रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच जैसे- जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मरांडी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर कहा है कि पेपर लीक माफियाओं द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पेपर लीक गिरोह ने परीक्षा से एक दिन पहले ही प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध करा दिए थे। उन्होंने कहा कि इतना सब होने के बावजूद जिस हड़बड़ाहट में खुद को क्लीन चिट देकर आयोग ने परीक्षा परिणाम…
Author: shivam kumar
रांची। राजधानी पुलिस ने नकली नोटों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित अरगोड़ा थाना क्षेत्र में नकली नोट खपाने की तैयारी में थे।इनके पास से 500 के 4.99 लाख के नकली नोट, एक स्कूटी और छह मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सूचना मिली थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलदीप स्कूल गली में कुछ युवक नकली नोटों का कारोबार कर रहे हैं। साथ ही किसी ग्राहक को नकली नोट सप्लाई करने वाले हैं। सूचना के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम…
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में देश के 230 से अधिक जिलों के करीब 50,000 गांवों में संपत्ति मालिकों को स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किए। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए। इस स्वामित्व योजना से 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के लाखों लोगों को फायदा होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल, मप्र, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, यूपी और जम्मू- कश्मीर एवं लद्दाख के संपत्ति मालिकों को संपत्ति कार्ड जारी किए गए। 21वीं सदी में लोगों को संपत्ति का अधिकार देना एक बड़ी चुनौती…
कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपित सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को सियालदह की अदालत ने दोषी ठहराया है। यह फैसला घटना के 162 दिनों बाद आया है। शनिवार को जज अनिर्बान दास ने संजय रॉय को दोषी करार दिया। सजा का ऐलान सोमवार को किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 9 अगस्त को आर जी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से रहस्यमय परिस्थितियों में युवा महिला डॉक्टर का शव बरामद हुआ था। इस घटना ने राज्य भर के लोगों को झकझोर कर रख दिया। इसके अगले ही दिन सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार…
रांची। विश्व हिंदू परिषद विधि प्रकोष्ठ का रांची महानगर संयोजक अधिवक्ता जगदीश चंद्र पांडेय को बनाया गया है। अधिवक्ता राम कृष्णा भगत, अधिवक्ता गंगाधर नायक और अधिवक्ता मनीष सिंह को सहसंयोजक बनाया गया है। रांची के किशोरगंज स्थित प्रांत कार्यालय में शनिवार को बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। इस मौके पर प्रांत सहमंत्री सह बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने कहा कि समाज में अधिवक्ता की महत्वपूर्ण भूमिका हैं और समाज में कानून के वजह से ही सभी लोग अमन चैन से ही जीवन यापन करते हैं। महानगर अध्यक्ष कैलाश केशरी ने सभी को शुभकामना देते हुए…
पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि बिहार पेपर लीक का सेंटर बन गया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बजट में पिछड़े समुदाय के प्रतिनिधित्व पर भी सवाल उठाया। एक दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी पटना के बापू सभागार में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जाति जनगणना कराने बाद विकास उसी के अनुसार होना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा, इससे पता चलेगा कि किसकी कितनी आबादी है। नौकरशाही, शैक्षणिक संस्थानों और निजी…
नई दिल्ली। सरकार संसद के आगामी बजट सत्र में एक नया आयकर विधेयक पेश कर सकती है। इसका उद्देश्य वर्तमान आयकर कानून को सरल बनाना, उसे समझने योग्य बनाना तथा पृष्ठों की संख्या में करीब 60 फीसदी की कमी करना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जुलाई के बजट में इसकी घोषणा की थी। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि नया आयकर कानून संसद के बजट सत्र में पेश किया जाएगा। यह एक नया कानून होगा, न कि मौजूदा अधिनियम में संशोधन। फिलहाल, कानून के मसौदे पर विधि मंत्रालय विचार कर रहा है, जिसे बजट सत्र के दूसरे हिस्से…
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका ने साइबर अपराध जांच में सहयोग बढ़ाने के लिए कल वाशिंगटन डीसी में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन पर अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा और कार्यवाहक अमेरिकी उप सचिव होमलैंड सुरक्षा क्रिस्टी कैनेगैलो ने हस्ताक्षर किए। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार को घोषणा की कि भारत और अमेरिका ने आपराधिक जांच में साइबर खतरे की खुफिया जानकारी और डिजिटल फोरेंसिक पर सहयोग और सूचना साझा करने को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत की ओर से भारतीय साइबर अपराध समन्वय…
– रिक्शा चालक सहित 40 लोगों का बयान दर्ज मुंबई। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान हमला मामले में बांद्रा पुलिस ने उनकी पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर का बयान दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस इस मामले में रिक्शा चालक भजन सिंह राणा से भी पूछताछ की है। पुलिस अब तक इस मामले में करीब 40 लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है और पुलिस की 30 टीम फरार हमलावर की तलाश कर रही है। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी। सूत्रों के अनुसार करीना कपूर ने पुलिस को बताया कि जब सैफ अली खान पर हमला हुआ तो…
विशेष झारखंड के बाद अब केंद्र ने झारखंड से मांग लिये 13 हजार 299 करोड़ का बकाया झारखंड भी अड़ा, पहले मेरे 1.36 लाख करोड़ का बकाया तो लौटाओ रास्ता नहीं निकला, तो बकाये के इस खेल में नुकसान दोनों को उठाना पड़ सकता है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड के साथ केंद्र के रिश्तों में एक बार फिर से तनाव पैदा होने की संभावना दिखाई देने लगी है। केंद्र सरकार ने झारखंड से अपना 13 हजार 299 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान करने को कहा है। इसे लेकर झारखंड सरकार में…
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में खुले आसमान के नीचे सार्वजनिक स्थानों, शराब के ठेकों के आसपास व सड़क के किनारों पर शराब पीने वालों के खिलाफ शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने दो घंटे तक विशेष अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्तों के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र तथा ट्रांस हिंडन क्षेत्र में चले इस अभियान में कुल 546 शराबी पकड़े गए। वे खुले में शराब पी रहे थे। कोई गाड़ी के बोनट पर रखकर, कोई छत पर कोई गाड़ी के अंदर तो कोई शराब के ठेके के आस-पास कोने में सुनसान व सार्वजनिक स्थानों पर बेख़ौफ़ होकर शराब पी…
