-विपक्ष ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, गृहमंत्री ने कहा-जल्द गिरफ्त में होंगे हमलावर मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 15 पुलिस टीमें गठित की हैं। इनमें मुंबई पुलिस अपराध शाखा की 8 टीम और मुंबई पुलिस की 7 टीम अलग-अलग एंगल से मामले की छानबीन कर रही हैं। इनमें से एक टीम को मुंबई के बाहर भेजा गया है। हमले के बाद सैफ अली खान का लीलावती अस्पताल में डॉ. नितिन डांगे और डॉ. लीना जैन की देखरेख में उपचार चल रहा है। राज्य सरकार ने कहा है कि…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों के नामों की सूची देररात जारी की। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। वेणुगोपाल के अनुसार, सुरेंद्र कुमार बवाना (एससी), सुमेश गुप्ता रोहिणी, राहुल धनक करोलबाग (एससी), वीरेंद्र बिधूड़ी तुगलकाबाद और अर्जुन भड़ाना बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। पार्टी शेष दो उम्मीदवारों के नामों पर माथापच्ची कर रही है।
आइजोल। मिजोरम के ममित जिले के वेस्ट फेलेंग थाना क्षेत्र के सैथाह गांव के पास मिजोरम पुलिस और खुफिया एजेंसी को संयुक्त अभियान में बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद करने में कामयाबी मिली है। इस दौरान म्यांमार के चिन नेशनल फ्रंट (सीएनएफ) का एक प्रमुख नेता पुलिस के हत्थे चढ़ गया।पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान छह एके-47 राइफल, 10,050 कारतूस और 13 मैगजीन को बरामद कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनमें म्यांमार के चिन नेशनल फ्रंट (सीएनएफ) का एक प्रमुख नेता भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह हथियार म्यांमार के…
नई दिल्ली। एक दिन की मामूली गिरावट के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। आज की तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 80,220 रुपये से लेकर 80,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 73,550 रुपये से लेकर 73,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज 1 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। इस तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 93,500 रुपये प्रति…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज गुजरात के वडनगर में पुरातत्व अनुभवात्मक संग्रहालय, प्रेरणा कॉम्प्लेक्स एवं वडनगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। साथ ही विरासत परिसर विकास योजना, शहरी सड़क विकास और सौन्दर्यकरण कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा पर एक फिल्म का भी शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार 12,500 वर्गमीटर क्षेत्र में कुल 298 करोड़ रुपये की परियोजना लागत से तैयार पुरातात्विक अनुभवात्मक संग्रहालय वडनगर के 2500 वर्ष से अधिक पुराने समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास और निरंतर मानव निवास के क्रम को उत्खनन किए गए पुरातात्विक प्रमाणों के माध्यम…
इंफाल। भारत-म्यांमार सीमा से सटे मणिपुर के सीमावर्ती इलाकों से भारी संख्या में हथियार और विस्फोटकों की बरामदगी हुई है। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों में सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। अभियान में बिष्णुपुर जिले के नंबोल थाना क्षेत्र के आइगेजांग और लैमाराम उयोक चिंग के पास से एक 51 मिमी मोर्टार ट्यूब लॉन्चर, एक एसएलआर राइफल (मैगजीन सहित), एक स्नाइपर राइफल, तीन 40 मिमी लैथोड शेल, चार एसएलआर के जिंदा कारतूस, चार 36 एचई ग्रेनेड, एक स्मोक बम तथा अन्य विस्फोटक और उपकरण बरामद किए गए। एक अन्य अभियान में थौबल जिले…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन मजबूती का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद मुनाफा वसूली का दबाव भी बनता हुआ नजर आया, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल धीमी पड़ती गई। इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में ही कारोबार करते रहे। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.31 प्रतिशत और निफ्टी 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। अमेरिका में महंगाई की दर अनुमान से कम रहने की वजह से पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में उत्साह बना रहा। रिटेल महंगाई के आंकड़ों से उत्साहित डाउ जॉन्स पिछले सत्र…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का तीसरा चरण आज खगड़िया से शुरु होगा। तीसरे चरण में मुख्यमंत्री 29 जनवरी तक राज्य के 09 जिलों में प्रगति यात्रा करेंगे। मुख्यमंत्री अब तक प्रगति यात्रा के क्रम में 13 जिलों की यात्रा कर चुके हैं। उनकी इस यात्रा की शुरुआत 23 दिसम्बर को पश्चिम चंपारण से शुरू हुई थी। तीसरे चरण में वह खगड़िया के बाद 18 जनवरी को बेगूसराय जिले में यात्रा करेंगे। मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के दौरान हर जिले में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश प्रगति यात्रा के तीसरे चरण…
-युवक लवकुश की हत्या कर शव को गड्ढे में था छुपाया।-20 दिसबंर को घर से था लापता पूर्वी चंपारण। जिला के हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित घीवाढार पंचायत के गोविंदापुर पासवान टोली के युवक लवकुश हत्या मामले में उसकी मां मुनिया देवी के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। जिसमें लवकुश के दोस्तों सहित नौ लोगों को नामजद किया गया है। नामजद एक दोस्त घीवाढार का रहने वाला बताया गया है। उल्लेखनीय है,कि बीते 20 दिसंबर को लवकुश अपनी विधवा मां से दो सौ रूपया मांगकर घर से निकला था। लेकिन उसके बाद घर वह नहीं लौट पाया। मां…
हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के जरिये सांसद सामूहिक विवाह उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गयी है। उत्सव में 101 निर्धन जोड़ों का विवाह कराया जायेगा। इस सामूहिक विवाह का आयोजन दो फरवरी को होगा। सांसद मनीष जायसवाल गुरुवार को अपनी टीम के साथ विवाह स्थल हजारीबाग स्टेडियम (कर्जन ग्राउंड) पहुंचे और शादी स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों में जुटे लोगों को कई प्रकार के दिशा-निर्देश दिए। पिछले साल भी सांसद ने हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र की 25 निर्धन बेटियों का कन्यादान किया था। इस मौके पर सांसद मनीष जायसवाल के साथ हजारीबाग…
