नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत की पहली राजकीय यात्रा पर आए सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम का गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया। इस माैके पर थर्मन काे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में राष्ट्रपति थर्मन ने राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम का गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में स्वागत किया गया। शनमुगरत्नम ने सलामी गारद का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य सहित अनेक गणमान्य लोग…
Author: shivam kumar
विशेष पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द बन चुका है आशाकोठी का दबंग सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को चुनौती देकर बता दी अपनी ताकत आखिर किसका संरक्षण प्राप्त है कारू यादव को घटना के दूसरे दिन किसके इंतजार में बैठा था कारू लोग तो कह रहे हैं कि कारू तो मोहरा है, असली खिलाड़ी कोई और है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। धनबाद का बाघमारा इलाका एक बार फिर चर्चा में है। यह चर्चा कोयले के अवैध कारोबार के क्रम में हुई वर्चस्व की लड़ाई के कारण हो रही है। इस चर्चा के केंद्र में…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना के अंतर्गत पुतकेल के जंगल में गुरुवार सुबह हुए प्रेशर आईईडी विस्फाेट में सीआरपीएफ के दाे जवान मिर्दुल बर्मन और मोहम्मद आशिक गंभीर रूप से घायल हाे गये हैं। जवान मिर्दुल के बाएं पैर में गंभीर चोट आई है वहीं मोहम्मद आशिक के चेहरे में चोट आई है। लेकिन राहत की बात है कि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस के अनुसार कैम्प पुतकेल से सीआरपीएफ 229 और कोबरा की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान कोबरा 206 बटालियन के 2 जवान नक्सलियों के लगाये…
वाशिंगटन। अमेजन के मालिक जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ‘ब्लू ओरिजिन’ ने गुरुवार सुबह फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से अपने नए रॉकेट न्यू ग्लेन को लॉन्च किया। न्यू ग्लेन ने सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश कर उपग्रह स्थापित किया। इस सफलता पर ‘ब्लू ओरिजिन’ के कर्मचारियों ने तालियां बजाईं। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, ‘ब्लू ओरिजिन’ की इस उपलब्धि के समय संयुक्त राज्य अमेरिका में अधिकांश लोग सो रहे थे। न्यू ग्लेन की सफल उड़ान निजी अंतरिक्ष कंपनियों और सरकारी एजेंसियों के लिए एक नया विकल्प बनाती है। यह संभावित रूप से एलन मस्क के स्पेसएक्स…
-विदाई भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कुलीनतंत्र के विस्तार के लिए चेताया वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को अपने विदाई भाषण में देशवासियों को कुलीनतंत्र के विस्तार से सावधान रहने का आह्वान किया। उन्होंने अलविदा करते हुए इस मौके पर अपने पांच दशक के राजनीतिक जीवन की उपलब्धियों को भी गिनाया। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, राष्ट्रपति बाइडेन ने ओवल कार्यालय से देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में अति धनवानों का एक कुलीनतंत्र उभर रहा है। यह कब अनियंत्रित हो जाएं कुछ पता नहीं। यह सत्ता के भूखे लोग हैं। वह इसके लिए खतरनाक…
सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल की रात पहली बार राष्ट्रपति भवन की जगह सियोल डिटेंशन सेंटर गुजरी। हिरासत में लिए गए येओल से कल दिनभर भ्रष्टाचार जांच कार्यालय (सीआईओ) पूछताछ की गई। उन्होंने जांच अधिकारियों के एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। येओल के खिलाफ नेशनल असेंबली महाभियोग प्रस्ताव पारित कर चुकी है। अब यह संवैधानिक अदालत में विचाराधीन है। येओल को मार्शल लॉ की अल्पकालिक घोषणा के बाद विरोध का तगड़ा सामना करना पड़ा है। वकीलों ने कहा, येओल अब जांच में सहयोग नहीं करेंगे द कोरिया टाइम्स की खबर के अनुसार, उनके वकीलों ने…
-पूर्व गृह राज्य मंत्री लुत्फुज्जमां बाबर सहित पांच को किया बरी ढाका। बांग्लादेश हाइकोर्ट ने उल्फा नेता परेश बरुआ को लेकर बुधवार को अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उनके आजीवन कारावास की सजा को घटाकर 14 साल कर दिया है। इससे पहले कोर्ट ने उनकी मौत की सजा को रद्द कर दिया था और उसे आजीवन कारावास में बदल दिया था। अटॉर्नी जनरल के ब्यूरो के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि बांग्लादेश हाइकोर्ट ने दो दशक पहले असम में अलगाववादी समूह के ठिकानों पर हथियारों से भरे ट्रकों की तस्करी करने के प्रयास के सिलसिले में उल्फा…
रांची। झारखंड हाइ कोर्ट ने गुरुवार को झारखंड निकाय चुनाव मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को निकाय चुनाव करने के लिए चार महीने का समय दिया। यह सुनवाई जस्टिस आनंद सेन की अदालत में हुई। कोर्ट ने तीन सप्ताह में चुनाव कराने के आदेश का अनुपालन नहीं होने पर सवाल उठाए। इसपर राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की पात्रता निर्धारण को लेकर जिला स्तर पर ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। कुछ ही जिलों में ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया बाकी है, जिसे जल्द…
वरुण धवन का ‘बेबी जॉन’ में दमदार एक्शन और शानदार अदाकारी करना उनके फैंस के लिए सराहनीय रहा, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब वरुण अपनी अगली महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘बॉर्डर 2’ पर पूरी तरह फोकस कर चुके हैं। उनकी पहली तस्वीर ने दर्शकों के बीच नई उम्मीदें जगा दी हैं। ‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा बनना वरुण के लिए न केवल एक बड़ा कदम है बल्कि यह उनके करियर में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ सकता है। उनकी तस्वीर से साफ है कि वह एक डेडिकेटेड सोल्जर के किरदार में नजर आएंगे। वरुण अपनी फिटनेस और परफॉर्मेंस…
रांची। रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त फिलबियुस बारला के निधन पर नगर आयुक्त संदीप सिंह सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुरुवार को शोक प्रकट किया है।सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि रांची नगर निगम परिवार दुःख की इस घड़ी में फिलबियुस बारला के परिवार के साथ है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।अपर नगर आयुक्त फिलबियुस बारला का बुधवार को निधन हो गया। उनकी तबियत खराब होने के बाद उन्हें दोपहर को ऑर्किड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बुधवार को देर शाम को उनका…
रांची। झारखंड मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के पूर्व सचिव नारायण साहू की पुण्यतिथि पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन पांच फरवरी की सुबह सात बजे अरगौड़ा चौक पर किया जाएगा। झारखंड मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मण राम, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद साहू और चंदन साहू ने संयुक्त रूप से गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 18 साल के युवक और युवती के लिए 10 किलोमीटर, जूनियर ब्वॉय और जूनियर गर्ल्स (12-17 वर्ष) के लिए पांच किलोमीटर, 30 साल से 55 साल तक व्यक्तियों के लिए तीन किलोमीटर की कंट्री दौड़ आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के विजेताओं के…
