धरमपुर (गुजरात): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृहराज्य गुजरात में चुनावी प्रचार के दौरान आज भी कांग्रेस पर तीखे हमलों और गुजरात विरोधी होने का आरोप लगाने का क्रम जारी रखा तथा पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव को भी ‘औरंगजेब राज’ कह कर इस पर तंज कसा। मोदी ने आज दक्षिण गुजरात के वलसाड जिले के आदिवासी बहुल धरमपुर के मालनपाड़ा मैदान में चुनावी सभा में कहा कि पहले भी देश को एक करने वाले सरदार पटेल से अन्याय कर चुके और वलसाड की संतान मोरारजी देसाई को प्रधानमंत्री बनाने के डर से जेल में डाल चुकी कांग्रेस गुजरात की…
Author: आजाद सिपाही
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि यह सोनिया गांधी की उस चिंता का परिचायक है कि गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश की हार के पहले उनका पुत्र किसी तरह से पार्टी अध्यक्ष बन जाए। भाजपा के प्रवक्ता जी वी एल नरसिंह राव ने यहां कहा कि गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के चुनाव के परिणाम आने के पहले कांग्रेस श्री गांधी की पदोन्नति की जल्दी में है क्योंकि चुनाव में पराजित व्यक्ति को अलंकृत करने का कोई आैचित्य नहीं रह…
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पार्टी अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। कांग्रेस ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए केवल राहुल गांधी का ही नामांकन मिला है। एक से ज्यादा नामांकन होने पर ही चुनाव होता है। राहुल गांधी के लिए 890 प्रस्तावक मिले हैं। इसी के साथ राहुल गांधी का पार्टी का अध्यक्ष बनने का रास्ता करीब पूरी तरह साफ हो चुका है। इससे कुछ ही घंटे पहले राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र भर दिया जिससे देश की इस सबसे पुरानी पार्टी में नयी…
भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच शनिवार से दिल्ली में खेला जा रहा है। इसके दूसरे दिन भारत ने 536 रन बनाकर पारी घोषित की। इसके जवाब में श्रीलंका ने 7 विकेट खोकर 324 रन बना लिए हैं। श्रीलंका का 7वां विकेट निरोशन डिकवेला के रूप में गिरा। वो बिना खाता खोले अश्विन की गेंद पर बोल्ड हुए। श्रीलंका के लिए दिमुथ करुणारत्ने और दिलरुवान परेरा ओपनिंग करने आए। इस दौरान करुणारत्ने पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें मोहम्मद शमी ने आउट किया। इनके बाद धनंजया डी सिल्वा…
मुंबई: यहां मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि मेट्रो किराये में वृद्धि को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार मेट्रो किराया निर्धारण के लिए समिति बनाए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई मेट्रो तीन साल से घाटे में चल रही है। इस दौरान मेट्रो को 1000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है, जिससे उबरने के लिए किराया बढ़ाने का फैसला लिया गया, लेकिन इससे पहले यह मामला हाईकोर्ट जा पहुंचा जहां सरकार को तगड़ा झटका लगा है। मामले पर सुनवाई के…
लंदन : जमानत पर चल रहे भारतीय शराब व्यवसायी विजय माल्या वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुए हैं. उनके प्रत्यर्पण संबंधी मामले की सुनवाई शुरू हो चुकी है.फिलहाल वह 6,50,000 पौंड की जमानत पर बाहर हैं. धोखाधड़ी और धन शोधन के मामले में उन्हें स्कॉटलैंड यार्ड द्वारा गिरफ्तार किया गया था. माल्या भारत में वांछित हैं.वह खुद ही मार्च 2016 से वह भारत से बाहर ब्रिटेन में रह रहे हैं. उन पर बंद हो चुकी विमानन कंपनी किंगफिशर के कई भारतीय बैंकों का ऋण जान बूझकर नहीं चुकाने का आरोप है यह कुल राशि 9,000 करोड़ रुपये के करीब है.…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को दावा करते हुए कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मजबूती से विधानसभा चुनाव जीतेगी। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गुजरात में कांग्रेस डरी हुई क्यों है, जिस कारण उसे ‘जनेऊ’ दिखाना पड़ रहा है। नीतीश ने सवालिया लहजे में कहा कि हम लोगों ने कभी जनेऊ नहीं पहना तो क्या हम हिंदू नहीं हैं? पटना में ‘लोकसंवाद कार्यक्रम’ में भाग लेने के बाद नीतीश ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने एक सभा में सभी लोगों के जनेऊ उतरवा दिए थे। उनका कहना था कि हम लोगों…
झारखंड: हाल ही में झारखंड के खूटी में भाजपा के नेता भैयाराम मुडा की कुछ अज्ञात लोगों ने गोलीयां चलाकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को पकडने का अभियान चलाया था। मगर पुलिस की मेहनत रंग लाई और उन्होंने इस केस में करीब तीन आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में खूंटी एसपी अश्वनी कुमार सिन्हा ने बताया कि 70 हजार रुपये लैवी के दौरान गड़बड़ी होने के कारण बीजेपी नेता भैयाराम मुंडा और उनके चचरे भाई बिरसा मुंडा की हत्या करने का प्रयास किया गया था। मगर आनन फानन में…
भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच शनिवार से दिल्ली में खेला जा रहा है। इसके दूसरे दिन भारत ने 536 रन बनाकर पारी घोषित की। इसके जवाब में श्रीलंका ने 4 विकेट खोकर 284 रन बना लिए हैं। इस दौरान कप्तान दिनेश चंडीमल ने टेस्ट करियर का 10वां शतक जड़ा। चंडीमल ने 269 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। वहीं इनके साथ समरविक्रमा क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका के लिए दिमुथ करुणारत्ने और दिलरुवान परेरा ओपनिंग करने आए। इस दौरान करुणारत्ने पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो…
नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के दुलारे हैं और वह पार्टी की महान परंपराओं को आगे ले जाएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए राहुल के नामांकन पर्चा भरने के बाद कहा, “राहुल गांधी कांग्रेस के दुलारे हैं और वह पार्टी की महान परंपराओं को आगे ले जाएंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 19 से अधिक वर्षो तक पार्टी की सेवा की है। मनमोहन ने कहा, “यह पार्टी के लिए एक नया अध्याय होगा और राहुल गांधी पार्टी को आगे बढ़ाने…
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। माना जा रहा है राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए 75 से अधिक नामांकन दाखिल होंगे। नामांकन पत्र शाम साढ़े तीन बजे तक दाखिल किए जा सकते है। इसके बाद पार्टी के चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मुल्ला पल्ली रामचन्द्रन नामांकन पत्रों की कुल संख्या का ऐलान करेंगे। अध्यक्ष…