Author: SUNIL SINGH

चेशायर होम रोड की 1 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री से जुड़े मामले में पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाया । कोर्ट ने प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका खारिज कर दी। पूर्व में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा था। विष्णु अग्रवाल पर चेशायर होम रोड की 1 एकड़ की जमीन गलत ढंग से खरीदने का आरोप है। इस मामले में प्रेम प्रकाश, अमित कुमार अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल सहित 10…

Read More

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। सीएम आवास पर पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद ईडी की टीम गुरुवार की शाम को करीब सात बजे केजरीवाल के आवास पर पहुंची, इस दौरान सुरक्षा के कडे इंतजाम देखे गए ‘इस्तीफा नहीं देंगे केजरीवाल’ अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने साफ कर दिया है कि वो (केजरीवाल) सीएम बने रहेंगे, वो इस्तीफा नहीं देंगे, मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सीएम थे, हैं और रहेंगे. गिरफ्तारी के समय केजरीवाल के आवास के…

Read More

 युवा आजसू का हुआ गठन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी रांची। झारखंड राज्य के निर्माण में युवाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। आज वक्त की मांग है कि युवा फिर से आगे आए और राज्य के नवनिर्माण की दिशा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। युवा सोच, युवा जोश के साथ युवा आजसू राज्य के नवनिर्माण में महती भूमिका निभाएगी। युवाओं के बीच से नेतृत्व तैयार करना युवा आजसू का उद्देश्य, राज्य की दिशा और दशा तय करने की क्षमता युवाओं में है। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित युवा आजसू की बैठक…

Read More

रांची । सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के राहे निवासी अरविंद कुमार महतो को स्थानीय पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए पकड़ा। इसके बाद थाने ले जाकर निर्ममता से उनकी पिटाई की। इससे उनके पैर में कई फ्रैक्चर हुए। ईलाज के लिए वे रिम्स, रांची में एडमिट हुए। जानकारी मिलने पर गुरुवार को रांची सांसद संजय सेठ, कांके विधायक समरी लाल भी रिम्स जाकर अरविंद से मिले। उनके बेहतर इलाज के लिए रिम्स प्रबंधन को निर्देश दिया। मौके पर से ही सांसद ने एसएसपी, रांची से बात की। स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी निर्ममता करनेवाले पुलिसकर्मी पर कठोर कार्रवाई…

Read More

शिवपुरी विधानसभा अध्यक्ष के सम्मान समारोह में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने कहीं यह बात शिवपुरी । लोकसभा चुनाव से पहले शिवपुरी की राजनीति फिर से गर्मा गई है। शिवपुरी से भाजपा विधायक देवेंद्र जैन ने एक खुलासा किया है इसमें उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें जो टिकट मिला था उसके पीछे भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर की कृपा रही। शिवपुरी विधानसभा सीट से 43 हजार से अधिक मतों से जीतने वाले देवेंद्र जैन ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें अभी तक जो पांच बार भाजपा का टिकट मिला है उसके पीछे भी नरेंद्र…

Read More

कल्पना सोरेन के पोस्ट पर सीता सोरेन ने भी सोशल मीडिया पर चेतावनी भरा पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है, मेरे पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी के निधन के बाद से मेरे और मेरे बच्चों के जीवन में जो परिवर्तन आया, वह किसी भयावह सपने से कम नहीं था। मुझे और मेरी बेटियों को न केवल उपेक्षित किया गया, बल्कि हमें सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी अलग-थलग कर दिया गया। ईश्वर जानता है कि मैंने इस दौर में अपनी बेटियों को कैसे पाला है। मुझे और मेरी बेटियों को उस शून्य में छोड़ दिया गया, जहां से बाहर निकल…

Read More

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन द्वारा दायर शिकायत पर इडी  के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को चुनौती देने वाली ईडी के अधिकारियों कपिल राज और अन्य की याचिका की सुनवाई गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट में हुई। मामले में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने इडी के अधिकारियों को गोंदा पुलिस द्वारा 41 ए के तहत दिए गए नोटिस पर रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा है कि अगले आदेश तक पुलिस ईडी अधिकारियों को 41 ए का नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए नहीं बुला सकती है। पुलिस के द्वारा इडी के अधिकारियों को दिए…

Read More

सभी लड़कियां कर रही थी पुलिस बहाली की तैयारी हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में अवैध बालू लदे वाहन ने छह युवतियों को रौंद दिया। घटना टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खैरा बरकट्ठा रोड की है। सभी युवतियों की हालत गंभीर है। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सभी युवतियां पुलिस बहाली की तैयारी कर रही थीं। सभी सुबह दौड़ की प्रैक्टिस करने निकली थीं। इस दौरान अवैध बालू लदा एक वाहन तेजी से जा रहा था। उसने सभी छह लड़कियां को अपनी चपेट में ले लिया। लड़कियों की हालत गंभीर घटना गुरुवार सुबह की है। काफी देर…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (गुरुवार) बस्तर से चुनावी शंखनाद करेंगे। इसके साथ ही बस्तर संभाग में चुनावी प्रचार का मोर्चा संभालेंगे। मुख्यमंत्री साय आज बस्तर, सुकमा और चित्रकोट में सभा करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11. 35 को हेलीपैड से सुकमा जिले के लिए रवाना होंगे।दोपहर 1 बजे कोटा में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 3 बजे बड़े धाराउर में मुख्यमंत्री की विशाल जनसभा होगी।उसके बाद सीएम साय शाम 5.30 बजे रायपुर लौट आयेंगे।

Read More

रायपुर । कांग्रेस पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट दो दिन के दौरे पर आज (गुरुवार) छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे आज दोपहर नियमित विमान से आने के बाद एयरपोर्ट से ही कार द्वारा पलारी, कसडोल, गिदौरी, रामगढ़ होकर जांजगीर जाएंगे। जहां कार्यकताओं की बैठक और चुनावी सभा लेंगे। सचिन रात को बिलासपुर में रात्रि विश्राम के साथ स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। अगले दिन 22 मार्च को सुबह रायपुर आने के बाद सचिन पायलट राजीव भवन में रायपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और इसके बाद 4.30 के विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।

Read More

नई दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने आज चार राज्यों गुजरात, पंजाब, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) जैसे नेतृत्व पदों पर तैनात गैरकैडर अधिकारियों के लिए तबादला आदेश जारी किया है। आयोग का कहना है कि यह उसकी मौजूदा लोकसभा चुनाव 2024 में समान अवसर उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। आयोग के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ आयोग द्वारा बुलाई गई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। जिले में डीएम और एसपी के पद क्रमशः…

Read More