Author: shivam kumar

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) दिल्ली विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही नए-नए वादे कर रही है। इसी क्रम में अब पार्टी का कहना है कि नई सरकार बनने पर वह छात्रों को दिल्ली में बसों में मुफ्त यात्रा और दिल्ली मेट्रो में आधे दाम पर यात्रा की सुविधा देगी। इस संदर्भ में आआपा संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली मेट्रो में छात्रों को 50 प्रतिशत किराए में छूट देने की मांग की है। साथ ही किराये में दी जाने वाली…

Read More

गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी के राज्य संगठन इकाई के अध्यक्ष पद के चुनाव में सांसद दिलीप सैकिया कोनिर्वाचित घाेषित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप सैकिया मंगलदोई-उदालगुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद हैं। राष्ट्रीय संगठनात्मक प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार काे गुवाहाटी के वशिष्ठ स्थित भाजपा के मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद दिलीप सैकिया काे असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष घोषित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, असम के वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण बरकटकी, विजय चक्रवर्ती, सिद्धार्थ भट्टाचार्य, पार्टी के केंद्रीय नेता सांसद संबित पात्रा, प्रदेश सांगठनिक सचिव राजू, सांसद कामाख्या प्रसाद…

Read More

मुंबई। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को सुबह वडाला इलाके में से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। बांद्रा पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार बांद्रा में बुधवार रात करीब 2 बजे फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के बाद हमलावर फरार हो गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस हमलावर को ढ़ूंढ रही है। सैफ के आवास से फरार होते समय हमलावर की फोटो सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसी तरह हमलावर की तस्वीर बांद्रा स्टेशन के पास भी सीसीटीवी में कैद हो गई…

Read More

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों से “परीक्षा पे” चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम 29 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में सवेरे 11 बजे से शुरू होगा। इस बार छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों और शिक्षकों में प्रश्न पूछने के मामले में रिकॉर्ड बनाया है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है जहां से सबसे अधिक प्रश्न पूछे गए हैं। छत्तीसगढ़ को दिए गए 10 लाख 25 हजार 389 लक्ष्य के विरुद्ध 20 लाख 28 हजार 864 प्रश्न पूछे गए हैं। इसके लिए 14 जनवरी तक विद्यार्थियों और शिक्षकों से उनके प्रश्न मंगाए गए…

Read More

रायपुर। आयकर विभाग की टीम विभाग ने राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह निर्माण कंपनी, रेलवे ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की। आरएसए इंफ्रा कंपनी (राधे श्याम अग्रवाल) के मालिक संजय अग्रवाल के अवंति विहार स्थित घर और ऑफिस समेत उनके भाई रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल के अवंति विहार स्थित घर और ऑफिस पर आईटी की टीम ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि आईटी के दर्जनभर से अधिक इस अधिकारी कार्रवाई में शामिल हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने रायपुर शहर के बाहरी हिस्से में स्थित ला विस्टा कॉलोनी में जगदीश बंसल नाम के एक बड़े ठेकेदार के यहां…

Read More

चंडीगढ़। शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान नेता सरवण सिंह पंधेर के बाद अब संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने भी अपने अलग कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। एसकेएम ने कहा कि आगामी 20 जनवरी को देशभर में सभी सांसदों का घेराव किया जाएगा। मोर्चा ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के सदस्य संबंधित मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे और विधानसभा में किसान-विरोधी, संघ-विरोधी राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति रूपरेखा (एनपीएफएएम) को खारिज करने का प्रस्ताव पारित करने तथा केंद्र सरकार से इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग करने का आग्रह करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर किसान संगठनों से तत्काल चर्चा…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में कॉक्स बाजार के टेकनाफ के मोचनी रोहिंग्या शिविर में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई और 100 से अधिक कच्चे-पक्के घर राख हो गए। चटगांव से 150 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित कॉक्स बाजार में लगभग 10 लाख रोहिंग्या शरणार्थी रहते हैं। इसे दुनिया की सबसे बड़ी रोहिंग्या शरणार्थी बस्ती कहा जाता है। ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार 16वीं सशस्त्र पुलिस बटालियन (एपीबीएन) के अतिरिक्त उप महानिरीक्षक एमडी कौसर सिकदर ने रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में आग लगने से बच्चे की मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बच्चे…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बहुचर्चित अल-कादिर ट्रस्ट केस में आखिरकार आज अदालत ने फैसला सुना दिया। इस केस में अपदस्थ प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) संस्थापक इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर करीब 50 अरब रुपयों (लगभग 190 मिलियन पाउंड) की हेराफेरी करने का आरोप है। अदालत ने इमरान खान को 14 साल और बुशरा को सात साल जेल की सजा सुनाई। इमरान लंबे समय से रावलपिंडी सेंट्रल जेल (अदियाला जेल) में बंद हैं। डॉन समाचार पत्र की खबर के अनुसार, इस्लामाबाद की भ्रष्टाचार विरोधी अदालत के जज नासिर जावेद राणा ने अदियाला जेल में बनाए गए एक अस्थायी…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने शुक्रवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से पटना स्थित उनके आवास में मुलाकात की। इस दौरान कैलाश यादव ने राजद सुप्रीमो को नव वर्ष की बधाई दी। साथ ही उनसे आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि पटना के एक होटल में राजद का एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक शनिवार को होना है। बैठक में झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव, झारखंड सरकार के श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व विधायक…

Read More

सियोल। दक्षिण कोरिया का भ्रष्टाचार जांच कार्यालय (सीआईओ) अब राष्ट्रपति यून सुक येओल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की तैयारी में है। सीआईओ के शुक्रवार को सियोल पश्चिमी जिला न्यायालय में नया वारंट दाखिल करने की संभावना है। इस बीच पुलिस ने राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा (पीएसएस) के कार्यवाहक प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उन्होंने येओल को हिरासत में लेने की प्रक्रिया में अवरोध पैदा किया। दक्षिण कोरिया के समाचार पत्र द कोरिया टाइम्स के अनुसार, एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि महाभियोगाधीन राष्ट्रपति येओल के मार्शल लॉ मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी…

Read More

टेक्सास। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट मिशन फेल हो गया। स्पेसएक्स ने कहा कि गुरुवार को उड़ान भरने के बाद ही दिक्कतें पेश आने लगी थीं। इस वजह से मिशन का अगला चरण पूरा नहीं हो पाया। स्पेसएक्स ने इस विफलता पर बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा कि स्पेसएक्स ने गुरुवार सुबह अपने स्टारशिप रॉकेट को लॉन्च किया। लॉन्चिंग के कुछ देर बाद अंतरिक्षयान का स्पेसएक्स से संपर्क टूट गया और तबाह होने के बाद अंतरिक्षयान का मलबा हवा में फैल गया। एलन मस्क ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया…

Read More