Author: azad sipahi desk
भुवनेश्वर: गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे। इस दौरान शाह ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में राजधानी भुवनेश्वर में एक आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने 55 साल के शासन और 5 साल के बीजेपी शासन की तुलना कर ले। शाह ने यह भी कहा कि विपक्ष के लोग सीएए को लेकर भ्रांति फैला रहे हैं, लोगों को उकसा रहे हैं, दंगे करा रहे हैं। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों में सीएए को लेकर हिंसा भड़की थी। इस हिंसा में 38 लोगों की…
नई दिल्ली/नोएडा : रेलवे प्रशासन में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने ट्वीट कर नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में 5 बम होने की बात कही। फौरन ट्रेन को दादरी (नोएडा) में रोक दिया गया और मौके पर सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया। हालांकि कुछ देर बाद उस शख्स ने दोबारा ट्वीट करते हुए माफी मांग ली। उसने कहा कि तनाव में उसने बम वाली बात लिख दी थी।
पेइचिंग : जब चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कोरोना वायरस को देश के लिए सबसे बड़ी हेल्थ इमर्जेंसी बताया था और इसका इकॉनमी पर बड़ा असर होने को लेकर अपनी कम्युनिस्ट पार्टी को आगाह किया था। अब लग रहा है कि चिनफिंग की इस चेतावनी से उनकी पार्टी काफी ऐक्टिव हो गई है और कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपनी और पार्टी की छवि सुधारने में जुट गई है। आपको बता दें कि अकेले चीन में 2788 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हो चुकी है और 78,824 लोग इससे प्रभावित हैं। रिपोर्ट की मानें तो कम्युनिस्ट पार्टी…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सत्ता चली गयी है, विपक्ष यह स्वीकार ही नहीं कर पा रहा है। वे लोग खुद को विपक्ष नहीं मान रहे हैं, तो इसमें हमलोग क्या कर सकते हैं। उनकी राजनीति का तरीका लोगों को दिगभ्रमित करने का रहा है। नेता प्रतिपक्ष का मसला सदन का विषय है। इसे स्पीकर देख रहे हैं। विधानसभा में स्वस्थ परंपरा बनायी जानी चाहिए। सीएम गुरुवार को नये विधानसभा भवन में अपने चैंबर का मुआयना करने के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने स्पीकर और सरयू राय के साथ अपने चैंबर का मुआयना भी किया।
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के एक मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को राहत प्रदान की है। कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है। साथ ही शिकायतकर्ता प्रदीप मोदी को नोटिस जारी करने निर्देश दिया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ रांची की अदालत में दर्ज 20 करोड़ की मानहानि के मुकदमे में समन जारी किया गया है। न्यायिक दंडाधिकारी कुमार विपुल की अदालत ने इस मामले में राहुल गांधी को अधिवक्ता के माध्यम से या खुद…
एम्स के नेफ्रोलॉजिस्ट से ली जायेगी सलाह
आठ सदस्यीय टीम ने की जांच रिपोर्ट की समीक्षा
हेमंत को उलझाने की रणनीति में जुट गयी है भाजपा