इस्लामाबाद। पश्चिमी अफ्रीका से नाव के जरिए स्पेन पहुंचने का प्रयास कर रहे पाकिस्तान के कम से कम 40 से अधिक नागरिकों के समुद्र में डूबने की आशंका है। पाकिस्तान के समाचार पत्र इंटरनेशनल द न्यूज और जियो न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, प्रवासी अधिकार समूह वॉकिंग बॉर्डर्स ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मैड्रिड और नवारा स्थित अधिकार समूह वॉकिंग बॉर्डर्स ने कहा कि मोरक्को के अधिकारियों ने बुधवार को एक नाव से 36 लोगों को बचाया। यह नाव दो जनवरी को मॉरिटानिया से रवाना हुई थी। इसमें पाकिस्तान के 66 लोगों सहित 86 प्रवासी थे। समूह का…
Author: shivam kumar
जॉन अब्राहम का ‘वेदा’ में शानदार परफॉर्मेंस करना उनके अभिनय कौशल का प्रमाण है, भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हो। अब जॉन अपनी अगली फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ के जरिए एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज़ की नई तारीख का ऐलान हाे गया है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में जॉन एक भारतीय राजदूत की भूमिका निभाएंगे। यह भारतीय राजदूत पाकिस्तान में रह रही एक भारतीय लड़की को वापस लाने के लिए अथक प्रयास करता है। पाकिस्तान में इस लड़की की जबरन शादी…
नई दिल्ली। वर्ल्ड बैंक ने 2025 से शुरू होने वाले अगले दो वित्त वर्षों में भारत की आर्थिक विकास दर सालाना 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। दक्षिण एशिया के लिए जारी वर्ल्ड बैंक के ताजा अनुमानों के मुताबिक भारत में लगातार मजबूत ग्रोथ दिखने की उम्मीद है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 से शुरू होने वाले अगले दो वित्त वर्षों यानी 2025-26 और 2026-27 के दौरान भारत की ग्रोथ रेट 6.7 प्रतिशत प्रतिवर्ष रह सकती है। वर्ल्ड बैंक की इसी रिपोर्ट में 2024-25 के दौरान भारत के विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया…
बीजिंग। दुनिया से अलग-थलग पड़े पाकिस्तान को चीन ने शुक्रवार को अंतरिक्ष तक पहुंचा दिया। चीन ने पाकिस्तान के पीआरएससी-ई1 उपग्रह के साथ दो और उपग्रह लॉन्च किए। इनका सफल प्रक्षेपण जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से किया गया। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार पाकिस्तान के उपग्रह पीआरएससी-ईओ1 को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर चीन के मालवाहक लॉन्ग मार्च-2डी वाहक रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया। चीन का यह मालवाहक लॉन्ग मार्च-2डी वाहक रॉकेट अपने साथ दो और उपग्रह तियानलू-1 और लांतान-1 को भी ले गया है। चीन का यह प्रक्षेपण लॉन्ग मार्च वाहक…
विशेष मोहब्बत की दुकान पर बेच रहे हैं देश विरोधी सामान भारत विरोधी बयान देकर पूरी कांग्रेस को फंसा दिया पार्टी के युवराज ने भले सपोर्ट में हैं कोंग्रेसी, लेकिन अंदर-अंदर कह रहे होंगे, फिर मुंह खोला युवराज ने जब भी जनता कांग्रेस को गंभीरता से लेने पर विचार करती है, राहुल कांटा बो देते हैं अब कोंग्रेसियों को ही विचार करना होगा कि देश को आगे रखना है, या राहुल गांधी के बयान को नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। जैसे ही बुधवार को कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार में सोना 500 रुपये से लेकर 550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज 2 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। सोने की कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 80,770 रुपये से लेकर 80,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 74,050 रुपये से लेकर 73,900 रुपये प्रति 10 ग्राम…
लॉस एंजिल्स। मशहूर हॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक डेविड लिंच नहीं रहे। डेविड लिंच ने 78 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। रेजरहेड, ब्लू वेलवेट और मुल्होलैंड ड्राइव उनकी प्रमुख फिल्में हैं। परिवार ने लिंच के आधिकारिक फेसबुक पेज पर बयान जारी कर उनके निधन की घोषणा की। द वाशिंगटन पोस्ट की खबर के अनुसार, हॉलीवुड ने अपना सबसे बड़ा सितारा खो दिया। उनके निधन पर निर्देशक रॉन हावर्ड, स्टिंग और जुड अपाटो ने श्रद्धांजलि दी है। 2020 में गंभीर बीमारी का पता चलने के बाद लिंच को ऑक्सीजन पर रखा गया था। परिवार ने बयान में कहा, “…
नई दिल्ली। लगातार तीन दिन तक मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज शेयर बाजार में कारोबार की मिली जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बढ़ जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.55 प्रतिशत और निफ्टी 0.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट का शिकार हो गए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। दूसरी ओर, यूरोपियन बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी का माहौल बना रहा। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। बैंकों में अच्छे नतीजों के बावजूद टेक शेयरों में आई गिरावट के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 68.42 अंक की कमजोरी के साथ 43,153.15 अंक के स्तर…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना जिले के बख्तियारपुर में स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुए। उन्होंने शहीदों की आदमकद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों स्व. डुमर सिंह (प्रतिमा स्थल गणेश उच्च विद्यालय परिसर, बख्तियारपुर), शहीद नाथुन सिंह यादव (प्रतिमा स्थल नया बाईपास, राघोपुर तिराहा, बख्तियारपुर), स्व. मोगल सिंह (प्रतिमा स्थल प्रखंड कार्यालय परिसर, बख्तियारपुर), स्व. पं शीलभद्र याजी (प्रतिमा स्थल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, बख्तियारपुर) एवं स्व. कविराज रामलखन सिंह ‘वैद्य’ (प्रतिमा स्थल नवनिर्मित डाकबंगला परिसर, बख्तियारपुर) की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने कृष्ण कुमार हलदर की ओर से राज्य में 26000 सहायक शिक्षकों (आचार्य) की नियुक्ति के लिए चल रही प्रक्रिया के खिलाफ दायर याचिका पर हाइकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। पिछली सुनवाई को सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को हाइकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि नियुक्ति प्रक्रिया में पारा शिक्षकों को क्वालिफ़ाइंग मार्क्स में छूट देना सही नहीं है। वहीं अदालत ने पारा शिक्षकों को क्वालिफ़ाइंग मार्क्स में छूट देने के प्रावधान को खत्म कर दिया है। हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस और जस्टिस…
