि की। द डेली स्टार की खबर के अनुसार, थाना प्रभारी रशीद ने कहा कि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बालारहाट शिविर के बटालियन-15 के सदस्यों ने तीनों को हिरासत में लिया और कल रात फूलबाड़ी पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। यह घटना फुलबारी उपजिला के नाओडांगा संघ के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 933 के पास बालाटारी गांव में हुई। उन्होंने…
