Author: azad sipahi desk

नई दिल्ली/गुवाहटी: नागरिकता संशोधन विधेयक पास होने के बाद उत्तर-पूर्वी राज्यों में स्थिति तनावपूर्ण है। अडिशनल चीफ सेक्रेटरी कुमार संजय मिश्रा ने बताया कि 10 जिलों (लखीमपुर, तिनसुकिया, धेमाजी, डिब्रूगढ़, कारेडियो, सिवसागर, जोरहाट, गोलाहाट, कामरुप) में मोबाइल सर्विस बंद करने की समय सीमा 48 घंटे और बढ़ा दी है। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी सहयोगी पार्टी आईपीएफटी को भरोसा दिलाया कि मोदी सरकार नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर उनकी चिंताओं का ख्याल रखेगी। शाह ने त्रिपुरा के शाही परिवार के प्रमुख कीरीट प्रद्योत देब बर्मन और त्रिपुरा पीपल फ्रंट के अध्यक्ष पटल कन्या जमातिया से इस…

Read More

पाकुड़। लिट्टीपाड़ा विधानसभा में आयोजित बीजेपी की जनसभा में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी दानियल किस्कू और पाकुड़ प्रत्याशी वेणी प्रसाद गुप्ता के पक्ष में मतदाताओं से वोट करने की अपील की। रक्षा मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर हो या अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मामला यह हमेशा हमारी घोषणा पत्र में प्रमुखता से रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार जो बोलती है वहीं करती है। जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा…

Read More

हर भाषण का एक अर्थ होता है। और यदि भाषण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या फिर कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसी शख्सियत के हों, तो इसके अपने मायने होते हैं । दस दिसंबर को झरिया के जियलगोरा मानस मंदिर मैदान मेेंं जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह के पक्ष में प्रचार करते हुए कहा कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनी, तो झरिया खाली नहीं होगा, हां भाजपा को झरिया सीट खाली जरूर करनी पड़ेगी, तो प्रकारांतर से वह झरिया की जनता की नब्ज पर हाथ रख रहे थे। उनके भाषण के तीसरे दिन 12 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबाद के बरवाअड्डा मैदान में आयोजित सभा में गठबंधन के घटक दलों पर प्रहार करते हुए वोटरों को साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में एक विचित्र राजनीतिक माहौल बनाया। इसकी वजह से देशवासियों का भरोसा ही घोषणापत्रों से उठ गया। लोगों को लगने लगा था कि नेता चुनाव के दौरान घोषणाएं करते हैं और फिर भूल जाते हैं। देश के अंदर ये भावनाएं भरनेवाली कांग्रेस के कारण यह स्थिति पैदा हुई। राजद, झामुमो और वामपंथियों ने भी यही किया। पर भाजपा ने छह महीने में दिखा दिया है कि संकल्प चाहे कितने भी बड़े हों, उन्हें पूरा करने में हम दिन रात एक कर देते हैं। इस सभा के जरिये जहां नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा वहीं जनता से पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। जाहिर है कि चौथे चरण की पंद्रह सीटों में से कोयलांचल की नौ सीटें भाजपा और महागठबंधन दोनों के लिए बेहद महत्व की हैं और इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए दोनों ओर से पार्टी के शीर्ष नेताओं ने पूरा जोर लगा दिया है। इन सीटों पर बाहुबलियों और मजदूर नेताओं की राजनीतिक लड़ाई पर प्रकाश डालती दयानंद राय की रिपोर्ट।

Read More

ढाका: बांग्लादेश के एक अवैध प्लास्टिक कारखाने में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई है और 21 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बांग्लादेशी मीडिया से मिली खबर के मुताबिक ढाका के बाहरी इलाके केरानीगंज में बुधवार दोपहर प्राइम पेटेंट प्लास्टिक लिमिटेड नाम के प्लास्टिक कारखाने में आग लग गई, जिसमें 13 श्रमिकों की मौत हो गई और 21 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Read More