नयी दिल्ली। थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ बनाया गया है। केंद्र सरकार ने रविवार को ही सीडीएस के पद के लिए उम्र की सीमा बढ़ायी है। वह 31 दिसंबर को सेनाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके स्थान पर मनोज मुकुंद नरवाणे नये सेनाध्यक्ष का पद संभालेंगे। क्यों पड़ी सीडीएस की जरूरत कारगिल युद्ध के दौरान वायुसेना और भारतीय सेना के बीच में तालमेल का अभाव साफ दिखाई दिया। वायुसेना के इस्तेमाल पर तत्कालीन वायुसेनाध्यक्ष और सेनाध्यक्ष जनरल वीपी मलिक की राय जुदा थी। भारतीय सामरिक रणनीतिकारों ने भी इस…
Author: azad sipahi desk
मानदेय नहीं मिलने से थी फाकाकशी की नौबत, अब बढ़िया मनेगा नया साल
रांची। हेमंत सरकार न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनायेगी। इसे पूरे राज्य में लागू किया जायेगा। कैबिनेट मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल कांग्रेस, झामुमो और राजद के घोषणा पत्रों को मिलाकर न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि अब झारखंड के लोगों को तनाव और भय नहीं झेलना होगा। अब लोगों को लाइन में खड़ा नहीं किया जायेगा। आलमगीर आलम ने कहा कि हम अगले 360 दिनों में सारी रिक्तियां भरने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही नये रोजगार के संसाधनों का भी…
परिंदे भी कह रहे थे, महागठबंधन जीतेगा
रांची। मुख्यमंत्री के सचिव पद पर पदस्थापित सुनील कुमार बर्णवाल को उनके पद से हटा दिया गया है। उनका स्थानांतरण कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में कर दिया गया है। बर्णवाल रघुवर दास सरकार में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बनाये गये थे। उनके पास सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी था। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। बर्णवाल 1997 बैच के झारखंड कैडर के आइएएस अधिकारी हैं। वह झारखंड में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। मार्च 2015 में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार के वापस अपने मूल कैडर बिहार में लौटने के…
जमशेदपुर और लोहरदगा की कोई सीट नहीं जीत सकी भाजपा