अररिया। सर्द शीतलहर और कंपकंपा देनी वाली ठंड के मद्देनजर डीएम अनिल कुमार ने गुरुवार शाम को आदेश निकालकर वर्ग आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 18 जनवरी तक के लिए रोक लगा दी है। डीएम के जारी आदेश में बताया गया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिला में अधिक ठंड तथा विशेष रूप से सुबह और शाम के समय कम तापमान की स्थिति है।जिसके कारण पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।इस परिपेक्ष्य में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिला के सभी सरकारी एवं…
Author: shivam kumar
पलामू। धनबाद रेल मंडल अंतर्गत डालटनगंज रेलवे स्टेशन से सटे सुदना रेलवे क्रासिंग के सामने रेलवे लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक रेलवे के ट्रैक मेंटेनर की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाल बाल बच गया। घटना शुक्रवार अहले सुबह हुई। सूचना मिलने के बाद मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में भेज दिया है। रेलवे ट्रैकमैन की पहचान अभिषेक कुमार( 29 )के रूप में हुई है। अभिषेक बिहार के गया के रहने वाले थे। शादी नहीं हुई थी। घटना की सूचना मिलने…
-51 मामलों में चल रहा था फरार, हथियार बरामद रांची। झारखंड की रांची पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के जोनल कमांडर सह झारखंड स्टेट कमेटी के दो लाख के इनामी सदस्य कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान को गिरफ्तार किया है। इसकी निशानदेही पर एक कारबाईन, एक पिस्टल मैगजीन सहित, 11 गोलियां, एक मोबाइल और तीन कंबल बरामद किया गया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दो लाख के इनामी और पीएलएफआई के जोनल कमांडर कृष्णा यादव को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कृष्ण यादव…
रांची। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें टीएमएच में एडमिट कराया गया है। चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि स्वास्थ्य संबंधित जटिलताओं की वजह से आज सुबह मुझे टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है। अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं और बहुत जल्द, पूर्णतः स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा।
रांची। राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरु फॉल में शुक्रवार को नहाते समय डूबने से दो भाईयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक तिरुफॉल पिकनिक मनाने आए हुए थे। इसके बाद सभी पानी में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और निकल नहीं पाए। बुढ़मू थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि पानी में डूबने से तीन युवकों की मौत हुई है। तीनों के शवों को स्थानीय गोताखोरों ने पानी से निकाल लिए हैं। मृतकों में दो भाई आशीष कुमार(23) और अंकुर कुमार (26) रांची, हेहल के रहने वाले…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 का उद्घाटन करेंगे। यह भारत का सबसे बड़ा मोबिलिटी एक्सपो है। उद्घाटन समारोह सुबह 10ः30 बजे शुरू होगा। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में दी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी साझा की है। पीआईबी के अनुसार, छह दिवसीय इस एक्सपो का का समापन 22 जनवरी को होगा। इस अवधि में यह एक्सपो तीन अलग-अलग जगहों पर आयोजित…
रांची। वरिष्ठ भाजपा नेता और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्म भूषण कड़िया मुंडा की हालत में सुधार नहीं होने के बाद आज उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। अब उनका इलाज यहीं होगा। कड़िया मुंडा पिछले 10 दिनों से मेडिकल अस्पताल में भर्ती थे। पहले उन्हें ठंड लगने की शिकायत के बाद मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 दिनों तक लगातार इलाज के बावजूद भी उनकी स्थिति में बहुत अधिक सुधार नहीं देखते हुए डॉक्टरों ने बाहर जाने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस दिल्ली ले…
रांची। झारखंड के भू राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि जमीन संबंधित मुद्दों पर लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजस्व संग्रहण किया जाए। इसलिए म्यूटेशन समेत अन्य जमीन संबंधित कार्यों को राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में लाएं। अधिकारी ऐसे कार्यों को समय पर पूरा कराने की दिशा में काम करें, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके और सरकार को राजस्व संग्रहण बढ़ें। मंत्री दीपक बिरूआ प्रोजेक्ट भवन स्थित अपने विभागीय कार्यालय में गुरुवार को सभी प्रमंडलीय आयुक्त और विभागीय सचिव के साथ वर्चुअल बैठक में निर्देश देते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा…
रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय भवन के उद्घाटन के मौके पर दिये गये बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान भारत के खिलाफ है। मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी का हालिया बयान, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की लड़ाई केवल आरएसएस और भाजपा के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ भी बताया है, बेहद चिंताजनक और विभाजनकारी है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता बाहरी शक्तियों, जैसे जॉर्ज सोरोस…
सोनाजोरी गांव के बिजली संकट पर बाबूलाल मरांडी की चिंता, त्वरित कार्रवाई की मांग रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड स्थित सोनाजोरी गांव में बिजली संकट के मुद्दे को गंभीरता से उठाया है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए गांव में खराब ट्रांसफार्मर और जर्जर तारों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। मरांडी ने लिखा कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण सोनाजोरी गांव के ग्रामीण गंभीर बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। वहीं, बिजली के तारों की जर्जर स्थिति किसी भी समय बड़े हादसे का…
रांची। मधुबन थाना क्षेत्र के बाबूडीह स्थित खरखरी जंगल में हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी में हुए खूनी संघर्ष के मुख्य आरोपी, जेएमएम नेता कारू यादव को पुलिस ने बिहार के जमुई जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कारू यादव अपने रिश्तेदार के घर पर छिपा हुआ था और उसे लंबे समय से पकड़ने की कोशिश की जा रही थी। इस घटना में कारू यादव के साथ कई अन्य लोग भी शामिल थे, और अब तक इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बुधवार को पुलिस ने कारू यादव के भाई वीरेंद्र यादव उर्फ…
