रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन आज (शुक्रवार) विष्णुदेव साय सरकार अपने कार्यकाल का पहला बजट प्रस्तुत करेंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज बजट प्रस्तुत करेंगे। बीस साल बाद छत्तीसगढ़ में कोई वित्त मंत्री बजट पेश करने जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ही बतौर वित्त मंत्री बजट पेश किया करते थे। पिछली बार 1 लाख 21 हजार 500 करोड़ का बजट था बजट राज्य सरकार की जीडीपी दोगुना करने के लक्ष्य को लेकर तैयार किया जा रहा है। वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार बजट में युवाओं को रोजगार, कौशल विकास से जोड़ने पर फोकस रहेगा।…
Author: SUNIL SINGH
नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी के लैंड फॉर जॉब मामले में आरोपित बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, मीसा भारती और हिमा यादव के साथ ह्रदयानंद चौधरी को अंतरिम जमानत दे दी। स्पेशल जज विशाल गोगने ने मामले की अगली सुनवाई 28 फरवरी को करने का आदेश दिया। इससे पहले आज सुबह राबड़ी देवी, मीसा भारती, हिमा यादव और ह्रदयानंद चौधरी कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने 27 जनवरी को ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। कोर्ट ने राबड़ी, मीसा, हिमा यादव और ह्रदयानंद चौधरी को समन जारी कर पेश होने का निर्देश दिया। साथ…
रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से एक ही जिले में तीन साल से अधिक समय तक पदस्थापित 2703 सब इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है। इस संबंध में गुरुवार देर रात पुलिस मुख्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है। जारी अधिसूचना में कहा गया हैं कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर यह तबादला किया गया है। साथ ही जिले के एसएसपी, एसपी को निर्देश दिया गया है, जिन सब इंस्पेक्टरों का उनके जिलों से तबादला हुआ हैं, उन्हें विरमित कर पुलिस मुख्यालय को 10 फरवरी तक अनुपालन प्रतिवेदन सुनिश्चित करने…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज (शुक्रवार) शाम साढ़े चार बजे राष्ट्रीय राजधानी के आम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में दो दिवसीय ‘सुशासन महोत्सव 2024’ का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी (संक्षिप्त और सचित्र) भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की है। ‘सुशासन महोत्सव 2024’ का आयोजन रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी ने किया है। इस संबंध में ‘सुशासन महोत्सव 2024’ के आधिकारिक मीडिया पार्टनर टीवी 9 भारत वर्ष के अनुसार, इस आयोजन में पिछले दस साल की मोदी सरकार के कार्यकाल के सुशासन को खासतौर पर रेखांकित किया जाएगा। महोत्सव का मकसद मोदी सरकार के कार्यकाल के…
अवैध खनन को रोकने हेतु उपग्रह आधारित प्रणाली का प्रयोग किया जाएगा भाजपा झारखंड़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में अपने अतारांकित प्रश्न के माध्यम से खान एवं कोयला मंत्रालय से झारखंड राज्य में अराजक समूहों द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध खनन से हो रहे जान-माल और राजस्व के बड़े नुकसान और इससे निबटने के केंद्र सरकार के द्वारा उठाये गये कदम से सम्बंधित जानकारी चाही। श्री प्रकाश के सवालों के जबाब में केंद्रीय खान, कोयला एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957…
गोपेश्वर । उत्तराखंड विधान सभा में समान नागरिक संहिता विधेयक के पारित होने पर गुरुवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। वर्तमान विधानसभा सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए भारतवर्ष के सभी राज्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए समान नागरिक संहिता को उत्तराखंड विधानसभा के पटल पर रखा और दो दिनों की बहस के पश्चात विधेयक को पारित किया गया। विधेयक को पारित करने पर उत्तराखंड के सभी लोगों में उत्साह है। इसी क्रम…
• युवा बेहतर भविष्य के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जो आरोप लगे हैं अब उन आरोपों के सामने आने का दौर आ गया है। जल्द ही आरोपों से पर्दा हटेगा। सरकार और शासन में भयमुक्त अराजकता का पटाक्षेप होना तय है। जनादेश पाना और सत्ता में आना एक बात है। आज राज्य में अराजकता का माहौल है। सरकार अपने वादे से इतर भ्रष्ट इरादे दिखा रही है। राज्य और राज्यवासियों के प्रति समर्पण नहीं होने के वजह से अकसर निर्णय गलत हो जाते हैं। उक्त बातें केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार…
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके करीबी विनोद सिंह के व्हाट्सएप चैट के खुलासे का मामला आज रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान उठाया। सांसद श्री सेठ ने लोकसभा में कहा कि झारखंड में झामुमो और कांग्रेस की सरकार को लेकर रोज़ नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पूर्व की जो सरकार झारखंड में चल रही थी, वह व्हाट्सएप पर चलती थी। ट्रांसफर, पोस्टिंग जैसे कार्य व्हाट्सएप पर किए जाते थे। सांसद ने कहा कि इससे भी गंभीर विषय है कि मुख्यमंत्री के करीबी विनोद सिंह के यहां जेएसएससी की परीक्षा के एडमिट कार्ड…
उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाषण देते हुए योगी आदित्यनाथ ने अपने चिर-परिचित अंदाज में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अखिलेश यादव को इस बात से खुश होना चाहिए कि जिस यूपी ने उन्हें सीएम के रूप में चुना, अब वह प्रगति कर रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आपको चाचा (शिवपाल यादव) का ही आशीर्वाद नहीं मिल रहा है तो और लोगों का आशीर्वाद क्या मिलेगा। योगी की इस टिप्पणी पर सदन में ठहाके गूंजने लगे। दरअसल, योगी पिछले सात सालों में अपनी सरकार के कामकाज का…
80549 मिट्रिक टन खाद्यान्न भी भारत सरकार ने उपलब्ध कराया। रांची। सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में झारखंड में चल रही मध्यान भोजन योजना से संबंधित सवाल किया। सांसद ने इस योजना की विशेषताएं उद्देश्य भी पूछी और झारखंड को जारी की गई राशि से संबंधित जानकारी मांगी। सांसद श्री सेठ के सवाल के जवाब में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि पीएम पोषण योजना भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एक योजना है, जिसके माध्यम से सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को पके हुए भोजन उपलब्ध कराने…
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। 4 बजे ईडी की शिकायत पर अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए उन्हें 17 फरवरी को पेश होने को कहा है। बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने दिल्ली की अदालत में दर्जी दाखिल की थी। ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट से शिकायत की है कि केजरीवाल 5 बार समन भेजने के बाद भी उपस्थित नहीं हुए हैं। प्रवर्तन निदेशालय की इस अर्जी पर बुधवार यानी आज शाम 4 बजे फैसला सुनाया है। बता दें कि ईडी ने दिल्ली…