वाशिंगटन/नई दिल्ली । आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण 2024 में होने वाली पहली खगोलीय घटना है। इसे बेहद दुर्लभ माना जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्ष बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसके चलते जब ग्रहण अपने चरम पर होगा तब कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इसके कारण सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। इस दुर्लभ और साल…
Author: SUNIL SINGH
कोलकाता । जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन किया है। उन्हें झारखंड में भाजपा विरोधी जनसभा में आमंत्रित किया गया है। दिल्ली के बाद झारखंड में भाजपा विरोधी रैली में तृणमूल कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आमंत्रित किया गया है। कल्पना ने 21 अप्रैल को झारखंड में ”उलुगुलान (क्रांति) महारैली” नामक रैली के लिए ममता को आमंत्रित किया है। तृणमूल सूत्रों के मुताबिक, ममता खुद रैली में नहीं जा रही हैं, क्योंकि वह फिलहाल बंगाल में चुनाव प्रचार में…
पश्चिम सिंहभूम। जिले के कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र अत्यंत नक्सल प्रभावित टोंटो एवं गोईलकेरा के सीमावर्ती गांव पोखरीबुरु, बांकी, लुईया एवं सांगाजाटा जाने वाले मार्ग स्थित बोर्ड और लोगों के घरों की दीवार पर भाकपा माओवादी नक्सलियों ने रविवार रात बडे पैमाने पर बैन-पोस्टर लगाये हैं। इन बैनर-पोस्टरों में तमाम पुलिस कैंप को बंद कर पुलिस को वापस करने, जनता पर युद्ध अभियान बंद करने, चुनाव का बहिष्कार करने आदि की बात लिखी गई है। नक्सलियों द्वारा लगाये गये पोस्टर से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। सूत्रों के अनुसार उक्त क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ की भारी तैनाती है। ग्रामीणों…
खूंटी । खूंटी(सु) क्षेत्र में आचार संहिता लागू होते ही प्रशासनिक के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक ओर जिला प्रशासन खूंटी जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, वहीं राजनीतिक दलों द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन और कोर कमेटी की बैठकें आयोजित की जा रही है। राजनीतिक जानकार भी मानते हैं कि जनजातियों के लिए सुरक्षित सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के अर्जुन मुंडा और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा के बीच ही होगा। अभी तक झारखंड पार्टी के एनोस एक्का ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। वैसे…
रांची । 85 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति डाक मतपत्र का ऑप्शन चुन सकते हैं और अपना वोट घर से ही डाल सकते हैं। साथ ही 40 ´प्रतिशत से अधिक दिव्यांग नागरिक भी घर से वोट डालने के लिए डाक मतपत्र का विकल्प चुन सकते हैं। चुनाव आयोग ने दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक को यह सुविधा प्रदान की है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि इसके लिए एक फार्म भरना होगा। यह फार्म चुनाव आयोग (ईसीआई) की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले दिव्यांग मतदाताओं…
लखनऊ । लोकसभा चुनाव से पूर्व विभिन्न दलों के नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के बेटे अजय यादव ने सपा के कई नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने दूसरे दलों से आये सपा व बसपा के कई पूर्व सांसद व विधायकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। उप मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद से बसपा के पूर्व सांसद वीर सिंह, इटावा से सपा के पूर्व सांसद…
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत अवधि 18 अप्रैल को बढ़ाने का आदेश दिया। आज मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी। इस मामले में आरोपित और आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह भी कोर्ट में पेश हुए। संजय सिंह हाल ही में जमानत पर रिहा हुए हैं। आज ही मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होनी…
बारामूला । जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी के सबुरा नाला इलाके में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश विफल कर दी। सुरक्षाबलों ने एक घुसपैठिया को मार गिराया। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह सबुरा नाला इलाके में सुरक्षाबलों ने देखा कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। यह देख सुरक्षाबलों ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में एक घुसपैठिया मारा गया। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बाकी घुसपैठिया जान बचाकर वापस भाग गए। खबर लिखे जाने तक इलाके में तलाशी अभियान जारी था।
देहरादून । रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) पार्टी देशभर के साथ उत्तराखंड में भी भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करेगी। इस दौरान आरपीआई के अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के विजन को लेकर भाजपा के पांचों उम्मीदवार को जिताने में अपना योगदान देंगे। गुरुवार को इंदिरा नगर में एक निजी बैंक्वेट हॉल में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष और मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले की मौजूदगी में उत्तराखंड इकाई की बैठक हुई। इस दौरान भाजपा के समर्थन में कार्यकर्ता मीटिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम की…
नई दिल्ली । दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। एडिशनल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट प्रियंका राजपूत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 18 अप्रैल को फैसला सुनाने का आदेश दिया। दिल्ली पुलिस की ओर से 27 फरवरी को कहा गया था कि अगर हम चाहते तो छह अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर सकते थे लेकिन इससे ट्रायल में देरी होती। इसका विरोध करते हुए बृजभूषण भूषण शरण…
नई दिल्ली । भारत जी2जी समझौते के तहत इजराइल भेजे गए भारतीयों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इस संदर्भ में भारत ने इजराइली अधिकारियों से उनकी सुरक्षा और भलाई का ख्याल रखने का अनुरोध किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 18 हजार भारतीय काम कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जी2जी समझौते के तहत पहला दल इजराइल गया है। हमारे लिए उनकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है। हमने इजराइली अधिकारियों से उनकी सुरक्षा और भलाई का ख्याल रखने की…