नई दिल्ली। काशी तमिल संगमम (केटीएस) का तीसरा संस्करण उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 15 से फरवरी से शुरू होगा। केटीएस की थीम ऋषि अगस्त्य के दर्शन पर केंद्रित होगी। इसकी मेजबानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास करेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में काशी तमिल संगमम (केटीएस) के तीसरे संस्करण की आधिकारिक घोषणा की और इसके लिए आधिकारिक पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि आईआईटी मद्रास द्वारा होस्ट किया गया पोर्टल kashitamil.iitm.ac.in एक फरवरी तक पंजीकरण स्वीकार करेगा। मंत्री ने कहा कि 10 दिनों तक चलने वाला केटीएस का यह तीसरा संस्करण…
Author: shivam kumar
ढाका। बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने बहुचर्चित जिया अनाथालय ट्रस्ट में हुए भ्रष्टाचार के मामले में हाई कोर्ट और ट्रायल कोर्ट के फैसले को खारिज करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया को आज बरी कर दिया। हाई कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष जेल की सजा सुनाई थी। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सैयद रेफअत अहमद ने सुबह करीब पौने नौ बजे फैसला सुनाया। बांग्लादेश के समाचार पत्र प्रोथोम अलो की खबर के अनुसार, हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ 79 वर्षीय खालिदा जिया की अपील की समीक्षा के बाद प्रधान न्यायाधीश डॉ. सैयद…
काठमांडू। नेपाल के विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक के बाद नेताओं ने प्रधानमंत्री केपी ओली और उनकी सरकार की आलोचना की है। प्रमुख विपक्षी नेता पुष्प कमल दहाल प्रचण्ड ने कहा कि अब ओली सरकार की आयु अधिक नहीं है। माओवादी संसदीय दल के कार्यालय में आज पार्टी अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल प्रचण्ड की अध्यक्षता में विपक्षी दलों की बैठक हुई। बैठक में माओवादी के अलावा एकीकृत समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी, नेपाल समाजवादी पार्टी और आम जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही। बैठक में ओली सरकार द्वारा संसद की बैठक नहीं बुलाने और अध्यादेश…
अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 2024 में जून महीने में रिलीज होने वाली थी लेकिन विवादों में घिर गई। आखिरकार कुछ सीन काटने के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दे दी। अब एक बार फिर ये फिल्म विवादों में फंस गई है। फिल्म ‘इमरजेंसी’ बांग्लादेश में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। बांग्लादेश में ‘इमरजेंसी’ नहीं दिखाई जाएगी। यह फैसला भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा तनावपूर्ण संबंधों से जुड़ा है। भारत और बांग्लादेश दोनों के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंध हैं। ‘इमरजेंसी’ बांग्लादेश में बैन होने वाली पहली भारतीय फिल्म नहीं है। इससे पहले बांग्लादेश में ‘पुष्पा 2’…
– निवेशकों को 1 दिन के कारोबार से 1.18 लाख करोड़ का मुनाफा नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि आज तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच लगातार खींचतान चलती रही। इस खींचतान की वजह से शेयर बाजार कुछ देर के लिए लाल निशान में भी पहुंचा, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली करके उसे दोबारा हरे निशान में पहुंचा दिया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.29 प्रतिशत और निफ्टी 0.16 प्रतिशत की मजबूती के…
नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोरी दिख रहा रुपया आज 28 पैसे की मजबूती के साथ 86.36 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। माना जा रहा है कि डॉलर इंडेक्स में आई गिरावट और अमेरिका के 10 ईयर ट्रेजरी यील्ड की कमजोरी के कारण भारतीय मुद्रा रुपये की कीमत में डॉलर की तुलना में लगातार दूसरे सत्र में तेजी की स्थिति बनी है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार अमेरिकी इक्विटी मार्केट में गिरावट और कच्चे तेल की कीमत में आई नरमी से भी रुपये को सहारा मिला है। इसके साथ ही अमेरिका में प्रोड्यूसर…
गढ़वा। गढ़वा के विश्रामपुर सीट से चार बार विधायक और दो बार राज्य सरकार में मंत्री रहे रामचंद्र चंद्रवंशी ने चुनावी राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा कर दी। उन्होंने आगे कोई भी चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर दिया। रामचंद्र चंद्रवंशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगे। बीजेपी की ओर से उन्हें जो भी दायित्व दिये जायेंगे उसे पूरा करेंगे। क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए वो हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत राजनीति का हिस्सा है, जनता का निर्णय ही सर्वोपरि है। राजनीति…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज भवन में भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया।
-अपहरण की कहानी पूरी तरह झूठी निकली रांची। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से रहस्यमय तरीके से लापता हुई दो सगी बहनें कर्नाटक-केरल के बॉर्डर के पास से रांची पुलिस ने कर्नाटक पुलिस की सहायता से बरामद कर लिया है। दोनों लड़कियां अपने प्रेमी के साथ गयी थीं। दोनों लड़कियां सुरक्षित हैं और उन्हें पुलिस की टीम रांची लेकर लौट रही है। संभवत: इस संबंध में रांची पुलिस गुरुवार को प्रेसवार्ता कर विस्तार से खुलासा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, दोनों बहनों ने पूरी प्लानिंग के साथ अपने प्रेमी के साथ रांची से भागी थीं। इस मामले में पुलिस…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नई दिल्ली में आयोजित ‘राष्ट्रीय युवा महोत्सव’ में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों से राजभवन में संवाद किया। उन्होंने प्रतिभागियों के उल्लेखनीय प्रदर्शन और राज्य का राष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ाने के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी। साथ ही प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्यपाल ने युवाओं की प्रतियोगिता में भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि किसी विषय को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और अन्य राज्यों की संस्कृति एवं सोच को समझना युवाओं के व्यक्तित्व…
साल 2023 में आई रजनीकांत फिल्म ‘जेलर’ बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट रही थी। रजनीकांत के अभिनय की काफी सराहना भी हुई। कुछ महीने पहले ‘जेलर 2’ को लेकर चर्चा चल रही थी। आखिरकार ‘जेलर 2’ का प्रोमो रिलीज कर दिया गया। 4 मिनट के प्रोमो में रजनीकांत का स्वैग और उनका एक्शन अवतार देखा जा सकता है। रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का प्रोमोप्रोमो में ‘जेलर’ के डायरेक्टर नेल्सन और म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध नई स्क्रिप्ट पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। अचानक उनके घर पर फायरिंग और तोड़फोड़ होने लगती है। इसके बाद सामने आए रजनीकांत। अभिनेता की आंखों…
