– ग्रे मार्केट में स्विगी के आईपीओ को फीका रिस्पॉन्स – 12 रुपये प्रीमियम पर हो रही है ग्रे मार्केट में ट्रेडिंग नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी स्विगी का 11,327.43 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। इस आईपीओ में 8 नवंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने के पहले कल 5 नवंबर को स्विगी का एंकर बुक ओपन हुआ था, जिसमें कंपनी ने 151 एंकर इन्वेस्टर्स से 5,085.02 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटा ली है। स्विगी का आईपीओ इस साल का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ है। इसके पहले…
Author: shivam kumar
– बिटकॉइन ने पहली बार 75 हजार डॉलर के स्तर को पार किया नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के नतीजे व रुझान आने लगे हैं। इनमें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बहुमत के करीब पहुंचते नजर आ रहे हैं। चुनावी रेस में ट्रंप के आगे निकलने के कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट में भी तेज हलचल नजर आ रही है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन आज उछल कर 75 हजार डॉलर के स्तर को भी पार कर गई। भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे तक ये क्रिप्टो करेंसी 75,011.06 डॉलर के सर्वोच्च स्तर को टच कर…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में कमजोरी नजर आ रही है। हालांकि चांदी की कीमत में आज लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत गिरावट आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 80,3800 रुपये से लेकर 80,2300 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 73,690 रुपये से लेकर 73,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच ही बना हुआ है। वहीं, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं होने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 96,900…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार कुछ मिनट के लिए लाल निशान में भी गिरा, लेकिन इसके बाद अमेरिकी चुनाव के ट्रेंड से उत्साहित विदेशी निवेशकों ने खरीदारी शुरू कर दी, जिसके कारण शेयर बाजार की चाल में तेजी आ गई। हालांकि बीच-बीच में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली भी होती रही। इसके बावजूद शेयर बाजार की चाल में लगातार तेजी बनी रही। पहले 1 घंटे का कारोबार…
नई दिल्ली, 06 नवंबर (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका में पिछले सत्र के दौरान राष्ट्रपति चुनाव के बीच वॉल स्ट्रीट में उत्साह के साथ कारोबार होता रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज तेजी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की गहमा-गहमी के बीच वॉल स्ट्रीट में लगातार पॉजिटिव माहौल बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,782.76 अंक के स्तर पर…
रांची। छठ महापर्व को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सभी घाटों को नौ जोन में बांटा है। सुरक्षा को लेकर 25 मजिस्ट्रेट, 100 पुलिस पदाधिकारी सहित 500 से अधिक जवानों को छठ घाट पर प्रतिनियुक्ति किया गया है। मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को सात नवंबर की दोपहर दो बजे तक और आठ नवंबर की अहले सुबह तीन बजे तक छठ घाट पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा घाटों पर सादे लिबास में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की भी तैनाती…
रांची। स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर हत्याकांड में शामिल कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों से फिलहाल पूछताछ हो रही है। दो अगस्त 2024 की रात दारोगा अनुपम की रांची के कांके रिंग रोड पर गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। मिली जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर अनुपम की हत्या डीजल चोर गिरोह के द्वारा अंजाम दिया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने झारखंड के कई शहरों में रेड कर अनुपम हत्याकांड में शामिल दो अपराधियो को गिरफ्तार भी कर लिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक…
गिरिडीह। गिरिडीह में जेएलकेएम का वोट बैंक दरक रहा है। गांडेय विधानसभा क्षेत्र पार्टी के उम्मीदवार रिजवान क्रांतिकारी के बाद गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से इश्तियाक उर्फ लालो के इस्तीफे के बाद जेएलकेएम खेमे में निराशा है। जेएलकेएम सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो की कोइरी-कुशवाहा के बाद एक खास वर्ग के वोट बैंक पर नजर थी। शुरूआती दौर में रिजवान और लालो ने दल में मजबूत उपस्थिति दर्ज की थी, पर चुनावी समर के बीच जेएलकेएम से दोनों ने पलटी मार ली। दोनों ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सूत्रों की मानें…
रामगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने एक बार फिर अपराधियों पर कार्रवाई की है। यहां तीन अपराधियों को जिला बदर कर दिया गया है। साथ ही 9 अपराधियों को हर दिन थाने में हाजिरी लगाने का आदेश जारी किया है। बुधवार को डीसी चंदन कुमार ने बताया कि ऐसे कई अपराधी हैं जो जेल से छूटकर निकलते हैं तो वो सीधे व्यवसाईयों और ठेकेदारों को निशाना बनाते हैं। वह उनसे रंगदारी मांगते हैं और उन्हें धमकी देते हैं। ऐसे अपराधियों की सूची जिला प्रशासन के पास भी मौजूद है, जिनकी गतिविधि संदिग्ध है। कुख्यात अपराधी सुभाष…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि बिहार कोकिला, पद्मश्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्व. शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। राजधानी पटना के गुलाबी घाट पर गुरुवार सुबह आठ बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार शाम शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर स्थित घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। मुख्यमंत्री ने शारदा सिन्हा के निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय आयुक्त, नई दिल्ली को उनके परिवार के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर उनका पार्थिव शरीर वायुयान से पटना भेजने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के…
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शहरी नक्सलियों और अराजकतावादी ताकतों से घिरे हुए हैं। उनके विचार वामपंथी विचारधारा में बदल गये हैं और वह कांग्रेस की विचारधारा से दूर होते जा रहे हैं। देवेंद्र फड़णवीस ने मीडिया को बताया कि भारत के संविधान की प्रति पारंपरिक नीले कवर में संलग्न है, लेकिन राहुल गांधी भारतीय संविधान की प्रति को लाल कवर के साथ क्यों दिखाते हैं, यह समझ से परे हैं। देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर लोकतांत्रिक मूल्यों को खोने का भी आरोप लगाया है। फड़णवीस…
