रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए झारखंड पुलिस जगह-जहग पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के झिबरी मोड़ में चुनाव को लेकर बनाए गए चेकपोस्ट से पुलिस ने एक वयक्ति के पास से 1 लाख रुपये कैश बनामद किए हैं। चान्हो थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।
Author: shivam kumar
सरायकेला। सरायकेला- राजनगर मार्ग पर कालापाथर गांव के समीप टिप टेलर और 407 एलपी के बीच हुई टक्कर में रविवार की देर रात तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि सरायकेला की ओर से आ रहे 407 वाहन ( जेएच06आर/6361) की राजनगर की ओर से आ रहे टिप टेलर ( जेएच05सीक्यु/1369 ) के बीच कालापाथर गांव के समीप आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे टिप टेलर में आग…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होना है। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दे दिये गये हैं। सभी का चुनाव प्रचार ने भी जोर पकड़ लिया है। हटिया विधानसभा में चुनाव के लिए 27 प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं। हटिया विधानसभा में सबसे अधिक 524460 मतदाता हैं। जिसमें 261359 पुरुष और 263077 महिला मतदाता हैं। 2019 के मुकाबले में 17.46% मतदाता बढ़े हैं। इनमें 17329 वोटर पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हटिया विधानसभा में 496 पोलिंग स्टेशन है, जिसमें 334 शहरी और 162 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 2019 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के…
खूंटी। खूंटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खूंटी के तूतटोली, कुसुम टोली, बिचना सहित कई गांवों का दौरा कर लोगों का आह्वान किया कि वे राज्य में काम करनेवाली और स्थायी सरकार बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों के कार्यकाल में हेमंत सरकार ने राज्य को खोखला कर दिया। विधायक और भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही हर बहन के खाते में गोगो दीदी योजना के तहत हर महीने…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा के संकल्प पत्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इसमें सिर्फ मोदी ही मोदी दिखाई पड़ रहे हैं। हां, कवर पर बाबूलाल मरांडी को देखकर अच्छा लगा। बाबूलाल को बहुत दिनों के बाद ऐसी जगह मिली है। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने रविवार की जनसभा में हेमंत सोरेन से कुछ सवाल पूछे हैं। पूछा है कि पांच साल में पांच लाख की नौकरी देने की बात हमने की थी। इस पर सुप्रियो ने कहा कि ये चुनाव बाबूलाल नहीं लड़ रहे हैं, मोदी लड़ रहे…
रांची। भाजपा का यह संकल्प पत्र नहीं बल्कि फरेब पत्र है। 2014 से राज्य की जनता देख रही है कि इनका हर वादा जुमला बनकर रह गया। भाजपा के संकल्प पत्र पर प्रतिक्रिया स्वरूप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि भाजपा घुसपैठ की बात कर राज्य सरकार को दोष देती है । लेकिन इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार केंद्र सरकार और गृह मंत्री हैं, जिनके नेतृत्व में सीमाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि घुसपैठ के नाम पर आदिवासी समुदाय को दिग्भ्रमित करने और खुद को उनका हितैषी साबित करने की कोशिश भाजपा कर रही है। आदिवासी…
आदिवासी समाज को मिलेगी सुरक्षा, चुनावी संकल्पों का किया एलान गढ़वा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में भाजपा सरकार बनने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और एनआरसी लागू करने का बात कही है। उन्होंने कहा कि इसमें आदिवासी समाज को विशेष रूप से बाहर रखा जायेगा। उन्होंने उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल की तैयारी का निरीक्षण करने के बाद गढ़वा के भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी भाजपा के संकल्प पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि झारखंड के लिए भाजपा ने पांच…
जमशेदपुर में जनसभा को गांडेय विधायक ने संबोधित किया जमशेदपुर। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने जमशेदपुर में रविवार को आयोजित जनसभा में कहा कि झारखंड बनने के बाद भी हमारी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। अभी भी हम आदिवासी अस्मिता की लड़ाई लड़ रहे हैं। जब हेमंत सोरेन जी मंईयां योजना लागू करते हैं, तो उनसे डरी हुई केंद्र सरकार उन्हें जेल भेजने का काम करती है। कल्पना ने कहा कि विपक्ष हमें बांटने का काम कर रहा है जबकि इंडिया गठबंधन जोड़ने का काम कर रहा है। झारखंड का हर गांव एक शहीद की कहानी कहता है। लेकिन केंद्र…
चतरा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस झारखंड सरकार को बदल दीजिए। हेमंत सोरेन की सरकार को उखाड़ कर फेंक दीजिए। शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन गरीबों की बात करते हैं। मैं पूछने आया हूं कि पांच साल में अपने परिवार के अलावा किसी का भला किया हो तो उसकी सूची लाइए। नरेन्द्र मोदी ने बिजली दी, पानी दी, पांच लाख तक मुफ्त में इलाज कराया। हेमंत बाबू आपने कुछ किया है तो मुझे जरूर बताइए। कांग्रेस के…
– घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 98,400 करोड़ के शेयर खरीदे नई दिल्ली। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार के लिए अक्टूबर का महीना सबसे अधिक नुकसान वाला महीना साबित हुआ है। अक्टूबर के महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 11.2 अरब डॉलर यानी करीब 94,017 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। घरेलू शेयर बाजार के इतिहास में किसी एक महीने में विदेशी निवेशकों ने पहली बार इतनी जोरदार बिकवाली की है। इसके पहले मार्च 2020 में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से सबसे अधिक 61,973 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी। डिपॉजिटरी के आंकड़ों…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट नजर आ रही है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज मामूली तेजी दर्ज की गई है। सोने की कीमत में आई कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 80,550 रुपये से लेकर 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 73,850 रुपये से लेकर 73,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने के विपरीत चांदी के भाव में तेजी आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत…
