महाकुम्भ नगर। संगम की धरती पर विश्व का सबसे बड़ा मेला महाकुम्भ चल रहा है। गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम के अलावा ज्ञान, अध्यात्म और संस्कृति का भी मिलन हो रहा है। इन मिलन के अलावा संगम की धरती पर वैदिक और आधुनिक गणित की दो धाराओं का संगम एक घड़ी में माध्यम से हो रहा है। यह घड़ी एक पौराणिक मापक इकाई है, जो पहर, मुहूर्त और घटी के साथ ही सेकेंड, मिनट और घंटा में भी समय बता रही है। इस घड़ी से यह भी पता चलेगा कि किस काल में किस देव का अंश प्रधान रहेगा,…
Author: shivam kumar
महाकुम्भ नगर। किसी जिले विशेष से सम्बंधित उद्योग वैसे तो सामान्य प्रतीत होते हैं, परंतु उनके उत्पाद उस क्षेत्र की विविधता एवं विलक्षणता को दर्शाते हैं। यही नहीं प्रदेश में जन विविधता, जलवायु विविधता, आस्थाओं और संस्कृतियों की विविधता की तरह ही उत्पादों एवं शिल्प कलाओं में भी एक मोहक विविधता है। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना लाकर ऐसे उत्पादों को बढ़ावा दिया जिससे उनकी बाजार में जगह बन सकी। इन दिनों महाकुम्भ में भी ओडीओपी के तहत हींग, देशी घी, कांच के आकर्षक उत्पाद, चादरें, गुड़, चमड़े…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक और जगह पर पुलिसकर्मियों पर हमले का मामला सामने आया है। दक्षिण 24 परगना के कुलतली इलाके में पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ है। घटना के सिलसिले में सुखेन दास और स्वप्न दास नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि नशे में धुत इन दोनों ने पुलिसकर्मियों के साथ न केवल बदसलूकी की, बल्कि सार्वजनिक स्थान पर उनके साथ हाथापाई भी की। सोमवार को जारी पुलिस के बयान के अनुसार, रविवार शाम बारुईपुर के उत्तरी भाग के निवासी सुखेन और स्वप्न अपने चार दोस्तों के साथ कैखाली घूमने गए थे। वापसी के…
नई दिल्ली। भारत के तेजस शिरसे ने सीएमसीएम लक्ज़मबर्ग इंडोर मीटिंग में पुरुषों की 60 मीटर बाधा दौड़ हीट में एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने प्रारंभिक दौर में 7.65 सेकंड का समय निकाला और सिद्धांत थिंगलाया द्वारा निर्धारित 7.70 सेकंड के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। फाइनल में, 22 वर्षीय खिलाड़ी ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की और कुल मिलाकर पांचवें स्थान पर रहे, पोलिश एथलीट जैकब सिजमान्स्की ने 7.41 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। पिछले साल, शिरसे ने फ़िनलैंड के ज्यवास्किला में वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल…
मैड्रिड। एफसी बार्सिलोना को चैंपियंस लीग में मंगलवार को बेनफिका के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में मिडफील्डर डैनी ओल्मो के बिना उतरना होगा। क्लब ने रविवार को पुष्टि की कि 26 वर्षीय ओल्मो को दाहिने पैर की पिंडली में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टीम से बाहर रखा गया है। बार्सिलोना ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा, “डैनी ओल्मो के दाहिने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। उनकी वापसी चोट की प्रगति पर निर्भर करेगी।” इस चोट के चलते ओल्मो अगले सप्ताहांत वालेंसिया के खिलाफ होने वाले ला लीगा मैच में भी उपलब्ध नहीं रहेंगे। ओल्मो ने…
नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली फिनटेक फर्म वन97 कम्युनिकेशंस का 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही में घाटा कम होकर 208.5 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में उसे 221.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी ने सोमवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 की 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में उसका समेकित घाटा कम होकर 208.5 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में पेटीएम को 221.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। तीसरी तिमाही में पेटीएम…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी (आआपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और अन्य दल दिल्ली के चुनाव में बांग्लादेशी, रोहिंग्या मुसलमानों का समर्थन करती हैं। आम आदमी पार्टी जैसी राजनीतिक पार्टियां रोहिंग्याओं, मुसलमानों और बांग्लादेशियों को संरक्षण देती हैं। ये वही लोग हैं जो उन्हें शरण देते हैं और उनके गलत कामों का समर्थन भी करते हैं। अरविंद केजरीवाल देश विरोधी ताकतों के साथ हैं। सोमवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज आतंकवाद देश और दुनिया के लिए एक बड़ा मुद्दा…
पटना। बिहार विधानसभा में चल रहे 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के दो दिवसीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विधायी निकायों की बैठकों की घटती संख्या चिंता का विषय है। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों से इस मुद्दे को हल करने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। ओम बिरला ने दिल्ली विधानसभा का उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा ने अपने पूरे पांच साल के कार्यकाल में मात्र 74 बैठकें की हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने संसद और राज्य विधानसभाओं में योजनाबद्ध व्यवधानों की भी निंदा की और राजनीतिक दलों से सदन की गरिमा…
देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए धामी मंत्रिमंडल ने सोमवार को इसकी नियमावली को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह फैसला 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है। सोमवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में यूसीसी का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। हालांकि, निकाय चुनावों के चलते मंत्रिमंडल की ब्रीफिंग आयोजित नहीं हो सकी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारी सरकार ने जनता…
केंद्र से चंडीगढ़ के बजाए दिल्ली में जल्द बैठक की मांग चंडीगढ़। पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसान अब मंगलवार को दिल्ली में कूच नहीं करेंगे। किसानों ने केंद्र सरकार से बैठक के लिए मिले न्यौते के बाद अपने कूच का फैसला टाल दिया है। उनके इस फैसले से यह साफ हो गया है कि अब किसान केंद्र सरकार के साथ बातचीत करने के लिए एक मंच पर आ सकते हैं। किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने सोमवार को शंभू बॉर्डर पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फिलहाल दिल्ली कूच का फैसला टाल दिया गया है।…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में सियालदह कोर्ट ने सोमवार को अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने आरोपित सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जज अनिर्बाण दास ने आदेश दिया कि संजय को अपनी बाकी की जिंदगी जेल में ही बितानी होगी। सीबीआई के वकील ने इस मामले को ‘रेयर ऑफ द रेयरेस्ट’ करार देते हुए फांसी की सजा की मांग की थी। उन्होंने तर्क दिया कि पीड़ित एक डॉक्टर थीं, जो ड्यूटी पर थीं। यह न केवल परिवार की, बल्कि…
