पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक दिन के बिहार दौरे पर शनिवार को पटना पहुंचे। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने हवाईअड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया। राहुल को सबसे पहले बापू सभागार में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होना था। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था लेकिन पटना पहुंचने के बाद राहुल सीधे होटल मौर्या पहुंचे, जहां राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक चल रही है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद से उन्होंने मुलाकात की। तेजस्वी ने उनका स्वागत किया। हालांकि, दोनों के बीच क्या चर्चा…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपराह्न करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित करेंगे। आज संपत्ति कार्ड हासिल करने वालों में 10 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 230 से अधिक जिलों के 50 हजार से अधिक गांवों के संपत्ति मालिक हैं। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का संक्षिप्त ब्यौरा साझा किया है। ग्रामीण भारत आर्थिक तरक्की की राह पर…
अररिया। फारबिसगंज नगर परिषद कर्मचारी संघ ने अपने पांच सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। नगर परिषद के कर्मचारियों ने पाने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के राज्य संगठन मंत्री सूरज कुमार सोनू के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के राज्य संगठन मंत्री सूरज कुमार सोनू ने अपनी मांगों को लेकर बताया कि विभिन्न निकायों में वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतन संविदा पर काम कर रहे कर्मियों की सेवा नियमित करने के साथ ही सरकार के पत्रांक -2504…
धनबाद। धनबाद के निरसा के गलफरबड़ी क्षेत्र में बंद पड़े बर्न स्टैंडर्ड कारखाना में अवैध खनन स्थल पर छापेमारी के लिए सीआईएसएफ की टीम गई थी। जिसके बाद कोयला तस्करों के द्वारा सीआईएसएफ की टीम पर हमला कर दिया गया। कोयला तस्करों द्वारा सीआईएसफ की टीम के ऊपर पथराव भी किया गया है। जिसमें सीआईएसएफ टीम का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना गलफरबाड़ी पुलिस को दी गई, जिसके बाद दल बल के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और सीआईएसएफ की टीम कोयला तस्करों को मौके से खदेड़ने में कामयाब रही। कार्रवाई में कोयला लोड दो ट्रैक्टर भी…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के बरसोल थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जहां गुप्त सूचना के आधार पर एक यात्री बस से पुलिस ने 8 किलो गांजा बरामद किया है। जिसका अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंका जा रहा है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से पश्चिम बंगाल जाने वाले एक यात्री बस में गांजे का खेप जा रहा है। उसके बाद एक टीम का गठन किया गया। मगर बस के चालक को इसकी भनक लग गई उसने कच्चे रास्ते…
रांची। गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड के दोषी कुख्यात अपराधी विकास तिवारी को अब दूसरी जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार की ओर से दाखिल उस याचिका को स्वीकार कर लिया है, जिसमें विकास तिवारी को झारखंड की एक जेल से दूसरी जेल में स्थानांतरित करने की अपील की गयी थी। राज्य सरकार ने इस आधार पर विकास तिवारी को एक जेल से दूसरी जेल में ट्रांसफर करने की अपील की थी कि वह गैंगवार में शामिल था और उसने अपनी जान को खतरा बताया था। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच…
ढाका। म्यांमार के विद्रोही गुट अराकान आर्मी ने म्यांमार के यांगून से बांग्लादेश के टेकनाफ भूमि बंदरगाह आ रहे तीन मालवाहक जहाजों को गुरुवार दोपहर से रोक रखा है। इन जहाजों में 50,000 हजार बैग हैं। इनमें सूखी मछली, सुपारी, कॉफी और अन्य सामान है। तीनों मालवाहक जहाजों को शुक्रवार रात 10ः30 बजे तक नेफ नदी के मुहाने पर अराकान आर्मी के घेरे में देखा गया। ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, अराकान आर्मी ने टेकनाफ मार्ग पर रोके गए तीनों मालवाहक जहाजों को अभी तक नहीं छोड़ा है। चालक दल के सदस्यों और अन्य अभी भी अराकान आर्मी की…
रामगढ़। रामगढ़ शहर में शनिवार को अपराधियों ने एक ठेकेदार का बड़े अनोखे तरीके से अपहरण कर लिया। उसे पहले काम का झांसा देकर पूर्णिया से रामगढ़ बुलाया। काम की बात करने के बाद अपराधियों ने ठेकेदार को रस्सी से बांध दिया और उसके मुंह पर टेप चिपका दिया। इसके बाद उसे 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। रामगढ़ पुलिस की सक्रियता से ठेकेदार अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुआ। साथ ही पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया। उनके पास से एक पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल स्कोर्पियो गाड़ी भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों…
गढ़वा। उपायुक्त शेखर जमुआर ने अनियमितता के तीन अलग-अलग मामलों में सख्त कार्रवाई की है। ये मामले मझिआंव के रामपुर पैक्स एवं खरौंधी प्रखण्ड में अबुआ आवास तथा मंईयां सम्मान योजना से संबंधित हैं। रामपुर पैक्स में धान क्रय में गड़बड़ी पर अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मझिआंव प्रखण्ड के रामपुर पैक्स में धान क्रय में कालाबाजारी पर कार्रवाई गढ़वा जिले के मझिआंव प्रखण्ड अंतर्गत रामपुर पैक्स में धान क्रय में कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से जांच कराई। जांच में धान अधिप्राप्ति विपणण मौसम 2024-25…
12रांची। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की 25 समितियों का पुनर्गठन किया है। इसके लिए सभापति और सदस्यों के नामों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, गांडेय की झामुमो विधायक कल्पना सोरेन को महिला एवं बाल विकास समिति का सभापति बनाया गया है। बरही के भाजपा विधायक मनोज कुमार यादव को लोकलेखा समिति की जिम्मेदारी दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो विशेषाधिकार समिति, नियम समिति और याचिका समिति के सभापति होंगे। प्रमुख समितियों के नए अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ तिवारी (भाजपा, गढ़वा)- सामान्य प्रयोजन समिति। हेमलाल मुर्मू (झामुमो, लिट्टीपाड़ा) – प्राक्कलन समिति। निरल पूर्ति…
रांची। मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इस बार मौनी अमावस्या पर शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन त्रिवेणी, नवपंचम और सिद्ध योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है और ग्रह दोष समाप्त होते हैं। पंडित मनोज पांडेय ने शनिवार को कहा कि मौनी अमावस्या को माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा और बुध ग्रह के योग से त्रिवेणी योग का निर्माण होगा। इस दौरान देव गुरु बृहस्पति अपनी नवम दृष्टि से तीनों ग्रहों को…
