Author: SUNIL SINGH

रांची। झारखंड हाइकोर्ट से राज्य सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी को बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने दुमका सिविल कोर्ट द्वारा चार्ज फ्रेम किये जाने को चुनौती दी थी। याचिका खारिज होने के बाद अब ट्रायल कोर्ट इस मामले की सुनवाई शुरू करेगा। इरफान अंसारी की याचिका पर हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अरुण कुमार राय की कोर्ट में सुनवाई हुई। इरफान अंसारी की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने बहस की। दुमका सिविल कोर्ट ने 2022 में इरफान के खिलाफ किया था चार्जफ्रेम दरअसल साल 2018 में दुष्कर्म की…

Read More

रांची। झारखंड में निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार की अपील पर गुरुवार को झारखंड हाइकोर्ट ने फैसला सुनाया है। हाइकोर्ट की खंडपीठ ने राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी है। कोर्ट ने एकल पीठ का आदेश बरकरार रखा है, पूर्व में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। हाइकोर्ट की एकल पीठ ने तीन सप्ताह में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने को लेकर 4 जनवरी 2024 को आदेश दिया था, जिसे राज्य सरकार ने हाइकोर्ट की खंडपीठ में चुनौती दी थी। पूर्व में हाइकोर्ट की खंडपीठ में…

Read More

पलामू ।मेदिनीनगर नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार शाम समाप्त हो गयी है। नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन ने सभी छह सूत्री मांगों को पूरा करने का निर्णय लिया है। रांची में वार्ता के बाद मांगे पूरी करने पर हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया। बतातें चलें कि झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर 23 अगस्त से मेदिनीनगर नगर निगम समेत पूरे राज्य के कर्मी अपनी छह सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल पर चले गए थे। झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन की छह सूत्री मांगों पर राज्य के नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन ने…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेस जोर-शोर से तैयारी में जुटी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलते ही केशव महतो कमलेश लगातार झारखंड दौरे पर हैं। इस दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं और उनमें ऊर्जा भरने का काम कर रहे हैं। इसके मद्देनजर शुक्रवार को देवघर जिले के विभिन्न विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए केशव महतो कमलेश देवघर पहुंचेंगे। यहां पर एक निजी होटल में जिले के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्नम संजय…

Read More

रांची। जिले के मेसरा ओपी क्षेत्र के बीआइटी मेसरा इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे स्थित स्वर्णरेखा नदी से चार युवकों के शव बरामद हुए हैं। सभी शव मंगलवार की देर रात 11 बजे बरामद किये गये हैं। मृतकों में नेवरी गांव के सोएब अंसारी, चुटू गांव के शाहिद अंसारी, आसिफ अंसारी और मकसूद अंसारी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, चारों युवक नदी में मछली मारने गये थे। अचानक बारिश होने के कारण नदी में पानी का बहाब तेज हो गया और चारों पानी में डूब गये। हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस मृतकों के शरीर पर चोट के निशान मिले…

Read More

रांची। झारखंड के चर्चित बड़गाई जमीन मामले को लेकर झारखंड पुलिस की एंटी करप्शन ब्यूरो सक्रिय हो गई है। बड़गाई जमीन घोटाले को लेकर एसीबी की टीम राजधानी रांची, चाईबासा और हजारीबाग में छापेमारी कर रही है। बड़गाई जमीन घोटाले मामले में रांची के बरियातू थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। अब इस मामले की जांच एसीबी कर रही है। इधर, हजारीबाग में सदर अनुमंडल कार्यालय और उनके आवास पर एसीबी की टीम पहुंची है। आठ सदस्यीय टीम पर्याप्त सुरक्षाबलों की उपस्थिति में कार्यालय का निरीक्षण कर रही है। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को कार्यालय या आवास पर अंदर…

Read More

छह सांगठनिक प्रमंडलों से निकलेगी परिवर्तन यात्रा 20 सितंबर से 30 सितंबर तक होगी यात्रा विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा शीघ्र रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इसमें आगामी 20 सितंबर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में केंद्रीय मंत्री सह विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी और असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और यात्रा के संयोजक सांसद दीपक प्रकाश,…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मंगलवार को नामकुम स्थित लोवाडीह में दुर्गा सोरेन की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दुर्गा सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रणेता, भूतपूर्व विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई थे।

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने हाइकोर्ट की खंडपीठ से वीकेएस रियलिटी की अपील खारिज किये जाने और एकल पीठ का जुलाई 2023 के आदेश को सही ठहराया आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मोरहाबादी स्थित रतन हाइट्स के जमीन मालिक को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका। सुप्रीम कोर्ट ने रतन हाइट्स के जमीन मालिक अशोक कुमार वालमजी परमार और अन्य की ओर हाइकोर्ट के खंडपीठ एवं एकल पीठ के आदेश को चुनौती देने वाली एसएलपी को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने हाइकोर्ट के खंडपीठ और एकल पीठ के आदेश को सही बताते हुए कहा कि इस एसएलपी को सुनने का कोई ग्राउंड नहीं…

Read More

रांची। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी की याचिका पर चार सप्ताह में निर्णय लेने का निर्देश झारखंड हाई कोर्ट को दिया है। हाईकोर्ट ने सुनील तिवारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न केस में आरोप तय करने के मामले पर 31 जुलाई को रोक लगा दी थी। इसके खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी खूंटी की एक युवती ने सुनील तिवारी पर दुष्कर्म करने और जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए गाली देने का आरोप लगाया है। युवती ने 16 अगस्त 2021 को रांची के अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई…

Read More

रांची। जल संसाधन विभाग में कनिष्ठ को जूनियर इंजीनियर से असिस्टेंट इंजीनियर पद पर प्रमोशन दिये जाने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में हाइकोर्ट की एकल पीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि प्रार्थियों को भी उसी तिथि से प्रोन्नति दी जाये, जिस तिथि से प्रार्थी के कनिष्ठ को प्रमोशन दिया गया था। कोर्ट ने याचिका निष्पादित कर दी। मामले को लेकर अनिल कुमार, जयराम और विद्या भार्गव की ओर से अलग-अलग रिट याचिका हाइकोर्ट में दाखिल की गयी थी। उनकी ओर से याचिका दाखिल कर कहा गया था कि उनकी पोस्टिंग…

Read More