Author: SUNIL SINGH

खूंटी । लोकसभा चुनाव में सबसे हॉट सीट बन चुकी खूंटी संसदीय सीट में इस बार भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला है। अब तक हुए सभी लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस अथवा भाजपा और झारखंड पार्टी के बीच ही मुकाबला होता आया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेता कड़िया मुंडा का सीधा मुकाबला झारखंड पार्टी के एनोस एक्का से था, जिसमें कड़िया मुंडा ने बाजी मार ली थी। कांग्रेस के वर्तमान उम्मीदवार कालीचरण मुंडा उस समय तीसरे स्थान पर थे। 2019 के संसदीय चुनाव में भाजपा के अर्जुन मुंडा की सीधी टक्कर कांग्रेस के…

Read More

बोकारो के चंद्रपुरा में मिलन समारोह आयोजित, सैकड़ों ने थामा आजसू पार्टी का दामन रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि इस बार का आम चुनाव कई मायने में अहम है। प्रगति को गति देने के साथ एक सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए एनडीए प्रतिबद्ध है, तो दूसरी तरफ नेतृत्व विहीन इंडी गठबंधन नकारात्मकता फैलाने में जुटा है। उक्त बातें पर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत तेलो, बाजार टांड में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी लखन लाल महतो अपने…

Read More

रांची। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस अलर्ट है। उसने रांची और इसके आसपास के इलाकों से वैसे 1200 लोगों को चिह्नित किया है, जो प्रत्यक्ष या फिर अप्रत्यक्ष रूप से किसी विवाद में शामिल रहे हैं। उन सभी लोगों को पुलिस ने नोटिस भेजकर थानों में बुलाया। चुनाव के दौरान माहौल नहीं बिगाड़ेंगे और न बिगड़ने देने का सभी से बांड भरवाया गया। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने फरवरी माह में ही जिले के सभी थानेदारों को निर्देश दिया था कि माहौल बिगाड़ने वालों वैसे लोग जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहते हैं,…

Read More

रांची। सांसद संजय सेठ ने रविवार को हटिया, नामकुम, हाजी चौक, किशोरगंज, होटवासी में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर कहा कि कांग्रेस और उसके गठबंधन की नजर अब जनता की कमाई और संपत्ति पर है। कांग्रेस ने देश को लूट कर अपना साम्राज्य खड़ा कर लिया। देश को कुछ नहीं दिया, सिर्फ भ्रष्टाचार इनका एक काम था। गरीबी हटाओ का नारा 70 साल से कांग्रेस का नारा ही बन कर रह गया। कांग्रेसी अमीर होते गये, गरीब और गरीब होता गया। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही गरीबों को सम्मान मिला। छोटी-छोटी चीजों को ध्यान में रखते हुए गरीबों…

Read More

देहरादून । श्रीकेदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दिव्य धाम में शीश झुकाकर पूजन करने की कामना हर हिन्दू की होती है। लिहाजा चारधाम यात्रा के दौरान बुजुर्गों को बेहद कठिनाई भी झेलनी पड़ती है, लेकिन इस बार चारधाम यात्रा बेहद सुगम और आसान होगी। भगवन के घर की राह सरल तो होगी। साथ ही इस बार चारधाम यात्रा देश-दुनिया को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ स्वच्छता की भी अलख जगाएगी। उत्तराखंड राज्य को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अब चारधाम यात्रा मार्ग पर इलेक्ट्रिक वाहन फर्राटा भरेंगे। आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि इस बार इलेक्ट्रिक वाहन…

Read More

रांची। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि 1990 से 2005 तक बिहार के पतन का दौर था। यह वह दौर था जब बिहार में राजनीतिक पतन, जातिवाद, हिंसा, नरसंहार चरम पर था। उस वक्त रात छोड़िये दिन में भी कोई घर में महफूज नहीं था, लेकिन किसी भी मुद्दे पर नैरेटिव तय करने वाली अंग्रेजी मीडिया ने बिहार की हालत को बयां नहीं किया। वे आॅड्रे हाउस में भाजपा नेता मृत्युंजय शर्मा की लिखी पुस्तक ब्रोकन प्रॉमिसेस का विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। हरिवंश ने कहा कि बिहार की बीमारी की शुरुआत आजादी के बाद से शुरू…

Read More

रांची। गांडेय विधानसभा उपचुनाव में नामांकन के एक दिन पहले कल्पना सोरेन ने रविवार को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और रुपी सोरेन से आशीर्वाद लिया। साथ ही सिंबल भी लिया। पार्टी ने गांडेय विधानसभा से कल्पना सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। वह 29 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगी। कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया के जरिये इस सूचना को साझा भी किया। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के एक्स पर फोटो पोस्ट करते लिखा कि आंदोलन, संघर्ष और शहादत से बने विशाल वृक्ष का नाम है झामुमो। झारखंडवासियों के हक-अधिकार के लिए अंतिम सांस तक लड़ने वाले संघर्ष का नाम है झामुमो।…

Read More

गिरिडीह। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में चुनाव 25 मई को होना है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जयराम महतो इस सीट से 1 मई को नामांकन दाखिल करेंगे। यह जानकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार रजक ने रविवार को दी। कहा कि 1 मई को मजदूर दिवस है। उसी दिन जयराम महतो चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Read More

रांची। इंटरमीडिएट के करीब चार लाख छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होनेवाला है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। इंटर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी होगा। मैट्रिक की तरह ही इस बार इंटर का रिजल्ट भी करीब 20-25 दिन पहले जारी हो रहा है। साथ ही इस परीक्षा के परिणाम में भी एक भी रिजल्ट पेंडिंग नहीं रहे, इस दिशा में जैक लगातार प्रयास कर रहा है। रविवार को छुट्टी के बावजूद जैककर्मी रिजल्ट को फाइनल रूप देने में जुटे रहे। इंटर का रिजल्ट…

Read More

गिरिडीह। झारखंड एटीएस की टीम ने फेक करेंसी को लेकर गिरिडीह में छापेमारी की। टीम ने रविवार को बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित चपुआडीह पंचायत के मुंडहरी गांव में रविवार को मो जफरुल अंसारी के घर में छापेमारी की। छापेमारी में नोट गिनने की चार मशीनें जब्त की गयीं। एटीएस को यह सूचना मिली थी कि बेंगाबाद के मुंडहरी गांव से नकली नोट का धंधा चल रहा है। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही जफरुल फरार हो गया। बताया जा रहा है कि जफरुल का संबंध पश्चिम बंगाल से भी है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में उसका साथी है। यहीं से…

Read More

IPL के 17वें सीजन में शनिवार को डबल हेडर खेला गया। दिन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। मुंबई ने भी कड़ी टक्कर दी लेकिन टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी। वहीं, दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को होमग्राउंड पर 7 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने…

Read More