लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को दिल्ली में बड़ा झटका लगा है. अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इसके पीछे का कारण आम आदमी पार्टी से हुए गठबंधन को बताया है. लवली का कहना है आम आदमी पार्टी कांग्रेस पर आरोप लगाकर बनी थी, फिर उससे गठबंधन कैसे हो सकता है? अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा देते हुए लिखा, “दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढंत और दुर्भावनापूर्ण भष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी. इसके बावजूद,…
Author: SUNIL SINGH
गढ़वा। आगामी 4 मई को पलामू के धरती पर चुनाव प्रचार निमित्त प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आगमन होने जा रहा है, जिसमें आपसभी ज्येष्ठ – श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु और जनता- जनार्दन बढ़ चढ़कर भाग ले। उक्त बातें पलामू के निवर्तमान सांसद सह भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम ने रंका और रामकंडा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों यथा उदयपुर, हरहे, कसमार, चापी, रामकंडा, रक्सी, केरवा, तमगे, रंका आदि में जनसम्पर्क अभियान के दौरान लोगो से कही और आगामी 13 मई को भाजपा के पक्ष में बढ़-चढ़ कर वोट करने की अपील की। वहीं लोगों से मिल रहे अपार जन…
रांची। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल झामुमो द्वारा खेलगांव में हेलिकॉप्टर पार्किंग बनाने पर विरोध करते हुए चुनाव आयोग पहुंचा और मुख्य चुनाव पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, न्यायिक मामले के उप प्रमुख प्रकाश झा, अधिवक्ता शिव कुमार शर्मा शामिल थे। सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि झामुमो द्वारा जो खेलगांव को हेलिकॉप्टर पार्किंग बनायी गयी है वह किसके आदेश पर बनी है, अभी तक कितनी बार हेलिकॉप्टर उड़ा और क्या-क्या हेलिकॉप्टर से गया। हेलिकॉप्टर से भारी मात्रा में चुनाव में पैसा का भी आवागमन की संभावना है। झामुमो कितना पैसा पार्किंग का दे…
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को आप के लिए प्रचार शुरू किया। उन्होंने पूर्वी दिल्ली से पार्टी उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में कोंडली इलाके में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि आपका सीएम शेर है, उसे कोई तोड़ नहीं सकता, झुका नहीं सकता। हम तानाशाही हटाने, लोकतंत्र बचाने के लिए वोट करेंगे। सुनीता का यह पहला रोड शो था। सुनीता ने मतदाताओं को हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उन्होंने शराब घोटाला मामले को लेकर कहा कि 10 साल तक जांच चलेगी तो क्या 20 साल जेल में रखेंगे। ये तो तानाशाही और…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी रविवार को कर्नाटक की चार चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कर्नाटक की 28 में से 14 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में मतदान हो चुका है जबकि बाकी बची 14 सीटों पर 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में बेलगावी, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और बेल्लारी में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। तीसरे चरण में 7 मई को राज्य की 28 में से 14 अन्य सीटों पर मतदान होगा। जिनमें बगलकोट, बेलगाम, बीदर, बीजापुर, चिक्कोडी, दावणगेरे, धारवाड़, कुलबर्गी, हावेरी, बेल्लारी, कोप्पल,…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 28 अप्रैल को लोहरदगा और पलामू में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री मरांडी छतरपुर विधानसभा के किशनपुर मध्य विद्यालय मैदान में आयोजित जनसभा को 11 बजे संबोधित करेंगे। इसके बाद लोहरदगा के भंडरा में ठाकुरबाड़ी के सामने आयोजित जनसभा को तीन बजे संबोधित करेंगे।
रांची। बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत तेलो बाजार टांड में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शामिल होंगे। इस दौरान कई क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और कई समाजसेवी सुदेश कुमार महतो के समक्ष आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
रांची । राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा के वाहन पार्किंग एवं आवागमन में बढ़ती परेशानियों को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने एक मई से वाहन आवागमन एवं पार्किंग की व्यवस्था में बदलाव किया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्री टर्मिनल भवन के पास जाम को कम करने के लिए पुराने टर्मिनल बिल्डिंग के सामने 350 वाहनों के लिए अतिरिक्त पार्किंग स्थान आवंटित किया है। इस संबंध में एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि आने वाले समय में एयरपोर्ट पार्किंग शुल्क के लिए एक निर्धारित स्वचालित व्यवस्था लागू होगी। वहीं अनधिकृत वाहन पार्किंग को रोकने के लिए जिला प्रशासन के…
दुगार्पुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को हेलिकॉप्टर में चढ़ने के दौरान लड़खड़ाकर गिर गयीं। ये हादसा पश्चिम बर्धमान के दुगार्पुर में हुआ। ममता वहां चुनाव प्रचार करने गयी थीं। घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि ममता अपनी कार से निकलकर हेलिकॉप्टर में चढ़ रही थीं। इसी दौरान हेलिकॉप्टर के गेट पर उनका पैर स्लिप हो गया और वो गिर गयीं। ममता के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला। उन्हें हल्की चोट लगी है। घटना के बाद ममता ने अपनी चुनावी यात्रा जारी रखी। दुगार्पुर के बाद वो आसनसोल के लिए रवाना हुईं। इसके पहले…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 28 अप्रैल को लोहरदगा और पलामू में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री मरांडी छतरपुर विधानसभा के किशनपुर मध्य विद्यालय मैदान में आयोजित जनसभा को 11 बजे संबोधित करेंगे। इसके बाद लोहरदगा के भंडरा में ठाकुरबाड़ी के सामने आयोजित जनसभा को तीन बजे संबोधित करेंगे।
देहरादून। गर्मी शुरू होते ही उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की घटनाएं अचानक बढ़ गयी हैं। सबसे ज्यादा असर गढ़वाल और कुमाऊ मंडल के 11 जिलों में है। गढ़वाल मंडल में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून और कुमाऊ मंडल में नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। नैनीताल के भीमताल से सटे जंगलों में पिछले चार दिनों से लगी आग खतरनाक हो गयी हैं। लपटें नैनीताल हाइकोर्ट कॉलोनी और आर्मी एरिया से कुछ दूर तक पहुंच गयीं। हालांकि अभी इलाका खाली नहीं कराया गया है। लोगों को अलर्ट किया गया है। वन विभाग, फायर…