नई दिल्ली। स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम को सूचित किया कि वे छोटी-मोटी चोटों से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वे रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन के दूसरे दौर में क्रमशः अपनी घरेलू टीमों दिल्ली और कर्नाटक के लिए भाग नहीं ले पाएंगे। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, कोहली गर्दन में दर्द से पीड़ित हैं। कोहली ने बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ को बताया कि उन्होंने 8 जनवरी को एक इंजेक्शन लिया था, लेकिन फिर भी उनकी गर्दन में दर्द है, जिसके कारण उन्हें राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के आगामी…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। चार टीमें इस सप्ताहांत आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 में चार टीमें पदार्पण के लिए तैयार हैं। इन चार टीमों में मलेशिया, नाइजीरिया, समोआ और नेपाल की टीमें हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार को सरवाक में नाइजीरिया और समोआ के बीच होने वाले दो नए टीमों के साथ होगी, जबकि नेपाल भी 18 जनवरी को बांग्लादेश का सामना करके अपने अभियान की शुरुआत करेगा। वहीं, मेजबान मलेशिया रविवार को अपने अभियान की शुरुआत करेगा। मलेशिया मलेशिया ने मेजबान के रूप में टूर्नामेंट के 2025 संस्करण के लिए क्वालीफाई किया है, दो साल पहले मलेशियाई टीम दक्षिण…
ढाका। युद्धग्रस्त लेबनान में फंसे बांग्लादेश के 47 और नागरिक आज स्वदेश लौट आए। अंतरिम सरकार ने इनकी यात्रा का पूरा खर्च वहन किया। यह लोग कतर एयरवेज की उड़ान (क्यूआर 640) से सुबह 9:15 बजे हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, अब तक 19 उड़ानों के माध्यम से लेबनान से कुल 1,246 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस लाया गया है। ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, विदेश मंत्रालय, प्रवासी कल्याण और विदेशी रोजगार मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने सभी का हवाई अड्डे पर स्वागत किया। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने प्रत्येक व्यक्ति को…
रांची। रांची सिविल कोर्ट ने दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या करने वाले मोहन महतो को दोषी करार दे दिया है। सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त 15 की अदालत ने मोहन की सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 25 जनवरी की तारीख निर्धारित की है। घटना को लेकर मृतका सोनी के भाई छोटू कुमार महतो ने अप्रैल 2018 में ओरमांझी थाना में मोहन महतो, भूषण महतो, बसंती देवी, राजेंद्र महतो और रेखा देवी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथिमकी में यह आरोप लगाया गया था कि मोहन के साथ मृतका सोनी की शादी वर्ष 2009 में…
वाशिंगटन। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने चीन के सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक की विदाई का रास्ता साफ कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को बरकरार रखा। रविवार को कानून लागू होने पर इसे ऐप स्टोर से हटा दिया जाएगा। संयुक्त राज्य अमेरिका में टिकटॉक लोकप्रिय ऐप है। अमेरिका में 170 मिलियन से अधिक लोग इसका का प्रयोग करते हैं। सीबीएस न्यूज चैनल के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने आमराय से यह फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने टिकटॉक के बाइडेन प्रशासन के प्रतिबंध कानून के प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि प्रावधान…
यरुशलम। इजराइल आखिरकार गाजा में संघर्ष विराम पर सहमत हो गया। अमेरिका, मिस्र और कतर की मध्यस्थता से तैयार संघर्ष विराम प्रस्ताव पर यहां इजराइल सुरक्षा कैबिनेट की बैठक शुक्रवार शाम शुरू हुई। यह बैठक शनिवार सुबह खत्म हुई। 24 मंत्रियों ने इसके पक्ष और आठ ने विरोध में मतदान किया। इसके बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि यह रविवार से लागू होगा। द टाइम्स ऑफ इजराइल की खबर के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय ने संक्षिप्त बयान में पुष्टि की कि सरकार ने सात घंटे से अधिक समय तक चली बैठक के बाद समझौते को मंजूरी दे दी।…
सियोल। दक्षिण कोरिया में पिछले महीने मार्शल लॉ की अल्पकालिक घोषणा कर कानूनी और राजनीतिक संकट में फंसे राष्ट्रपति यून सुक येओल की औपचारिक गिरफ्तारी पर न्यायालय का फैसला शनिवार रात तक आ सकता है। सियोल पश्चिमी जिला न्यायालय में इस पर दोपहर दो बजे सुनवाई शुरू होनी है। दो कोरिया टाइम्स की खबर के अनुसार, उच्च-रैंकिंग अधिकारियों के लिए गठित देश के भ्रष्टाचार जांच कार्यालय (सीआईओ) ने सियोल पश्चिमी जिला न्यायालय से येओल के खिलाफ औपचारिक गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आग्रह (लिखित आवेदन) किया है। सीआईओ के आवेदन पर न्यायालय पहले समीक्षा करेगा। यदि येओल को औपचारिक गिरफ्तार…
एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म ‘इमरजेंसी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म शुक्रवार 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में कंगना के अभिनय की हर जगह सराहना हो रही है। हालांकि, ‘इमरजेंसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। फिल्म की शुरुआत धीमी है। हालांकि फिल्म ‘इमरजेंसी’ को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन कोरोना के बाद यह कंगना रनौत की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। उनकी पिछली फिल्म ‘तेजस’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ का बिजनेस किया था। लेकिन ‘इमरजेंसी’ ने इस फिल्म…
– चांदी की कीमत में भी 1,100 रुपये का उछाल नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार में सोना 610 रुपये से लेकर 660 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज 1,100 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। सोने की कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 81 हजार रुपये के स्तर को पार करके 81,430 रुपये से लेकर 81,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार…
पटना। केंद्र सरकार के जरिए लाए गए वक्फ बिल पर चर्चा के लिए लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल ने शनिवार कहा कि यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण है, जिसमें हम सभी लोगों से वक्फ बिल पर बातचीत करेंगे और उनकी राय लेंगे। उन्होंने कहा कि इस बजट सत्र में हमें रिपोर्ट भी देनी है। इसलिए बैठक में मिले सुझावों और शिकायतों को ध्यानपूर्वक हमारी रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। जेपीसी अध्यक्ष जगदम्बिका पाल पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे पहले की बैठकों में जो शिकायतें और सुझाव…
– प्रदेश के 15 लाख 63 हजार हितग्राही होंगे लाभान्वित, मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिवनी में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल भाेपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश के 15 लाख 63 हजार से अधिक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ई-वितरण कार्यक्रम में सम्पत्ति कार्ड वितरित करेंगे। साथ ही योजना के लाभार्थी कार्ड-धारकों के साथ वर्चुअल संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम होगा, जिसमें केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्रीगण, सांसद और विधायक सहभागिता करेंगे। स्वामित्व योजना प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी भूमि…
