Author: shivam kumar

रांची। कर्मचारी चयन आयोग ने आगामी सीजीएल टियर-टू परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 18 से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। ऐसा होगा परीक्षा पैटर्न संशोधित पैटर्न के मुताबिक, एसएससी-सीजीएल टियर टू परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाता है- पेपर वन और पेपर टू। इन दोनों को आगे विभिन्न मॉड्यूल में बांटा गया है। पेपर वन सभी पदों के लिए अनिवार्य है, जिसमें सामान्य विषय शामिल होते हैं। इसे पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को ढाई घंटे का समय दिया जाएगा। पेपर टू के लिए मिलेगा दो घंटे का समय पेपर 2…

Read More

दिशा की बैठक में सांसद ने दिये कड़े निर्देश लोहरदगा। सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक जिला परिषद कार्यालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित हुई। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के जरिये गुलदस्ता देकर सांसद का स्वागत किया गया और फिर बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई। बैठक में सभी विभागों के जरिये संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश सांसद के जरिये दिये गये। सांसद ने कहा कि योजनाओं को समयबद्ध तरीके में पूर्ण करें। कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजनों को बालू समय…

Read More

अररिया। फारबिसगंज राम मनोहर लोहिया पथ गुरुद्वारा के पास स्थित इंडियन बैंक के एटीएम सेंटर से पैसे की निकासी के लिए गई एक महिला के केंद्र में पहले से मौजूद दो ठगों ने कार्ड की हेराफेरी कर 25 हजार रूपये की निकासी कर ली। मामले को लेकर शहर के दरभंगिया टोला निवासी पीड़िता नजमा खातून पति सज्जाद अंसारी के द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है।घटना बुधवार की ही है। घटना के संबंध में बताया गया है कि पीड़िता जरूरी काम के सिलसिले में इंडियन बैंक के समीप रूपये की निकासी करने एटीएम गई थी। रूपये निकासी के दौरान…

Read More

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर एक लुटेरे ने घर पर ही बीती रात हमला कर दिया। यह घटना गुरुवार सुबह 2.30 बजे मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर हुई। इस बार सैफ की लुटेरे से लड़ाई हो गई। लुटेरे ने सैफ पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी बांह और रीढ़ की हड्डी गंभीर रूप से घायल हो गई। मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई। इस मामले में सैफ की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने प्रतिक्रिया किया है। सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर करीना कपूर खान की टीम ने आधिकारिक बयान दिया…

Read More

गिरिडीह। जिले के मधुबन थाना इलाके के गिरिडीह डुमरी रोड स्थित चैनपुर में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई । मृतकों में लक्ष्मणतुंडा गांव निवासी देवचंद्र साहू , केंदुआडीह निवासी थानू कुमार और निमियाघाट थाना इलाके के रंगामति गांव निवासी घनश्याम साहू शामिल हैं । बताया गया कि देर रात हुए इस सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद और मधुबन थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल से तीनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल भेजा । घटना के संबंध में बताया जा…

Read More

रांची। झारखंड में ठंड का कहर जारी है। राज्य में 21 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि गुरुवार को राजधानी रांची में सुबह में कोहरा और धुंध के बीच बादलों की लुका छिपी बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी से 21 जनवरी तक सुबह में कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और…

Read More

रांची। शहर की बुंडू थाना पुलिस ने हथियार के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम मुकेश कुमार महतो बताया गया है। इसके पास से एक पिस्टल और दो गोली बरामद की गई है। ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बुण्डू थाना क्षेत्र अन्तर्गत मौसीबाड़ी बुण्डू के पास एक अपराधी हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के बाद बुंडू एसडीपीओ ओम प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ उसे गिरफ्तार किया। आरोपित से पूछताछ की जा…

Read More

विशेष सलाहकारों के कारण एक बार फिर से दोराहे पर फंस गये हैं राहुल गांधी अपने कोर वोटरों को नजरअंदाज करने की बड़ी कीमत चुकायेगी पार्टी नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। देश की सियासत के केंद्र में अभी दिल्ली का विधानसभा चुनाव है, जिसमें मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच होता दिख रहा है। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस दिल्ली चुनाव में फिलहाल क्षेपक की भूमिका में ही नजर आ रही है, क्योंकि इंडी गठबंधन के उसके सहयोगियों ने उसे अकेला छोड़ दिया है। ऐसे में कांग्रेस के सामने…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मुंबई के नैसेना डोकयार्ड में दो युद्धपोतों और एक पनडुब्बी के जलावतरण के बाद कहा कि भारत विस्तारवाद नहीं बल्कि विकासवाद की भावना से काम करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत की समुद्री विरासत नेवी के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए भी बहुत बड़ा दिन है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने नौसेना को नया सामर्थ्य और विजन दिया था। आज उनकी इस पावन धरती पर 21वीं सदी की नेवी को सशक्त करने की तरफ हम एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि…

Read More

कोलकाता। कोलकाता की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को राशन वितरण घोटाले से जुड़े मामले में जमानत दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस मामले की जांच कर रहा है। अदालत ने मल्लिक को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी। मल्लिक 2011 से 2021 तक राज्य के खाद्य और आपूर्ति मंत्री रहे। ईडी ने उन्हें 27 अक्टूबर 2023 को कोलकाता के साल्ट लेक स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय वह राज्य सरकार में वन मंत्री के पद पर थे। विशेष पीएमएलए न्यायाधीश प्रसंता मुखर्जी ने मल्लिक…

Read More

नई दिल्ली। टाटा की अगुवाई वाली एअर इंडिया दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम महाकुंभ मेला 2025 के दौरान दिल्ली और प्रयागराज के बीच दैनिक उड़ानें संचालित करेगी। एअर इंडिया ने हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए दिल्ली और प्रयागराज के बीच अस्थायी दैनिक उड़ान सेवा शुरू करने करने का ऐलान किया है। एअर इंडिया ने जारी बयान में कहा कि इस रूट पर जैसे-जैसे मांग बढ़ेगी, एयरलाइन 25 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक उड़ानें संचालित करेगी। इसका उद्देश्य दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम के दौरान यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करना है, जिसमें दुनियाभर…

Read More