कुपवाड़ा। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान में एक आतंकी ठिकाने से हथियार और नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। खुफिया सूचना पर की गई कार्रवाई में यह सफलता मिली है।एक अधिकारी ने बताया कि 17 दिसंबर की देरशाम आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान इस सेक्टर के अमरोही में एक आतंकी ठिकाने से चार पिस्तौल, छह मैगजीन और लगभग चार किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
Author: SUNIL SINGH
बीजापुर/रायपुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर के बासागुड़ा थानाक्षेत्र के नेंड्रा जंगलों में आज सुबह से नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी है। बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने मुठभेड़ की पुष्टि की । उन्होंने जानकारी दी है कि सुरक्षा बल के जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस ने दोनों पुरुष माओवादियों के शव बरामद कर लिए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है।
रांची। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने राज्य के सभी जिलों में 18 दिसंबर को जन शिकायत कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश जिलों के एसएसपी और एसपी को दिया है। जिसमें आमलोग पुलिस के एडीजी,आइजी और डीआइजी रैंक के अफसरों के सामने अपनी समस्या रखेंगे। पूर्व में 21 अगस्त 2024 को हुए जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में आये छह हजार शिकायतों को लेकर दिये गये निर्देशों का कितना पालन हुआ,इसको लेकर भी समीक्षा करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को डीजीपी ने दिया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी हो गया है।
हजारीबाग । जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र के लोयसुकुवार के पुरनी पेटो गांव में ट्रेक्टर की चपेट में आने से आयुष कुमार (16)की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक आयुष के घर पर उसकी चचेरी बहन की शादी मंगलवार को थी। इसलिए वह सामान लेने सोमवार को दुकान जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बालू लदा ट्रैक्टर ने उसे अपने चपेट में ले लिया और उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना के बाद टंडवा हजारीबाग मार्ग को ग्रामीणों ने जाम कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि…
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा – जोहार साथियों, आज का दिन ऐतिहासिक है, अबुआ सरकार के लिए हर एक झारखंडी को बधाई रांची। हेमंत सोरेन ने गुरुवार को चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी। लेकिन उससे पहले हेमंत सोरेन ने अपने दिल की बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि जोहार साथियों, आज का दिन ऐतिहासिक है-एक ऐसा दिन जो हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम-भाईचारे की भावना और न्याय के प्रति…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन आज चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आगाज झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में शाम 4 बजे से होगा। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कार्यक्रम स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इस बार शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टियों के प्रमुख से लेकर कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगे। ऐसे में रांची शहर…
हजारीबाग। जिले के सदर प्रखंड के भेलवारा चेहला जंगल में हाथी ने कुचल कर एक महिला को मार डाला, जबकि हाथी के हमले में एक महिला और एक युवती घायल हो गयीं। घटना मंगलवार रात की है। दोनों घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका की पहचान पूनम देवी( 22), पिता नरेश तुरी के रूप में की गयी। घायलों में रोशनी कुमारी (27),पति रंजीत कुमार और ननद पिंकी कुमारी(17) शामिल हैं। घायलों का इलाज कराने आयी गांव की महिला शहजादी परवीन और बेबी कौशर ने बताया कि मृतका पूनम देवी, घायल रोशनी कुमारी और…
लातेहार। लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के भीमपांव जंगल के पास बीती रात आपसी झगड़े में माओवादी कमांडर छोटू खरवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बुधवार को उसका शव बरामद हुआ है। पलामू डीआईजी वाईएस रमेश ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद में खरवार की हत्या हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार माओवादियों के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा था। इसका समझौता करने के लिए माओवादी मंगलवार की रात छिपादोहर थाना…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े 8.46 एकड़ जमीन के फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी जमीन कारोबारी शेखर प्रसाद महतो उर्फ शेखर कुशवाहा की जमानत याचिका पर सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में इडी ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की। हाइकोर्ट की एकल पीठ ने इडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई 3 जनवरी 2025 निर्धारित की है। बता दें कि फर्जी दस्तावेज बनाने के मास्टर माइंड मोहम्मद सद्दाम हुसैन से पूछताछ के आधार पर इडी ने जेएमएम नेता अंतु तिर्की, जमीन कारोबारी बिपिन सिंह समेत 9 लोगों के ठिकाने…
साहेबगंज डीसी से कार्रवाई की मांग रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि आंखों को बंद करने से खतरा नहीं जायेगा, अरे वो देखना पड़ेगा, जो देखा नहीं जायेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि झारखंड लव जिहाद- लैंड जिहाद के बाद अब पत्थरबाजों की गिरफ्त में आ चुका है। हाल यह है कि पत्थर चलाये जा रहे हैं, लाठी मारी जा रही है, घर तोड़े जा रहे हैं, वोट देने के आधार पर जनता को पीटा जा रहा है। बाबूलाल ने साहेबगंज की घटना का जिक्र करते हुए लिखा है कि ऐसी ही…
रांची। झारखंड चुनाव में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से 7वीं बार विजयी होने वाले पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार जताया है। रविवार को चंपाई सोरेन ने अपने आवास पर मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान अपने संबोधन में चंपाई ने कहा, ह्लआज मैं अकेला हूं, कल सौ बनाऊंगाह्व। राज्य की जनता का जनादेश है कि भाजपा विपक्ष में बैठे और हम जनता का सम्मान करते हैं। वहीं, उन्होंने बेटे बाबूलाल सोरेन और सोनाराम बोदरा के हारने पर अफसोस भी जाहिर किया। जेएलकेएम के कारण भाजपा की हार की बात स्वीकारी बता दें कि अपने संबोधन…