Author: SUNIL SINGH

गिरिडीह। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में चुनाव 25 मई को होना है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जयराम महतो इस सीट से 1 मई को नामांकन दाखिल करेंगे। यह जानकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार रजक ने रविवार को दी। कहा कि 1 मई को मजदूर दिवस है। उसी दिन जयराम महतो चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Read More

रांची। इंटरमीडिएट के करीब चार लाख छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होनेवाला है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। इंटर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी होगा। मैट्रिक की तरह ही इस बार इंटर का रिजल्ट भी करीब 20-25 दिन पहले जारी हो रहा है। साथ ही इस परीक्षा के परिणाम में भी एक भी रिजल्ट पेंडिंग नहीं रहे, इस दिशा में जैक लगातार प्रयास कर रहा है। रविवार को छुट्टी के बावजूद जैककर्मी रिजल्ट को फाइनल रूप देने में जुटे रहे। इंटर का रिजल्ट…

Read More

गिरिडीह। झारखंड एटीएस की टीम ने फेक करेंसी को लेकर गिरिडीह में छापेमारी की। टीम ने रविवार को बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित चपुआडीह पंचायत के मुंडहरी गांव में रविवार को मो जफरुल अंसारी के घर में छापेमारी की। छापेमारी में नोट गिनने की चार मशीनें जब्त की गयीं। एटीएस को यह सूचना मिली थी कि बेंगाबाद के मुंडहरी गांव से नकली नोट का धंधा चल रहा है। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही जफरुल फरार हो गया। बताया जा रहा है कि जफरुल का संबंध पश्चिम बंगाल से भी है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में उसका साथी है। यहीं से…

Read More

IPL के 17वें सीजन में शनिवार को डबल हेडर खेला गया। दिन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। मुंबई ने भी कड़ी टक्कर दी लेकिन टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी। वहीं, दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को होमग्राउंड पर 7 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने…

Read More

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को दिल्ली में बड़ा झटका लगा है. अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इसके पीछे का कारण आम आदमी पार्टी से हुए गठबंधन को बताया है. लवली का कहना है आम आदमी पार्टी कांग्रेस पर आरोप लगाकर बनी थी, फिर उससे गठबंधन कैसे हो सकता है? अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा देते हुए लिखा, “दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढंत और दुर्भावनापूर्ण भष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी. इसके बावजूद,…

Read More

गढ़वा। आगामी 4 मई को पलामू के धरती पर चुनाव प्रचार निमित्त प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आगमन होने जा रहा है, जिसमें आपसभी ज्येष्ठ – श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु और जनता- जनार्दन बढ़ चढ़कर भाग ले। उक्त बातें पलामू के निवर्तमान सांसद सह भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम ने रंका और रामकंडा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों यथा उदयपुर, हरहे, कसमार, चापी, रामकंडा, रक्सी, केरवा, तमगे, रंका आदि में जनसम्पर्क अभियान के दौरान लोगो से कही और आगामी 13 मई को भाजपा के पक्ष में बढ़-चढ़ कर वोट करने की अपील की। वहीं लोगों से मिल रहे अपार जन…

Read More

रांची। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल झामुमो द्वारा खेलगांव में हेलिकॉप्टर पार्किंग बनाने पर विरोध करते हुए चुनाव आयोग पहुंचा और मुख्य चुनाव पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, न्यायिक मामले के उप प्रमुख प्रकाश झा, अधिवक्ता शिव कुमार शर्मा शामिल थे। सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि झामुमो द्वारा जो खेलगांव को हेलिकॉप्टर पार्किंग बनायी गयी है वह किसके आदेश पर बनी है, अभी तक कितनी बार हेलिकॉप्टर उड़ा और क्या-क्या हेलिकॉप्टर से गया। हेलिकॉप्टर से भारी मात्रा में चुनाव में पैसा का भी आवागमन की संभावना है। झामुमो कितना पैसा पार्किंग का दे…

Read More

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को आप के लिए प्रचार शुरू किया। उन्होंने पूर्वी दिल्ली से पार्टी उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में कोंडली इलाके में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि आपका सीएम शेर है, उसे कोई तोड़ नहीं सकता, झुका नहीं सकता। हम तानाशाही हटाने, लोकतंत्र बचाने के लिए वोट करेंगे। सुनीता का यह पहला रोड शो था। सुनीता ने मतदाताओं को हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उन्होंने शराब घोटाला मामले को लेकर कहा कि 10 साल तक जांच चलेगी तो क्या 20 साल जेल में रखेंगे। ये तो तानाशाही और…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी रविवार को कर्नाटक की चार चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कर्नाटक की 28 में से 14 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में मतदान हो चुका है जबकि बाकी बची 14 सीटों पर 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में बेलगावी, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और बेल्लारी में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। तीसरे चरण में 7 मई को राज्य की 28 में से 14 अन्य सीटों पर मतदान होगा। जिनमें बगलकोट, बेलगाम, बीदर, बीजापुर, चिक्कोडी, दावणगेरे, धारवाड़, कुलबर्गी, हावेरी, बेल्लारी, कोप्पल,…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 28 अप्रैल को लोहरदगा और पलामू में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री मरांडी छतरपुर विधानसभा के किशनपुर मध्य विद्यालय मैदान में आयोजित जनसभा को 11 बजे संबोधित करेंगे। इसके बाद लोहरदगा के भंडरा में ठाकुरबाड़ी के सामने आयोजित जनसभा को तीन बजे संबोधित करेंगे।

Read More

रांची। बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत तेलो बाजार टांड में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शामिल होंगे। इस दौरान कई क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और कई समाजसेवी सुदेश कुमार महतो के समक्ष आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Read More