Author: shivam kumar

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने केंद्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंगलवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। यह दोनों की शिष्टाचार मुलाकात बतायी गयी। इस दौरान झारखंड में कृषि के क्षेत्र में विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा हुई।

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह केे नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस भवन रांची में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती के अवसर पर सम्मान समारोह का आयाेजन किया गया। सर्वप्रथम राजीव गांधी के तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया गया। इसके बाद दीप प्राज्वलित कर और केक काट कर महिलाएं संकल्प ली। राजीव गांधी की ओर से शुरू किया गया पंचायती राज के तहत आज पंचायत स्तर पर निर्वाचित महिलाएं समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह्नन करते हुए राह पर अग्रसर हैं। कार्यक्रम में पंचायती राज एवं महिला कांग्रेस के बहनों ने राजीव…

Read More

हजारीबाग। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में सदर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी का आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव और अन्य जिला पदाधिकारी भी उपस्थित थे। सिंह ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के तौर पर क्षेत्र की सेवा करने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। मैं पूरी निष्ठा से कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने और हजारीबाग के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता हजारीबाग क्षेत्र के जनहित के मुद्दों को हल करने पर रहेगी, जिसमें स्थानीय…

Read More

किशनगंज। प्रो. मुसब्बिर आलम जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बनाए गए है, जिसके बाद से उन्हें जमकर बधाइयां मिल रही है। वहीं, ठाकुरगंज की पूर्व प्रमुख रजिया सुल्ताना को पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष और इकरामुल हक को पार्टी के युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी के अनुसार किशनगंज शहर के लाइन उर्दू में जन सुराज कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान जन सुराज पार्टी ने अपने पार्टी का विस्तार किया है। बहादुरगंज के रहनेवाले प्रो. मुसब्बिर आलम को जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष चुना गया है। वहीं राजद प्रखंड अध्यक्ष सह ग्राम पंचायत बंदरझूला के मुखिया इकरामुल…

Read More

रांची। सिम बॉक्स मामले में ओडिशा पुलिस ने रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के कांटाटोली स्थित एक घर की तलाशी ली। पुलिस ने घर का ताला तोड़कर वहां से आठ सिम बॉक्स बरामद किये हैं। ओडिशा पुलिस की छापेमारी अभियान में रांची पुलिस की टीम भी शामिल रही। ओडिशा पुलिस आरोपित को भी साथ लेकर आई थी। उसकी निशानदेही पर छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि सिम बॉक्स रैकेट को असदुर जमान नाम का एक बांग्लादेशी नागरिक हैंडल करता है। उल्लेखनीय है कि ओडिशा में बीते 16 अगस्त को सिम बॉक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस ने…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्र सरकार में लेटरल एन्ट्री के संबंध में जारी विज्ञापन पर रोक लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णय का स्वागत किया है। वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान के प्रति प्रतिबद्धता को एक बार पुनः बेहद महत्वपूर्ण निर्णय द्वारा प्रतिस्थापित किया है। यूपीएससी ने लेटरल एंट्री के लिए एक बेहद पारदर्शी तरीका अपनाया था। उसमें भी अब आरक्षण का सिद्धांत लागू करने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सामाजिक न्याय के प्रति हमेशा अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। वैष्णव ने मीडिया…

Read More

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रथम चरण के मतदान की अधिसूचना जारी कर दी है। पहले चरण में किश्तवाड़, अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिले में मतदान होगा। इस चरण के लिए 27 अगस्त तक नामांकन किया जा सकेगा। नामांकन की जांच 28 अगस्त को होगी और नाम वापसी 30 अगस्त तक होगी। इस चरण में 24 विधानसभा सीटों पामपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनपोरा, शोपियाँ, डी.एच. पोरा, कुलगाम, देवसर, डोरू, कोकरनाग (अ.ज.जा), अनन्तनाग पश्चिम, अनन्तनाग, श्रीगुफवाड़ा-बिजबेहाड़ा, शानगुस-अनन्तनाग पूर्व, पहलगाम, इन्दरवाल, किश्तवाड़, -पाडेर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 21 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खां के अवसान से जुड़ी है। दुनिया के मशहूर शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खां ने संगीत के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है। संगीत के संसार में शहनाई को अलग पहचान दिलाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। वो बिस्मिल्लाह खां ही थे जिन्होंने भारत की आजादी के बाद सबसे पहले अपनी शहनाई की मधुर तान छेड़ी। उन्होंने लाल किले की प्राचीर से तत्कालीन प्रधानमंत्री के भाषण के बाद शहनाई वादन किया था। तब से हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके…

Read More

चंडीगढ़। करीब दो माह पहले कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं किरण चौधरी ने मंगलवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने किरण चौधरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही भाजपा ने आज शाम विधायक दल की बैठक आहूत की है। बैठक में किरण चौधरी को राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने पर फैसला होगा। इसके साथ ही 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में विधायकों की संख्या अब 86 रह गई है। किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी 18 जून को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई…

Read More

काठमांडू। भारत दौरे के दौरान नेपाल की विदेशमंत्री डॉ. आरजू राणा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के तरफ से भारत के प्रधानमंंत्री नरेन्द्र मोदी को नेपाल की राजकीय यात्रा का निमंत्रण पत्र सौंपा। नई दिल्ली में सोमवार शाम हैदराबाद हाउस में हुई इस मुलाकात के दौरान नेपाल-भारत संबंधों पर चर्चा हुई। इस मुलाकात के बारे में भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा है कि उन्हें नेपाल के विदेश मंत्री राणा का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। भारत और नेपाल के बीच घनिष्ठ सभ्यतागत संबंध एक प्रगतिशील और बहुआयामी साझेदारी…

Read More

शिकागो। डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में सोमवार को यहां राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को मशाल सौंपते हुए कहा ‘लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए।’ उन्होंने सम्मेलन की पहली रात राष्ट्रपति पद की डेमाक्रेटिक उम्मीदवार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की निडरता के लिए सराहना की। इस दौरान राष्ट्रपति बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की। उन्होंने कहा, “जब हम ओवल ऑफिस में एक दोषी अपराधी के बजाय एक अभियोजक को नियुक्त करेंगे तो अपराध में कमी आती रहेगी।” राष्ट्रपति ने मंच पर आने के बाद अपनी आंखें पोंछीं। इसके बाद भाषण दिया। इस बीच भीड़ ने “वी लव जो!”…

Read More