Author: SUNIL SINGH

पुलिस ने आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए शुरू की जांच रामगढ़ । रामगढ़ शहर में कुछ महीने पूर्व शादी के बंधन में बंधे एक नव दंपति ने कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी है। गुरुवार की सुबह उस दंपति की लाश जब कुएं से बाहर निकाली गई तो उनकी पहचान विशु कुशवाहा और अंजलि के रूप में की गई। इस घटना की जानकारी देते हुए रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि गोरियारीबाग में विशु कुशवाहा उर्फ गोलू (25) और अंजली देवी (22) की लाश बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान…

Read More

रांची। झामुमो ने रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष सातवें दिन बुधवार को हजारीबाग जिला संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक संजीव बेदिया की अध्यक्षता में उपवास रखा। संजीव बेदिया ने कहा कि भाजपा ने अपनी जमीन खिसकती देख साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल भिजवाया है। इसके विरोध में गांव-गांव में लोगों में बहुत आक्रोश है। उपवास कार्यक्रम में भारी संख्या में हजारीबाग जिले से लोग आये। रांची जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम ने कहा कि बापू वाटिका के समक्ष हम बापू के अहिंसा के मार्ग को अपनाते हुए यहां शांतिपूर्वक तरीके से उपवास पर बैठे हैं। गांव-गांव…

Read More

रांची। पथ निर्माण, भवन निर्माण, जलसंसाधन विभाग के मंत्री बंसत सोरेन ने कहा कि पूर्व की हेमंत सोरेन की सरकार में काफी विकास कार्य हुए हैं। ऐसे में वर्तमान चंपाई सोरेन की सरकार में भी उन्हीं विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जायेगा। राज्य में सड़क-भवन निर्माण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं चल रही हैं। इसे पूरा करने का लक्ष्य अधिकारियों को दिया है। लंबित योजनाएं प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश दिया गया है। बसंत सोरेन ने ये बातें प्रोजेक्ट भवन स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि जल्द ही विकास की नयी सड़क-ब्रिज की कई परियोजनाओं…

Read More

विधायक ने मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया मामला रांची। विधायक डॉ लंबोदर महतो ने अबुआ आवास योजना के लाभुक के चयन में भारी गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा की प्राथमिकता सूची से लाभुक का चयन नहीं करके जियो टैग के आधार पर लाभुकों का चयन किया जा रहा है। इससे जरूरतमंदों को आवास से वंचित होना पड़ रहा है। इसको लेकर पंचायत के जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है। उन्होंने इसको लेकर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के समक्ष मामला संज्ञान में लाया है और उन्हें पत्र भी सौंपा है। डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि राज्य सरकार ने…

Read More

रांची। पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों का आंदोलन पिछले 233 दिनों से लगातार जारी है। संघ के अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि राज्य सरकार पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक की मांगों को जल्द से जल्द कैबिनेट के द्वारा पूरा करे, नहीं तो उग्र आंदोलन होगा। स्वयंसेवक आठ माह से आंदोलन कर रहे हैं। राज्य सरकार से आग्रह है कि 27 फरवरी से पहले पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक की मांगों को कैबिनेट से पूरा किया जाये। क्योंकि विगत 233 दिनों से राजभवन के पास पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। प्रदेश…

Read More

मामला: आयकर रिटर्न नहीं भरने का रांची। आयकर रिटर्न नहीं भरने से जुड़े एक मामले में पश्चिम सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने सीजेएम सह आर्थिक अपराध के विशेष न्यायाधीश केके मिश्रा की अदालत में बुधवार को हाजिरी लगायी। कोर्ट ने अगली सुनवाई में अभियोजन पक्ष को गवाह पेश करने का निर्देश दिया है। बीते दिनों गीता कोड़ा ने इस मामले में

Read More

झामुमो ने फिर इसी और इडी की नियत पर उठाये सवाल, घूसखोर-बैलेट चोर भाजपा का नया नाम कहा-भाजपा के खाते में आये 6500 करोड़ काले धन पर इसी और इडी ने क्या उठाया कदम रांची। झामुमो ने सुप्रीम कोर्ट के दो अहम निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि अब भाजपा का नया नामकरण हुआ है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने केवल लोकतंत्र को बचाने का काम नहीं किया, बल्कि भाजपा के लोकतंत्र और तानाशाही रवैया का पर्दाफाश कर दिया है। चंढ़ीगड़ मेयर चुनाव एक छोटा चुनाव नहीं था। यह चुनाव एनडीए के…

Read More

रांची । राज्य सरकार ने झारखंड विधानसभा में आहुत 23 फरवरी से बजट सत्र के लिए राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के विभागों के सवालों का उत्तर देने और विधायी कार्यो के लिए छह कैबिनेट मंत्रियों को प्राधिकृत किया है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। ये मंत्री इन विभागों के जवाब देंगे आलमगीर आलम- गृह, कारा सहित मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, कार्मिक, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग, विधि विभाग। रामेश्वर उरांव- राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, आइटी विभाग। बादल- खान एवं भूतत्व विभाग। मिथिलेश कुमार ठाकुर- उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग,…

Read More

★ जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की मिली सौगात ★ अबुआ आवास योजना के 29 लाख आवेदन मिले, 20 लाख आवेदन पर स्वीकृति दी गई ★ शिक्षा का ऐसा दीपक जलाएंगे जो कभी बूझेगा नहीं ★ हर खेत में पानी, हर घर में रोजगार की दिशा में हुआ कार्य ★ राज्य में 15 हजार किलोमीटर सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि वर्ष 2027 तक हमारी सरकार राज्य के 20 लाख आवास विहीन परिवारों को अबुआ आवास योजना के तहत तीन कमरों का पक्का मकान उपलब्ध कराएगी। लक्ष्य के अनुरूप राज्य…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक बार फिर आंदोलनकारी किसानों के साथ बातचीत का प्रस्ताव दिया है। पार्टी ने किसानों से शांतिपूर्वक तरीके से समाधान निकालने की अपील की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने पिछले दस सालों में किसानों के लिए बहुत काम किया है। किसानों का विकास हमारी प्राथमिकता है और हमेशा रहेगी। किसानों से बातचीत के अपील करते हुए प्रसाद ने कहा कि आज भी कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा…

Read More

सूरत । राम मंदिर मुद़्दे पर उदासीन वाले रुख से कांग्रेस में भगदड़ सी मची है। लोकसभा चुनाव से पूर्व बड़े नेता से लेकर पार्टी के ग्रास रूट लेवल के कार्यकर्ता तक कांग्रेस छोड़कर केसरिया खेस धारण कर रहे हैं। बुधवार को सूरत में कांग्रेस के सीनियर नेता और राहुल गांधी के नजदीकी माने जाने वाले निकेत पटेल ने भी कांग्रेस छोड़कर अपने दो सौ से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। सूरत शहर कार्यालय में बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में निकेत पटेल ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा…

Read More