Author: SUNIL SINGH

हजारीबाग। हजारीबाग सीट पर इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल और भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल एक मई को नामांकन करेंगे। मनीष जायसवाल के नामांकन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत भाजपा के कई राज्यसभा सांसद, विधायक और केंद्रीय नेता शामिल होंगे। भाजपा प्रत्याशी की संकल्प सभा कर्जन ग्राउंड हजारीबाग में होगी। इसमें भाजपा के केंद्रीय व राज्य स्तरीय नेता संबोधित करेंगे। शहर के मुनका बगीचा में सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता, कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। रोड शो जादोबाबू चौक, बड़ा अखाड़ा चौक से झंडा चौक, मालवीय मार्ग होते…

Read More

रांची। केंद्रीय मंत्री सह खूंटी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने तमाड़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के दस साल की उपलब्धियों को सबके सामने रखा। कहा कि देशभर में रहने वाले किसान, महिला, युवा, गरीब, सबके लिए नीति बनाने का काम केंद्र सरकार कर रही है। आज भारत सरकार जनता की भलाई के लिए नीतियां बनाकर राज्य सरकार को पैसा भेजती है, लेकिन राज्य सरकार इन योजनाओं को लागू करने में विफल है। श्री मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार ने नल-जल योजना के लिए पैसा भेजा,…

Read More

रांची। झारखंड में आसन्न लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान अगले सप्ताह से जोर पकड़ेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावी रैलियां आयोजित होंगी। इन दोनों नेताओं के कार्यक्रमों के लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गयी हैं। दो दिन के दौरे पर आयेंगे पीएम मोदी जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मई को दो दिवसीय यात्रा पर झारखंड पहुंचेंगे। इस दौरान वह सिंहभूम, पलामू और लोहरदगा संसदीय क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी 3 मई को सीधे चाइबासा पहुंचेंगे और सिंहभूम संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में बेमेतरा से 18 किलोमीटर दूर कठिया गांव के पास रविवार देररात एक पिकअप ने सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें 4 की हालत नाजुक है। घायलों को रायपुर एम्स रेफर किया गया है। कलेक्टर बेमेतरा रणवीर शर्मा ने सोमवार सुबह जानकारी दी कि मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है और 23 घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। एएसपी रामकृष्ण साहू के अनुसार…

Read More

बेंगलुरु । पूर्व केंद्रीयमंत्री और चामराजनगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद का रविवार रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। श्रीनिवास प्रसाद पिछले चार दिन से आईसीयू में भर्ती थे। उन्होंने 76 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। भाजपा के दिग्गज नेता वी श्रीनिवास चामराजनगर लोकसभा सीट से सात बार चुनाव जीते। उन्होंने दो बार नंजनगुड विधानसभा सीट का भी प्रतिनिधित्व किया। उनके निधन की वजह मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बताई गई है। उन्होंने हाल ही में राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार अंतिम दर्शन के लिए वी…

Read More

खूंटी । लोकसभा चुनाव में सबसे हॉट सीट बन चुकी खूंटी संसदीय सीट में इस बार भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला है। अब तक हुए सभी लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस अथवा भाजपा और झारखंड पार्टी के बीच ही मुकाबला होता आया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेता कड़िया मुंडा का सीधा मुकाबला झारखंड पार्टी के एनोस एक्का से था, जिसमें कड़िया मुंडा ने बाजी मार ली थी। कांग्रेस के वर्तमान उम्मीदवार कालीचरण मुंडा उस समय तीसरे स्थान पर थे। 2019 के संसदीय चुनाव में भाजपा के अर्जुन मुंडा की सीधी टक्कर कांग्रेस के…

Read More

बोकारो के चंद्रपुरा में मिलन समारोह आयोजित, सैकड़ों ने थामा आजसू पार्टी का दामन रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि इस बार का आम चुनाव कई मायने में अहम है। प्रगति को गति देने के साथ एक सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए एनडीए प्रतिबद्ध है, तो दूसरी तरफ नेतृत्व विहीन इंडी गठबंधन नकारात्मकता फैलाने में जुटा है। उक्त बातें पर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत तेलो, बाजार टांड में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी लखन लाल महतो अपने…

Read More

रांची। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस अलर्ट है। उसने रांची और इसके आसपास के इलाकों से वैसे 1200 लोगों को चिह्नित किया है, जो प्रत्यक्ष या फिर अप्रत्यक्ष रूप से किसी विवाद में शामिल रहे हैं। उन सभी लोगों को पुलिस ने नोटिस भेजकर थानों में बुलाया। चुनाव के दौरान माहौल नहीं बिगाड़ेंगे और न बिगड़ने देने का सभी से बांड भरवाया गया। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने फरवरी माह में ही जिले के सभी थानेदारों को निर्देश दिया था कि माहौल बिगाड़ने वालों वैसे लोग जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहते हैं,…

Read More

रांची। सांसद संजय सेठ ने रविवार को हटिया, नामकुम, हाजी चौक, किशोरगंज, होटवासी में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर कहा कि कांग्रेस और उसके गठबंधन की नजर अब जनता की कमाई और संपत्ति पर है। कांग्रेस ने देश को लूट कर अपना साम्राज्य खड़ा कर लिया। देश को कुछ नहीं दिया, सिर्फ भ्रष्टाचार इनका एक काम था। गरीबी हटाओ का नारा 70 साल से कांग्रेस का नारा ही बन कर रह गया। कांग्रेसी अमीर होते गये, गरीब और गरीब होता गया। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही गरीबों को सम्मान मिला। छोटी-छोटी चीजों को ध्यान में रखते हुए गरीबों…

Read More

देहरादून । श्रीकेदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दिव्य धाम में शीश झुकाकर पूजन करने की कामना हर हिन्दू की होती है। लिहाजा चारधाम यात्रा के दौरान बुजुर्गों को बेहद कठिनाई भी झेलनी पड़ती है, लेकिन इस बार चारधाम यात्रा बेहद सुगम और आसान होगी। भगवन के घर की राह सरल तो होगी। साथ ही इस बार चारधाम यात्रा देश-दुनिया को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ स्वच्छता की भी अलख जगाएगी। उत्तराखंड राज्य को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अब चारधाम यात्रा मार्ग पर इलेक्ट्रिक वाहन फर्राटा भरेंगे। आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि इस बार इलेक्ट्रिक वाहन…

Read More

रांची। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि 1990 से 2005 तक बिहार के पतन का दौर था। यह वह दौर था जब बिहार में राजनीतिक पतन, जातिवाद, हिंसा, नरसंहार चरम पर था। उस वक्त रात छोड़िये दिन में भी कोई घर में महफूज नहीं था, लेकिन किसी भी मुद्दे पर नैरेटिव तय करने वाली अंग्रेजी मीडिया ने बिहार की हालत को बयां नहीं किया। वे आॅड्रे हाउस में भाजपा नेता मृत्युंजय शर्मा की लिखी पुस्तक ब्रोकन प्रॉमिसेस का विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। हरिवंश ने कहा कि बिहार की बीमारी की शुरुआत आजादी के बाद से शुरू…

Read More