Author: SUNIL SINGH

कल्पना सोरेन के पोस्ट पर सीता सोरेन ने भी सोशल मीडिया पर चेतावनी भरा पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है, मेरे पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी के निधन के बाद से मेरे और मेरे बच्चों के जीवन में जो परिवर्तन आया, वह किसी भयावह सपने से कम नहीं था। मुझे और मेरी बेटियों को न केवल उपेक्षित किया गया, बल्कि हमें सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी अलग-थलग कर दिया गया। ईश्वर जानता है कि मैंने इस दौर में अपनी बेटियों को कैसे पाला है। मुझे और मेरी बेटियों को उस शून्य में छोड़ दिया गया, जहां से बाहर निकल…

Read More

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन द्वारा दायर शिकायत पर इडी  के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को चुनौती देने वाली ईडी के अधिकारियों कपिल राज और अन्य की याचिका की सुनवाई गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट में हुई। मामले में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने इडी के अधिकारियों को गोंदा पुलिस द्वारा 41 ए के तहत दिए गए नोटिस पर रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा है कि अगले आदेश तक पुलिस ईडी अधिकारियों को 41 ए का नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए नहीं बुला सकती है। पुलिस के द्वारा इडी के अधिकारियों को दिए…

Read More

सभी लड़कियां कर रही थी पुलिस बहाली की तैयारी हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में अवैध बालू लदे वाहन ने छह युवतियों को रौंद दिया। घटना टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खैरा बरकट्ठा रोड की है। सभी युवतियों की हालत गंभीर है। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सभी युवतियां पुलिस बहाली की तैयारी कर रही थीं। सभी सुबह दौड़ की प्रैक्टिस करने निकली थीं। इस दौरान अवैध बालू लदा एक वाहन तेजी से जा रहा था। उसने सभी छह लड़कियां को अपनी चपेट में ले लिया। लड़कियों की हालत गंभीर घटना गुरुवार सुबह की है। काफी देर…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (गुरुवार) बस्तर से चुनावी शंखनाद करेंगे। इसके साथ ही बस्तर संभाग में चुनावी प्रचार का मोर्चा संभालेंगे। मुख्यमंत्री साय आज बस्तर, सुकमा और चित्रकोट में सभा करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11. 35 को हेलीपैड से सुकमा जिले के लिए रवाना होंगे।दोपहर 1 बजे कोटा में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 3 बजे बड़े धाराउर में मुख्यमंत्री की विशाल जनसभा होगी।उसके बाद सीएम साय शाम 5.30 बजे रायपुर लौट आयेंगे।

Read More

रायपुर । कांग्रेस पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट दो दिन के दौरे पर आज (गुरुवार) छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे आज दोपहर नियमित विमान से आने के बाद एयरपोर्ट से ही कार द्वारा पलारी, कसडोल, गिदौरी, रामगढ़ होकर जांजगीर जाएंगे। जहां कार्यकताओं की बैठक और चुनावी सभा लेंगे। सचिन रात को बिलासपुर में रात्रि विश्राम के साथ स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। अगले दिन 22 मार्च को सुबह रायपुर आने के बाद सचिन पायलट राजीव भवन में रायपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और इसके बाद 4.30 के विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।

Read More

नई दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने आज चार राज्यों गुजरात, पंजाब, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) जैसे नेतृत्व पदों पर तैनात गैरकैडर अधिकारियों के लिए तबादला आदेश जारी किया है। आयोग का कहना है कि यह उसकी मौजूदा लोकसभा चुनाव 2024 में समान अवसर उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। आयोग के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ आयोग द्वारा बुलाई गई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। जिले में डीएम और एसपी के पद क्रमशः…

Read More

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को तमिलनाडु के पूर्व स्वास्थ्यमंत्री और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के नेता सी. विजय भास्कर के ठिकानों पर छापा मारा है। एजेंसी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दो मामलों में की है। ईडी ने विजय भास्कर के 25 ठिकानों पर दबिश दी है। यह कार्रवाई फिलहाल जारी है। वर्ष 2022 में तमिलनाडु की विजिलेंस टीम ने भास्कर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच की थी। ईडी की यह कार्रवाई विजिलेंस जांच के आधार पर हो रही है।

Read More

रांची । प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) की टीम ने तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह और कांग्रेसी नेता लाल मोहित नाथ शाहदेव के तुपुदाना स्थित ठिकानों पर गुरुवार सुबह दबिश दी है। बताया जा रहा है कि जमीन से जुड़े मामले को लेकर ईडी की टीम दोनों के ठिकानों पर छापेमारी की है। सूत्रों ने बताया कि ईडी के अधिकारियों को अब तक मीरा सिंह के ठिकानों से 15 लाख नगद और आठ मोबाइल सहित कई दस्तावेज मिला है। ईडी की छापेमारी जारी है। मीरा सिंह 2012 बैच की दारोगा हैं। उल्लेखनीय है कि खूंटी महिला थाना की प्रभारी रहते…

Read More

रांची । रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में गुरुवार सुबह बिल्डर नीरज सहाय ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां जुट गये। आनन-फानन में सभी उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी । घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। नीरज सहाय ने खुद को क्यों गोली मारी है, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि कारोबार में नुकसान की वजह से सहाय पिछले कई दिनों से तनाव में चल…

Read More

इंडी गठबंधन की हिस्सा जेएमएम की ओर से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य भाग लेने मुंबई पहुंचे थे। मुंबई से वापस आने के बाद जेएमएम केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि न्याय मिशन को जन-जन तक पहुंचाया, कश्मीर कन्याकुमारी और मिजोरम से असम तक के दिल की बात सामने आया। राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के दिन अंतिम दिन अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस का एक बड़ा नेता सोनिया गांधी से कहा की जेल जाने के डर के कारण बीजेपी ज्वाइन रहे है, लेकिन…

Read More

रांची। आपको अवगत कराना चाहता हूं कि कल दिनांक 17-03-2024 को जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन हुआ था, जिसमें पेपर लीक की तमाम खबरें सामने आयी हैं। कुछ छात्रों द्वारा मुझे भेजे गए मेल में (जिसमें स्क्रीनशॉट भी संलिप्त है) पेपर बुकलेट संख्या और ओएमआर उत्तर पुस्तिका संख्या असमान पाई गई है एवं इस सम्बन्ध में सभी प्रमुख समाचार पत्रों एवं विजुअल मीडिया में प्रकाषित हुआ है। विगत दिनों भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां 2025 पदों के लिए राज्य भर के 735 केंद्रों में जेएसएससी द्वारा आयोजित सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में प्रश्नपत्र लीक…

Read More