रामगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने एक बार फिर अपराधियों पर कार्रवाई की है। यहां तीन अपराधियों को जिला बदर कर दिया गया है। साथ ही 9 अपराधियों को हर दिन थाने में हाजिरी लगाने का आदेश जारी किया है। बुधवार को डीसी चंदन कुमार ने बताया कि ऐसे कई अपराधी हैं जो जेल से छूटकर निकलते हैं तो वो सीधे व्यवसाईयों और ठेकेदारों को निशाना बनाते हैं। वह उनसे रंगदारी मांगते हैं और उन्हें धमकी देते हैं। ऐसे अपराधियों की सूची जिला प्रशासन के पास भी मौजूद है, जिनकी गतिविधि संदिग्ध है। कुख्यात अपराधी सुभाष…
Author: shivam kumar
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि बिहार कोकिला, पद्मश्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्व. शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। राजधानी पटना के गुलाबी घाट पर गुरुवार सुबह आठ बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार शाम शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर स्थित घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। मुख्यमंत्री ने शारदा सिन्हा के निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय आयुक्त, नई दिल्ली को उनके परिवार के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर उनका पार्थिव शरीर वायुयान से पटना भेजने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के…
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शहरी नक्सलियों और अराजकतावादी ताकतों से घिरे हुए हैं। उनके विचार वामपंथी विचारधारा में बदल गये हैं और वह कांग्रेस की विचारधारा से दूर होते जा रहे हैं। देवेंद्र फड़णवीस ने मीडिया को बताया कि भारत के संविधान की प्रति पारंपरिक नीले कवर में संलग्न है, लेकिन राहुल गांधी भारतीय संविधान की प्रति को लाल कवर के साथ क्यों दिखाते हैं, यह समझ से परे हैं। देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर लोकतांत्रिक मूल्यों को खोने का भी आरोप लगाया है। फड़णवीस…
गोड्डा। गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोला मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जॉन हेंब्रम के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने 3 राउंड फायरिंग की। जॉन को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार जॉन हेंब्रम ललमाटिया के चर्चित क्लाउड हेंब्रम का छोटा भाई था। उनका परिवार झामुमो से जुड़ा रहा है और राजनितिक रसूख रखता है। उनके…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बड़ा फैसला लेते हुए 7 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सभी नेताओं को 6 वर्षों के लिए पार्टी से बाहर निकाला गया है। इन नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। झामुमो प्रदेश कार्यालय ने यह फैसला लिया है। निष्कासित नेताओं में केंद्रीय सदस्य अशोक कुमार मंडल, सक्रिय सदस्य सपन मोदक, बाघमारा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजमुल अंसारी, खूंटी जिला के आलोक रितेश डुंगडुंग, सिमडेगा की रोजालिया शांता कंडुलना, रांची जिला के नामकुम प्रखंड अध्यक्ष बिरीस मिंज और झारखंड पिछड़ा मोर्चा के पलामू जिला अध्यक्ष ललन चौधरी…
रांची। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची के जिला स्कूल परिसर में छठ उपयोगी सामानों की दुकानें सज गई हैं। जिला स्कूल मैदान में वर्षों से तीन दिवसीय बाजार सजता आ रहा है। यहां 250 से 300 लोग गांव, प्रखंड, पंचायात, ब्लॉक के लोग अपनी दुकाने लगाने पहुंचते हैं। खरीदार भी पहुंचने लगे हैं। इस बाजार में हिंदु, मुस्लिम, आदिवासी सभी वर्ग समुदाय के लोगों ने आस्था के महापर्व छठ पर दुकानों को सजाया है। क्या कहते हैं दुकानदार छोटू कुमार गागल बेच रहे हैं। दो पीस गागल की कीमत 60 रुपये है। बिक्री आज से ही…
पलामू। प्रमंडल अंतर्गत गढवा जिले के दक्षिणी वन क्षेत्र के रमकंडा व भंडरिया में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथियों ने मंगलवार की देर रात रमकंडा के ऊपर टोला निवासी 50 वर्षीय सीताराम मोची को पटक कर मार डाला। ग्रामीणों ने बुधवार को कहा कि मंगलवार देर शाम रमकंडा के ऊपरटोला में 35-40 का झुंड गांव पहुंच गया। हाथी खेत में लगे धान की फसलों को चट करने लगे। सूचना पाकर ग्रामीण एकजुट होकर टोर्च, मशाल जलाकर हाथियों को भगाने के लिए निकले। इस दौरान एक हाथी ने सीताराम को सूंड़ से पकड़ लिया और…
लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलीतांड के पास मंगलवार की रात कोयला लोड ट्रक में आग लगाए जाने की घटना में अपनी संलिप्तता से जेजेएमपी नक्सली संगठन ने इंकार किया है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने कोयला परिवहन में लगे दो ट्रैकों में आग लगा दी थी। घटना के बाद अपराधियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा भी छोड़ा था। पर्चा जेजेएमपी सबजोनल कमांडर विक्रम के नाम से था। इधर, घटना के बाद संगठन का नाम आने के बाद बुधवार को जेजेएमपी नक्सली संगठन के प्रवक्ता कर्मवीर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना में संगठन…
दिल्ली। पद्म पुरस्कार से सम्मानित बिहार की मशहूर गायिका शारदा सिन्हा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। मंगलवार को दिल्ली एम्स में उन्होंने देर शाम को आखिरी सांस ली। सोमवार की शाम को ही शारदा सिन्हा की तबीयत अधिक बिगड़ गयी थी और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा था। मंगलवार को उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। इस खबर ने देशभर में उनके शुभचिंतकों को झकझोर कर रख दिया। शारदा सिन्हा के गाये छठ गीत अभी हर तरफ बज रहे हैं और इस महापर्व के बीच में उनके देहांत की खबर से प्रशंसकों में मायूसी छायी है। दिल्ली एम्स में…
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और बिहार की लोक आस्था का पर्व छठ मंगलवार को नहाय खाए से शुरू हो गया है जो की आठ नवंबर तक चलेगा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज से शुरु छठ महापर्व की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है । उन्होंने छठ पर्व अनुष्ठान के सफलतापूर्वक संपन्न होने की कामना भी की । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि महापर्व छठ में आज नहाय-खाय के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। विशेष रूप से सभी व्रतियों को मेरा अभिनंदन । छठी मइया की कृपा से आप…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन ने अपना घोषणा पत्र मंगलवार को जारी कर दिया। झामुमो, कांग्रेस और राजद ने मिलकर गठबंधन की सात गारंटियों की घोषणा की। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहे। घोषणा पत्र में कहा गया है कि गठबंधन की सरकार बनी, तो 10 लाख युवाओं को नौकरी और प्रति व्यक्ति सात किलो राशन देने का वादा किया गया। इसके अलावा प्रत्येक महिला को ढाई हजार रुपये प्रति माह और 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया है। ‘एक वोट-सात गारंटी’ नाम से…
