महाकुम्भ नगर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के संविधान को प्रत्येक घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार शुरू किया है। इसी अभियान के तहत उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में संविधान की डिजिटल गैलरी शुरू की है। इसकी थीम है कि भारत का संविधान जानना है तो संविधान गैलरी में आए। महाकुम्भ मेला क्षेत्र के सेक्टर दो में त्रिवेणी मार्ग स्थित संविधान गैलरी में प्रवेश करते ही संविधान के महत्वपूर्ण चित्र प्रदर्शित किए गए है। संविधान निर्माण में किसी भूमिका कैसे रही और संविधान लेखन से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी…
Author: shivam kumar
सिलीगुड़ी। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। यहां अपराधियों को सरकारी संरक्षण प्राप्त है। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा जलपाईगुड़ी में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए दिल्ली से बागडोगरा पहुंचे थे। इस दौरान बागडोगरा हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में बीएल वर्मा ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरजी कर की घटना ही नहीं, इस राज्य में कानून का शासन नहीं है। यहां अल्पसंख्यकों के तुष्टीकरण की राजनीति चल रही है। न सिर्फ…
कोलकाता। उत्तर दिनाजपुर के गोआलपोखर में पुलिसकर्मियों पर हमले के मुख्य आरोपित सज्जाक आलम को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। वह शनिवार सुबह चोपड़ा सीमा से बांग्लादेश भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, भागने के दौरान उसे रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई। सज्जाक आलम को तीन गोलियां लगी थीं—बाएं कंधे, हाथ और पैर में। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उसे बेहद गंभीर हालत में लाया गया था, लेकिन इलाज…
कोलकाता। आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज में युवा महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में सियालदह के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत आज शनिवार, 18 जनवरी को फैसला सुनाएगी। यह घटना 9 अगस्त 2024 को घटी थी, जब अस्पताल परिसर से महिला डॉक्टर का शव बरामद हुआ था। इस मामले ने पूरे पश्चिम बंगाल में भारी आक्रोश पैदा कर दिया था। अब 162 दिनों बाद इस मामले में फैसला सुनाया जाना है। शनिवार को सुबह से ही सियालदह कोर्ट के चारों तरफ भीड़ जुटने लगी है और पुलिस ने भी सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त व्यवस्था…
रांची। रिम्स में दुष्कर्म की घटना के बाद रिम्स प्रबंधन ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। रिम्स के पीआरओ राजीव रंजन ने बयान जारी कर कहा है कि जब रक्षा करने वाले ही ऐसी घटना का अंजाम देंगे तो सुरक्षा कौन करेगा। इसलिए अब रिम्स अस्पताल में 1100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। डॉक्टर और मरीज के साथ परिजन भी अस्पताल में रहते हैं। इसलिए सुरक्षा जरूरी है। हर भवन में एक इंट्री प्वाइंट होगा। मल्टीपल इंट्री प्वाइंट को बंद किया जाएगा। क्या है मामला रिम्स में इलाज कराने आयी 20 वर्षीय युवती के साथ एक सुरक्षाकर्मी (भूतपूर्व सैनिक,…
नई दिल्ली। स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम को सूचित किया कि वे छोटी-मोटी चोटों से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वे रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन के दूसरे दौर में क्रमशः अपनी घरेलू टीमों दिल्ली और कर्नाटक के लिए भाग नहीं ले पाएंगे। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, कोहली गर्दन में दर्द से पीड़ित हैं। कोहली ने बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ को बताया कि उन्होंने 8 जनवरी को एक इंजेक्शन लिया था, लेकिन फिर भी उनकी गर्दन में दर्द है, जिसके कारण उन्हें राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के आगामी…
नई दिल्ली। चार टीमें इस सप्ताहांत आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 में चार टीमें पदार्पण के लिए तैयार हैं। इन चार टीमों में मलेशिया, नाइजीरिया, समोआ और नेपाल की टीमें हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार को सरवाक में नाइजीरिया और समोआ के बीच होने वाले दो नए टीमों के साथ होगी, जबकि नेपाल भी 18 जनवरी को बांग्लादेश का सामना करके अपने अभियान की शुरुआत करेगा। वहीं, मेजबान मलेशिया रविवार को अपने अभियान की शुरुआत करेगा। मलेशिया मलेशिया ने मेजबान के रूप में टूर्नामेंट के 2025 संस्करण के लिए क्वालीफाई किया है, दो साल पहले मलेशियाई टीम दक्षिण…
ढाका। युद्धग्रस्त लेबनान में फंसे बांग्लादेश के 47 और नागरिक आज स्वदेश लौट आए। अंतरिम सरकार ने इनकी यात्रा का पूरा खर्च वहन किया। यह लोग कतर एयरवेज की उड़ान (क्यूआर 640) से सुबह 9:15 बजे हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, अब तक 19 उड़ानों के माध्यम से लेबनान से कुल 1,246 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस लाया गया है। ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, विदेश मंत्रालय, प्रवासी कल्याण और विदेशी रोजगार मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने सभी का हवाई अड्डे पर स्वागत किया। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने प्रत्येक व्यक्ति को…
रांची। रांची सिविल कोर्ट ने दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या करने वाले मोहन महतो को दोषी करार दे दिया है। सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त 15 की अदालत ने मोहन की सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 25 जनवरी की तारीख निर्धारित की है। घटना को लेकर मृतका सोनी के भाई छोटू कुमार महतो ने अप्रैल 2018 में ओरमांझी थाना में मोहन महतो, भूषण महतो, बसंती देवी, राजेंद्र महतो और रेखा देवी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथिमकी में यह आरोप लगाया गया था कि मोहन के साथ मृतका सोनी की शादी वर्ष 2009 में…
वाशिंगटन। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने चीन के सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक की विदाई का रास्ता साफ कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को बरकरार रखा। रविवार को कानून लागू होने पर इसे ऐप स्टोर से हटा दिया जाएगा। संयुक्त राज्य अमेरिका में टिकटॉक लोकप्रिय ऐप है। अमेरिका में 170 मिलियन से अधिक लोग इसका का प्रयोग करते हैं। सीबीएस न्यूज चैनल के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने आमराय से यह फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने टिकटॉक के बाइडेन प्रशासन के प्रतिबंध कानून के प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि प्रावधान…
यरुशलम। इजराइल आखिरकार गाजा में संघर्ष विराम पर सहमत हो गया। अमेरिका, मिस्र और कतर की मध्यस्थता से तैयार संघर्ष विराम प्रस्ताव पर यहां इजराइल सुरक्षा कैबिनेट की बैठक शुक्रवार शाम शुरू हुई। यह बैठक शनिवार सुबह खत्म हुई। 24 मंत्रियों ने इसके पक्ष और आठ ने विरोध में मतदान किया। इसके बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि यह रविवार से लागू होगा। द टाइम्स ऑफ इजराइल की खबर के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय ने संक्षिप्त बयान में पुष्टि की कि सरकार ने सात घंटे से अधिक समय तक चली बैठक के बाद समझौते को मंजूरी दे दी।…
