Author: shivam kumar

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने रविवार तड़के महाराष्ट्र के ठाणे से फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक आरोपित ने हमले को अंजाम देने की बात कबूली है। बांद्रा अपार्टमेंट में गुरुवार तड़के हमलावर ने सैफ पर चाकू से छह बार वार किया था। गंभीर रूप से घायल सैफ को समय रहते लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी सर्जरी हुई और अब खतरे से बाहर हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपित विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छुपा रहा था। वह रेस्तरां में…

Read More

पलामू। सउदी अरब में मृत पलामू के डालटनगंज के युवक सद्दाम हुसैन के परिजनों से रविवार को पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी मिले। शव मंगाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। मजदूरी करने के सिलसिले में सउदी अरब गए डालटनगंज के मुस्लिम नगर के सद्दाम की 17 जनवरी को मौत हो गयी है। घटना के 48 घंटे बीत गए हैं। परिजन शव लाने के लिए लगातार गुहार लगा रहे हैं। जिला प्रशासन, केन्द्र एवं झारखंड सरकार से गुहार लगायी है। इस बीच घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी मेदिनीनगर के मुस्लिम नगर स्थित…

Read More

गिरिडीह। पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार लगातार शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने शनिवार की रात खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में गश्त की। इस दौरान देर रात उन्होंने धनवार थाने का औचक निरीक्षण किया। साथ ही सड़कों पर मिलने वाले लोगों से पूछताछ भी की। इसके बाद एसपी गिरिडीह-जमुआ पथ पर निकल पड़े। रास्ते में पड़ने वाले हिरोडीह थाने का भी निरीक्षण किया। उन्होंने काफ़ी समय मंडरो बाजार और कोदबरी चौक पर बिताया। इस दौरान उन्होंने हीरोडीह थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हीरोडीह पुलिस से आवश्यक जानकारी ली। गश्त के दौरान एसपी ने…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर के प्रकोप के तेज होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 21 से 24 जनवरी तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में वर्षा और बर्फबारी का दौर चलेगा। खासतौर पर 22 जनवरी को अंधड़ की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 20 जनवरी को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक 21 जनवरी से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदल जाएगा। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चंबा और मंडी जिलों में मध्यम…

Read More

नई दिल्ली/गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईपीएस (असम मेघालय कैडर 1991) जीपी सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके अधीक्षण की तारीख से 30 नवंबर 2027 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, उसके लिए की गई है। इस संबंध में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा 18 जनवरी को आदेश जारी किया गया।

Read More

रांची। शहर के पिठौरिया के नवा टोली स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को संस्था के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्म बाबा का 56वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सेवा केंद्र संचालिका बीके राजमती ने ब्रह्म बाबा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा ने मानव मात्र के जीवन को सुखी बनाने के लिए कई प्रेरणाएं दी हैं। बाबा की शिक्षाएं मनोवैज्ञानिक रूप से बहुत लाभदायक सिद्ध हुई हैं और आज पूरे विश्व में ब्रह्म बाबा की शिक्षा के जरिये लाखों लोगों ने अपना जीवन सुखमय बनाया है। युवा समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि ब्रह्म…

Read More

गुवाहाटी। असम में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का ‘ऑपरेशन प्रघात’ लगातार चल रहा है।एसटीएफ ने रविवार को धुबड़ी जिले के बिलासीपाड़ा से वांछित जिहादी जाहिर अली को गिरफ्तार किया है। असम पुलिस मुख्यालय के अनुसार असम एसटीएफ ने धुबड़ी जिले के बिलासीपाड़ा से वांछित जिहादी जाहिर अली को गिरफ्तार किया है। आरोपित जाहिर अली, धुबड़ी जिले के बिलासीपारा थाना क्षेत्र के खुड़ीगांव पार्ट-2 गांव का निवासी है।असम एसटीएफ एक मामले की जांच के दौरान अब तक 12 संदिग्धों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनमें एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। एसटीएफ के अनुसार बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद साद रदी…

Read More

पलामू। पलामू में स्थित मेदिनीनाराय मेडिकल कॉलेज में प्रशासन ने शनिवार रात छापेमारी की। इस कार्रवाई से मेडिकल के स्टूडेंट आक्रोशित हो गए और घंटों प्रदर्शन किया। सदर एसडीओ सुलोचना मीणा पुलिस बल के साथ पोखराहा में मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल को खंगाला। इस दौरान हॉस्टल के कमरे से आपत्ति जनक सामान बरामद हुए। रविवार दोपहर तीन बजे एसडीओ ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में विधि व्यवस्था और नशेबाजी को लेकर जानकारी मिली थी। इसके बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में मेडिकल कॉलेज को खंगाला गया। मेडिकल के स्टूडेंट ने जांच में सहयोग नहीं किया। कई कमरों…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच जैसे- जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मरांडी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर कहा है कि पेपर लीक माफियाओं द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पेपर लीक गिरोह ने परीक्षा से एक दिन पहले ही प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध करा दिए थे। उन्होंने कहा कि इतना सब होने के बावजूद जिस हड़बड़ाहट में खुद को क्लीन चिट देकर आयोग ने परीक्षा परिणाम…

Read More

रांची। राजधानी पुलिस ने नकली नोटों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित अरगोड़ा थाना क्षेत्र में नकली नोट खपाने की तैयारी में थे।इनके पास से 500 के 4.99 लाख के नकली नोट, एक स्कूटी और छह मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सूचना मिली थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलदीप स्कूल गली में कुछ युवक नकली नोटों का कारोबार कर रहे हैं। साथ ही किसी ग्राहक को नकली नोट सप्लाई करने वाले हैं। सूचना के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम…

Read More

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में देश के 230 से अधिक जिलों के करीब 50,000 गांवों में संपत्ति मालिकों को स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किए। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए। इस स्वामित्व योजना से 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के लाखों लोगों को फायदा होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल, मप्र, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, यूपी और जम्मू- कश्मीर एवं लद्दाख के संपत्ति मालिकों को संपत्ति कार्ड जारी किए गए। 21वीं सदी में लोगों को संपत्ति का अधिकार देना एक बड़ी चुनौती…

Read More