Author: shivam kumar

– ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग की शुरुआत से पहले खिलाड़ी जमकर बहा रहे पसीना गुरुग्राम। आगामी ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग (जीआई-पीकेएल) में शामिल राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने मैट पर जमकर पसीना बहाना शुरू कर दिया है। लीग में मिस्र, केन्या, अर्जेंटीना, ताइवान जैसे कई देशों की भागीदारी देखी जाएगी। इसके अलावा पोलैंड खिलाड़ियों का ड्राफ्ट जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, पुरुष और महिला दोनों एथलीटों ने लीग में प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। एक तरफ सविन नरवाल, संदीप कंडोला, अजय कुमार और कपिल नरवाल जैसे प्रमुख खिलाड़ी अपने खेल को बेहतर से…

Read More

रांची। रेलवे ने रांची से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए रविवार से स्पेशल ट्रेन संख्या 08067 की शुरुआत की है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची रेलवे स्टेशन से टूंडला के लिए महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने उनसे झारखंड की सुख-समृद्धि के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगने का भी आग्रह किया। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की कि महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद वे मां गंगा…

Read More

येरूशलम। इजराइल के वायु रक्षा बलों ने शनिवार को यमन की ओर लॉन्च की गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को रोका है। मिसाइल को ब्लास्ट करने के कारण गिरे उसके टुकड़ों को लेकर मध्य इजराइल और येरूशलम में सायरन भी बजा। यह जानकारी इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने शनिवार शाम को दी। द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कहा है कि उन्हें यमन से लॉन्च की गई इंटरसेप्टेड मिसाइल के मलबे और छर्रे की रिपोर्ट मिली है, जो येरूशलम में गिरी है। पुलिस के अनुसार, कुछ टुकड़े मोशाव बार जियोरा के पास एक खुले क्षेत्र में गिरे,…

Read More

सियोल। दक्षिण कोरिया में पिछले महीने मार्शल लॉ की अल्पकालिक घोषणा कर कानूनी एवं राजनीतिक संकट में फंसे राष्ट्रपति यून सुक येओल ने शनिवार को सियोल न्यायाधीश के समक्ष अपनी रिहाई के लिए दलील दी। ऐसा इसलिए क्योंकि अदालत ने समीक्षा की कि क्या उनकी औपचारिक गिरफ्तारी के लिए कानून प्रवर्तन अनुरोध को मंजूरी दी जानी चाहिए। यून के वकीलों ने कहा कि लगभग पांच घंटे की बंद कमरे में सुनवाई के दौरान उन्होंने न्यायाधीश से लगभग 40 मिनट तक बात की। उनकी कानूनी टीम और भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसियों ने इस बारे में विरोधी तर्क प्रस्तुत किए कि क्या उन्हें…

Read More

पटना। बिहार के संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पास अपने बयानों से अपने को हास्यापद बनाने की अद्भुत कला है। बिहार के जातीय गणना के संबंध में उनका ताजातरीन बयान उसी की पुष्टि करता है। विजय चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जातीय गणना के शुरू होने से लेकर इसके आंकड़े जारी होने तक कांग्रेस पार्टी इसका समर्थन करती रही। दूसरे, बिहार सरकार ने उसी समय से स्पष्ट कह रखा है कि यदि इन ऑकड़ों में किसी प्रकार की विसंगति या गलती संज्ञान में लाई जाती है,…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी,सेक्टर-7 स्थित पार्क में त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल स्व सिद्धेश्वर प्रसाद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने स्व सिद्धेश्वर प्रसाद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और नमन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व सिद्धेश्वर प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं देशभक्ति गीतों का…

Read More

पटना। बिहार के कटिहार जिले में रविवार की सुबह गोलाघाट के पास गंगा नदी में एक नाव पलटने से तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई, जबकि सात लोगाें के लापता हैं। माैके पर एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। मृतकाें की संख्या बढ़ सकती है। रविवार सुबह सात बजे के करीब 12 किसानों को दियारा से लेकर एक छोटी नाव निकली थी। नाव पर प्राणपुर, बुधनगर एवं किशनपुर गांव के लोग नाव में सवार थे। यह लाेग पड़ोसी राज्य झारखंड के साहिबगंज में बासकोल स्थित रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। बताया गया कि क्षमता से अधिक…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मतदान प्रक्रिया को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया और साथ ही देशभर में निष्पक्ष चुनाव कराने की आयोग की प्रतिबद्धता की सराहना की। चुनाव आयोग की स्थापना के दिन 25 जनवरी को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ मनाया जाता है। प्रधानमंत्री ने इसका जिक्र करते हुए देशवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग करने और देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त करने की अपील की। ‘मन की बात’ का 118वां एपीसोड अगले सप्ताह गणतंत्र दिवस आयोजन…

Read More

इंफाल। मणिपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाए गए। इस दौरान थौबल जिले के लिलोंग थाना क्षेत्र के उशोइपोकपी की पहाड़ी तलहटी से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। बरामद सामान में एक सिंगल बोर बैरल (स्नाइपर), एक देसी राइफल, एक अमोघ कार्बाइन मैगजीन, तीन .303 मैगजीन, एक एचई हैंड ग्रेनेड, एक डेटोनेटर, 7.62 x 39 मिमी की 5 जीवित गोलियां, .32 की छह जीवित गोलियां, 9 मिमी की एक जीवित गोली, .303 की छह खाली खोलियां, 7.62 मिमी (एसएलआर) की चार खाली खोलियां, 7.62 x 39 मिमी…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीहोर में खेल और फिटनेस के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। यहां देश का पहला फिट इण्डिया क्लब बनकर तैयार हो गया है। केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (रविवार को) दोपहर 3 बजे भोपाल के गौलतम नगर में आयोजित कार्यक्रम से इस फिट इण्डिया क्लब के प्रथम चरण का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर छह विभागीय खेल अधोसंरचनाओं का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया जाएगा। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि फिट इण्डिया क्लब में व्यायाम, फिटनेस, खेल गतिविधियाँ…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। निर्वाचन आय़ोग के अनुसार कुल 1522 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें से 477 खारिज किए गए। इस तरह कुल 1040 नामांकन पत्र स्वीकृत हुए। सबसे ज्यादा नामांकन नई दिल्ली विधानसभा सीट से भरे गए। यहां 29 उम्मीदवारों ने 40 नामांकन पत्र दाखिल किए। इस सीट पर आम आदमी पार्टी (आआपा) से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा से प्रवेश वर्मा और पूर्व सीएम स्व. शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित मैदान में हैं। शुरुआत से ही यह सीट हाई प्रोफाइल बनी हुई है। वहीं, सबसे कम…

Read More