मेला क्षेत्र में सात टीम घूम—घूम कर बांट रही कपड़े का झोला -महाकुंभ में अब तक बांटे गये 80 हजार के करीब झोले महाकुम्भनगर। प्रयागराज महाकुम्भ में आये श्रद्धालु आध्यात्मिक ज्ञान व संत सेवा के संदेश के साथ—साथ सामाजिक समरसता व पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश लेकर घर जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के माध्यम से कुम्भ में आये श्रद्धालुओं को कपड़े का थैला वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। मेला क्षेत्र में थैला वितरण के लिए संघ ने सात टीम बनाई है। प्रत्येक टीम में 10 स्वयंसेवक लगाये गये हैं।…
Author: shivam kumar
कोलकाता। मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत के बाद पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना को लेकर विपक्षी दल भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने गुरुवार को ट्विटर पर एक पोस्ट कर कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्रालय में भ्रष्टाचार अपनी जड़ें जमा चुका है, जिससे आम जनता को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने…
कोलकाता। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गंगासागर में इस वर्ष 55 लाख श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया। पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से बुधवार देर रात जारी बयान में बताया गया है कि मंगलवार दोपहर तक 30 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके थे, जबकि बुधवार शाम तक यह संख्या 55 लाख तक पहुंच गई। स्नान का शुभ मुहूर्त 14 जनवरी सुबह 6:58 बजे आरंभ हुआ और अगले 24 घंटे तक जारी रहा। देशभर से आए श्रद्धालु गंगासागर में डुबकी लगाने के बाद वापस लौटने लगे हैं। राज्य सरकार ने दावा किया है कि इस वर्ष एक जनवरी से 15…
भागलपुर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत भागलपुर पुलिस लोगों के चोरी किए गए मोबाइल लोगों को वापस करने का अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत अब तक भागलपुर पुलिस ने 2024 में लगभग 500 मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारकों को सौंप चुकी है। इसी क्रम में भागलपुर पुलिस ने गुरुवार को 50 मोबाइल धारकों को उनके खोए हुए मोबाइल को सौंपा है। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए विशेष टीम काम कर रही है। भागलपुर पुलिस मोबाइल फोन सौंपकर पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान लाने काम कर रही है। इसलिए…
नवादा। नवादा व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार से व्यवहार न्यायालय के गेट के पास धरना देकर अनिश्चित हड़ताल पर डट चुके हैं । यह अनिश्चितकालीन हड़ताल बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर किया जा रहा है। इस हड़ताल में व्यवहार न्यायालय के अंशु लिपिक, लिपिक, बयान लेखक, कार्यालय परिचारी, ड्राइवर, चौकीदार भी समर्थन कर रहे हैं। कर्मचारियों की चार सूत्री मांग में वेतन विसंगति को जल्द दूर करने, सभी तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की शीघ्र पदोन्नति, विशेष न्यायिक कैडर लागू करने की मांग सहित शत-प्रतिशत अनुकंपा पर बहाली शामिल…
नई दिल्ली। भारत में आयोजित खो खो विश्व कप 2025 में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट चरण में जगह बना ली है। टीम की कप्तान प्रियंका इंगले ने अपने नेतृत्व और खेल कौशल से सभी को प्रभावित किया है। हिन्दुस्थान समाचार के लिए सुनील दुबे से खास बातचीत में प्रियंका ने अपने सफर, अनुभव और इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट को लेकर अपने विचार साझा किए। सवाल 1: खो खो विश्व कप में भारतीय महिला टीम का नेतृत्व करने पर कैसा महसूस कर रही हैं? प्रियंका इंगले: यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान और जिम्मेदारी है। मैं अपनी…
नई दिल्ली। पंजाब एफसी गुरुवार शाम यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुम्बई सिटी एफसी की मेजबानी करेगी, तो उसका लक्ष्य इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में घर में हार की हैट्रिक से बचना होगा और आइलैंडर्स पर अपना पहला लीग डबल पूरा करना होगा। वहीं, मुम्बई सिटी एफसी अपने अवे मैचों में अपराजित रहने के सिलसिले को आगे बढ़ाना चाहेगी। हालांकि, आइलैंडर्स ने अपने पिछले तीन मैचों में से प्रत्येक में एक से ज्यादा गोल खाए हैं, इस दौरान आठ गोल खाए हैं। वर्तमान में फॉर्म से जूझ रही पंजाब एफसी लीग में अपने पिछले दो घरेलू मैच हार चुकी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को स्टार्टअप इंडिया पहल की नौवीं वर्षगांठ पर कहा कि यह एक ऐतिहासिक पहल है, जिसने नवाचार, उद्यमिता और विकास को फिर से परिभाषित किया है। उन्होंने युवाओं से स्टार्टअप को बढ़ाने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि आप निराश नहीं होंगे। मोदी ने भारतीय स्टार्टअप्स के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाप छोड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि भारत की युवा शक्ति की ताकत और कौशल पर गर्व है, जिसने भारत को स्टार्टअप्स के लिए सबसे आकर्षक स्थानों में से एक बना दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट…
-योगी आदित्यनाथ ने स्पेस डॉकिंग पर इसरो को दी बधाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) को स्पेस डॉकिंग हासिल करने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह इसरो के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह देश के लिए गौरव का क्षण है। यह अंतरिक्ष क्षमताओं की दिशा में लंबी छलांग है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इस उपलब्धि के साथ टीम इसरो स्पेस डॉकिंग हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। यह हमारी…
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ के मधुबन क्षेत्र के छोटे से गांव मुरारपुर के साधारण परिवार में जन्मे अखिलेश कुमार सिंह ने जिले के साथ ही उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें असम का कानून व्यवस्था प्रमुख बनाया गया है। इससे पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। जिले के मधुबन क्षेत्र के एक छोटे से गांव मुरारपुर में जन्मे अखिलेश कुमार सिंह के पिता कृष्ण मुरारी सिंह प्रधान अध्यापक थे। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा के बाद डीएवी से इंटरमीडिएट किया। उसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए और एमए किया। वर्ष 2003 में वे आईपीएस बने। वर्ष 2014 में उल्फा…
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा पलटवार किया है। उन्हाेंने कहा कि देश राहुल गांधी के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता, क्योंकि उनमें सच्चाई ही नहीं हाेती है। उन्होंने राहुल पर बिना कारण बात का बतंगड़ बनाने का आरोप लगाया। शांता कुमार ने गुरुवार को एक बयान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान का बचाव करते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ, लेकिन राम मंदिर न बनने का कलंक 500 वर्षों तक बना रहा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम…
