Author: SUNIL SINGH

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने करोड़ों रुपये के राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में संलिप्तता के आरोप में जेल में बंद ज्योतिप्रिय मलिक को वन मंत्री के पद से हटा दिया है। उनकी जगह यह विभाग बीरबाहा हांसदा को दिया गया है। हांसदा वन एवं स्वयं सहायता-स्वरोजगार समूह (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मलिक का एक अन्य विभाग सार्वजनिक उद्यम एवं औद्योगिक पुनर्निर्माण पार्थ भौमिक को सौंपा गया है। भौमिक सिंचाई एवं जलमार्ग विभाग के प्रभारी मंत्री हैं। अधिकारी ने बताया कि यह फैसला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सलाह के मुताबिक लिया गया है। राजभवन…

Read More

झारखंड में चंपाई सोरेन की कैबिनेट के विस्तार के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन के दो दलों कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में बगावत के सुर उठने लगे हैं. कांग्रेस के 12 विधायकों ने खुल्लमखुल्ला ऐलान कर दिया है कि वे अपनी मांगों पर अब भी अड़े हैं. पार्टी आलाकमान के सम्मान में वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे. वहीं, लातेहार के विधायक बैद्यनाथ राम ने चेतावनी दी है कि पार्टी ने दो दिन में निर्णय नहीं लिया, तो बड़ा कदम उठायेंगे. झारखंड कांग्रेस के 12 विधायकों ने दिखाए बागवती तेवर राजधानी रांची में कांग्रेस के विधायक अनूप सिंह…

Read More

लखनऊ । रायबरेली की सीट से सोनिया गांधी द्वारा अगला चुनाव न लड़ने की घोषणा के बाद अगले कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर अटकलें तेज हो गयी हैं। एक तरफ प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की जानकारी आ रही है तो दूसरी तरफ राहुल गांधी के वहां से लड़ने की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसका कारण है कि केरल में वामदल से चल रही कांग्रेस की अनबन। कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार वामदल ने इस बार केरल में अपना उम्मीदवार उतारने के संकेत दे दिये हैं। ऐसे में राहुल गांधी के लिए वायनाड की सीट निकालना भी मुश्किल हो…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आज (शनिवार) शुरू होगी। इसकी पूर्व संध्या (शुक्रवार) पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारत मंडपम में ‘मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियों’ को रेखांकित करती प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद पार्टी मुख्यालय में 15 फरवरी को संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बारे में विस्तार से जानकारी दे चुके हैं। प्रसाद के अनुसार, इसमें देशभर के लगभग 11,500 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। प्रतिनिधियों में देशभर से पार्टी…

Read More

रांची । रांची के नगड़ी में सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान मस्जिद के पास हुई दो गुटों में पत्थर बाजी के बाद नगड़ी अंचल क्षेत्र में अगले आदेश तक के लिए निषेधाज्ञा जारी कर दी गई है। अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर उत्कर्ष कुमार ने धारा-144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा जारी की है। यह निषेधाज्ञा अगले आदेश तक लागू रहेगी। निषेधाज्ञा के दौरान बिना सक्षम प्राधिकार के पुर्वानुमति के किसी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली और आमसभा का आयोजन करने पर पाबंदी रहेगी। साथ ही किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला, बंदूक, राईफल,…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम । झारखंड के चक्रधरपुर में रेल पटरी पर आज (शनिवार) लहूलुहान चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। आधीरात बाद करीब 2ः30 चक्रधरपुर रेल मंडल के केंदपोसी तालाबुरु डाउन लाइन पर जिस किसी ने भी यह ह्रदय विदारक दृश्य देखा, वह चौंक गया। रेलवे अधिकारियों ने सूचना मिलते ही ट्रेनों का संचालन रोक दिया। चारों के शव एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर अलग-अलग स्थान पर बरामद हुए हैं। जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि इन लोगों ने आत्महत्या की या यह हत्याकांड की…

Read More

रांची । भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने गुरुवार देर रात अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार कृषि निदेशक झारखंड के पद पर पदस्थापित संजय सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई गवर्नेस विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। जबकि दुमका के बंदोबस्त पदाधिकारी सुनील कुमार को डीडीसी गोड्डा के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसी प्रकार पर्यटन ,कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अपर सचिव विजय कुमार गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए पेयजल…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब के किसान संगठनों की गुरुवार शाम चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों के साथ तीसरे दौर की वार्ता होगी। इस वार्ता में किसान संगठनों और सरकार के बीच सहमति बनने की उम्मीद जताई जा रही है। केंद्र सरकार की तरफ से इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल तथा नित्यानंद रॉय शामिल होंगे। इसके अलावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री और अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। इस बीच पंजाब के कई किसान संगठनों ने आज दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक ट्रेन रोकने तथा टोल फ्री करने का भी ऐलान किया है। पंजाब के किसान…

Read More

भाजपा झारखंड़ प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह गांव चलो अभियान के केंद्रीय टोली के सदस्य दीपक प्रकाश ने आज हटिया विधानसभा के बूथ संख्या 147 के अंतर्गत कूटे,लाबेद, तिरिल तथा नयासराय गांव में प्रवास किया। श्री प्रकाश ने अपने प्रवास के दौरान उपस्थित लाभार्थी एवम कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार किसान,महिला,युवा,मजदूर के हितों को देखते हुए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को साल में 6000 रूपया किसान सम्मान निधि के तहत भेज रहे है,महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम की…

Read More

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) इन दिनों दोहरी परेशानियों का सामना कर रही है। एक तरफ कांग्रेस से सीटों का बंटवारा नहीं हो पाने से परेशानी बढ़ गयी है। वहीं उसके कई दिग्गज नेताओं के बागी स्वर सामने आ जाने से उलझन बढ़ गयी है। समाजवादी पार्टी इस समय भाजपा से कम, अंदरूनी कलह और गठबंधन दल की परेशानियों से निपटने में ज्यादा समय लगा रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने अभी कुछ दिन पहले महासचिव पद से त्यागपत्र देकर पार्टी पर कई आरोप लगाये थे। इसी बीच पल्लवी पटेल ने मुसलमानों की अनदेखी करने का आरोप लगाकर राज्यसभा के…

Read More

रांची। माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से बुधवार को मुलाकात की। करात ने मुलाकात कर उनके साथ पूरी एकजुटता व्यक्त की। मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि संघर्ष जारी रहेगा और झारखंड भाजपा के आगे नहीं झुकेंगे। इस दौरान करात ने कई विषयों पर बातचीत की। राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाना बनाये जाने के खिलाफ माकपा के जरिये एकजुटता व्यक्त की गयी। इस दौरान सचिव मंडल सदस्य संजय पासवान और समीर दास सहित अन्य मौजूद थे।

Read More