वाशिंगटन। भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में जापान और ऑस्ट्रेलिया के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। उन्होंने अपने समकक्षों के मुलाकात के यादगार पलों को एक्स हैंडल पर साझा किया। जयशंकर ने लिखा कि जापान के विदेशमंत्री ताकेशी इवाया से मिलकर अच्छा लगा। हमने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की। क्वाड से संबंधित घटनाक्रमों पर भी चर्चा की। उल्लेखनीय क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के पहले कार्यकाल की पहल है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात के बाद जयशंकर ने…
Author: shivam kumar
यरुशलम। गाजा में बंधकों की रिहाई की शर्त पर हुए संघर्ष विराम समझाते के बाद इजराइल की सेना पीछे हटने लगी है। इससे लोग खुश हैं। इस बीच कई जगह आतंकी समूह हमास के बंदूकधारी नकाबपोश लड़ाके लड़ाके सड़कों पर आ गए। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, इजराइली अधिकारियों ने कहा कि उनकी सेना ने गाजा के कुछ हिस्सों से पीछे हटना शुरू कर दिया है। इसका फायदा उठाकर हमास ने फिर से नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश की। कई शहरों में नकाबपोश बंदूकधारी सड़कों पर उतर आए। इजराइली सेना ने कहा कि कई इजरायली बंधकों को कल…
सियोल। दक्षिण कोरिया के भ्रष्टाचार जांच कार्यालय (सीआईओ) ने पूछताछ में लगातार असहयोग कर रहे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किए जा चुके राष्ट्रपति यून सुक येओल के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का संकेत दिया है। सीआईओ ने सोमवार को कहा कि वह येओल को बलपूर्वक ले लाने जाने पर दृढ़ता से विचार कर रहा है। द कोरिया टाइम्स के अनुसार, येओल को बुधवार से सियोल डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। सीआईओ ने रविवार को औपचारिक गिरफ्तारी के बाद उनसे सोमवार सुबह 10 बजे पूछताछ के लिए कार्यालय में उपस्थित होने का आग्रह किया। येओल ने सीआईओ के आग्रह को…
रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सोमवार को कक्षा आठवीं की प्री-बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र को ऑनलाइन संबंधित ग्रुपों में भेजकर परीक्षा की औपचारिक शुरुआत की। इसके साथ रांची जिले के सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक विद्यालयों में कक्षा आठवीं की प्री-बोर्ड परीक्षा आरंभ हो गई है। रांची जिला पूरे राज्य में जैक द्वारा आयोजित कक्षा आठवीं बोर्ड के लिए प्री-बोर्ड आयोजित करने वाला एकमात्र जिला बना है। प्री-बोर्ड की परीक्षा 20, 21 एवं 22 जनवरी को तीन दिनों तक होगी। इसमें रांची जिले से कुल 22 हजार छात्र सम्मिलित होंगे। परीक्षा जैक बोर्ड के तर्ज पर ही ओएमआर…
टीबू (कोलंबिया)। संघर्षग्रस्त उत्तरी कोलंबिया में लड़खड़ाती शांति प्रक्रिया के बीच ताजा गुरिल्ला हिंसा में शुक्रवार से रविवार (तीन दिन) तक 80 से अधिक लोगों की जान चली गई। पूर्वोत्तर कैटाटुम्बो क्षेत्र में सशस्त्र समूह नेशनल लिबरेशन आर्मी (ईएलएन) के प्रतिद्वंद्वी समूह पर हमला करने के बाद हालात बिगड़ गए हैं। बैंकाक पोस्ट समाचार पत्र के अनुसार, नॉर्टे डी सैंटेंडर विभाग के गवर्नर विलियम विलामिजार ने कहा कि कैटाटुम्बो में भारी हिंसा हुई है। वेनेजुएला की सीमा के पास पहाड़ी कोकीन उत्पादक क्षेत्र के पांच नगर पालिका क्षेत्रों में सबसे अधिक लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा की…
ढाका। चीन के साथ बांग्लादेश के संबंधों में कोई दरार नहीं आएगी, बल्कि यह और मजबूत होंगे। यह बात ढाका में नियुक्त चीनी राजदूत याओ वेन ने रविवार को विदेश मंत्रालय में एक बैठक के बाद कही। उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार की चीन यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे द्विपक्षीय सहयोग और गहरा होगा। बांग्लादेश के साथ किए गए समझौते कायम रहेंगेयाओ वेन ने स्पष्ट किया कि चीन और बांग्लादेश के बीच जो भी समझौते हुए हैं, उनमें किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। उन्होंने कहा, “चीन हमेशा बांग्लादेश का मित्र रहा है…
गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमाे.) के वरिष्ठ नेता के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर महतो (70) का शव बरामद हुआ है। बताया गया कि रविवार देर शाम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित धन्यडीह इलाके के ईट भट्ठे के पड़ा मिला। वही पास में उनका घर भी हैं। परिजनों ने गांव के ही धीरेन सिंह और उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। ईट भट्ठे के समीप जिस हालत में जागेश्वर महतो का शव मिला है उससे साफ है कि उनकी हत्या गला रेतकर की गई है । देर शाम इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी…
लातेहार। जिला मुख्यालय के दुरुआ मोहल्ले में सोमवार को जमीन विवाद के मामले में सदाकत अंसारी नामक व्यक्ति को गोली मार दी गई। गोली लगने से सदाकत अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया । इसके बाद उसे आनन फानन में लातेहार सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। घायल सदाकत अंसारी जिला मुख्यालय के दुरुआ मोहल्ले का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार सदाकत अंसारी और शर्मा परिवार के बीच जमीन को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी मामले को लेकर शर्मा…
नई दिल्ली। डेंटल प्रोडक्ट्स की डिजाइनिंग से लेकर मैन्युफैक्चरिंग करने का काम करने वाली कंपनी लक्ष्मी डेंटल के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में जबरदस्त एंट्री हुई। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 428 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर ये शेयर 528 रुपये के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 542 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुए। इस तरह कंपनी के आईपीओ निवेशकों को 23 प्रतिशत से अधिक का लिस्टिंग गेन मिल गया। लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये शेयर उछल कर 584 रुपये के स्तर तक पहुंचा। दोपहर…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोने की कीमत में आई कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 81,250 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 74,490 रुपये से लेकर 74,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी 96,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 81,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिर कर लाल निशान में पहुंच गए। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद ही खरीदारी शुरू हो गई, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल में भी सुधार आने लगा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.18 प्रतिशत और निफ्टी 0.11 प्रतिशत की मजबूती कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।…
